एक्सप्लोरर

Stock Market: दलाल स्ट्रीट पर अमंगल, 736 कंपनियों ने लोअर सर्किट को छुआ, 3402 स्टॉक लुढ़के

Lok Sabha Results: मंगलवार को ट्रेडिंग कर रहे 3,873 स्टॉक में से 3,402 में गिरावट दर्ज की गई है. लोअर सर्किट लगाने वाली प्रमुख कंपनियों में आईनॉक्स विंड, जेएंडके बैंक, पेटीएम और एनबीसीसी शामिल हैं.

Lok Sabha Results: लोकसभा चुनाव के नतीजों ने भारतीय स्टॉक मार्केट पर कोहराम मचा दिया है. शेयर मार्केट के लिए मंगलवार का दिन बहुत अमंगल साबित हुआ. गिरावट की सुनामी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टेड 736 कंपनियों को भारी नुकसान पहुंचाया है. इन सभी कंपनियों के स्टॉक अपने लोअर सर्किट को हिट कर गए हैं. 

285 स्टॉक अपने 52 हफ्ते का निम्नतम स्तर पर पहुंचे 

बीएसई पर मंगलवार को ऐसा भयानक मंजर था कि 736 कंपनियों ने लोअर सर्किट छुआ और 285 कंपनियों के स्टॉक अपने 52 हफ्ते का निम्नतम स्तर पर पहुंच गए. देश के सबसे पुराने एक्सचेंज पर आज ट्रेडिंग कर रहे 3,873 स्टॉक में से 3,402 में गिरावट दर्ज की गई है. साथ ही लगभग 100 स्टॉक में कोई बदलाव नहीं आया. सिर्फ 370 स्टॉक ही आज ऐसे रहे, जो हरे निशान का मुंह देख सके.

भारी गिरावट के बीच इन शेयरों ने लगाया अपर सर्किट 

लोअर सर्किट (Lower Circuit) लगाने वाले प्रमुख शेयरों में आईनॉक्स विंड, जेएंडके बैंक, अलोक इंडस्ट्रीज, टीवी 18 ब्रॉडकास्ट, वन 97 कम्युनिकेशंस, एनबीसीसी, स्वान एनर्जी, श्नाइडर इलेक्ट्रिक और शक्ति पम्पस शामिल रहे. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी लगभग 23 लाख करोड़ रुपये कम हो गया. इस भारी गिरावट के बावजूद 119 स्टॉक ने 52 हफ्तों का सर्वोच्च स्तर हासिल किया. साथ ही 92 स्टॉक ने अपर सर्किट (Upper Circuit) भी लगाया है.

बीजेपी को अकेले बहुमत न मिलने से हुई भारी बिकवाली 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी को लोकसभा चुनावों में अकेले बहुमत नहीं मिलने के कारण बाजार में भारी बिकवाली हुई. इसके चलते शेयर बाजार ऐतिहासिक रूप से नीचे जाकर बंद हुआ. कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 4389.73 अंक नीचे जाकर 72,079 प्वॉइंट पर बंद हुआ. उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 1379.40 अंकों की गिरावट के साथ 21,884.50 प्वॉइंट पर क्लोज हुआ. एग्जिट पोल में दावा किया गया था कि बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए 400 का आंकड़ा पार सकता है. मगर, वह बहुमत के आंकड़े से कुछ ऊपर जाकर 300 सीटों के आसपास सिमटता दिखाई दे रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Lok Sabha Results: ऑयल एवं गैस इंडेक्स बुरी तरह टूटा, GAIL-ONGC जैसे स्टॉक 17 फीसदी तक गिरे   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
Petrol- Diesel Price Today: 20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget