एक्सप्लोरर

Airport Food: 600 रुपये के डोसा के बाद अब 500 रुपये के राजमा चावल की धूम, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस 

Costly Food on Airport: एयरपोर्ट पर खाने-पीने की महंगी चीजों का मुद्दा एक बार फिर उठा है. नागपुर के एक व्यक्ति की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है.

Costly Food on Airport: एयरपोर्ट और विमान के अंदर विभिन्न सुविधाओं के शुल्क को लेकर लगातार बहस छिड़ी रहती है. लोग खाने-पीने की साधारण वस्तुओं के असाधारण रेट का मुद्दा बार-बार उठाते रहते हैं. इसे लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार रोचक चर्चाएं होती रहती हैं. हाल ही में एक व्यक्ति ने मुंबई एयरपोर्ट पर 600 रुपये का डोसा खाकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था. इस बार नागपुर के एक व्यक्ति ने 500 रुपये के राजमा चावल को निशाने पर लिया और इसे दिनदहाड़े डकैती का नाम दे दिया. 

एयरपोर्ट पर दिनदहाड़े होने वाली डकैती का दिया दर्जा 

दरअसल नागपुर के संजय अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर भारतीय एयरपोर्ट्स पर खाने-पीने की चीजों के महंगे दामों का मुद्दा उठाया. उन्होंने शनिवार को लिखा कि राजमा चावल और कोक का कॉम्बो 500 रुपये में मिल रहा है. मुझे आज तक समझ नहीं आया कि एयरपोर्ट पर हमारी जेब इस तरह से क्यों काटी जाती है. क्या यह दिनदहाड़े डकैती नहीं है. यदि कोई हवाई यात्रा कर रहा है तो उसे लूटा नहीं जाना चाहिए.

सोशल मीडिया पर उसके समर्थन और विरोध में होने लगे ट्वीट

इसके बाद सोशल मीडिया पर उसके समर्थन और विरोध में ट्वीट होने लगे. लोगों ने इन महंगी कीमतों का ठीकरा एयरपोर्ट के ऊंचे रेंट पर फोड़ दिया. इसीलिए फूड बिल में ढेर सारे छुपे हुए चार्ज जुड़े रहते हैं. एक व्यक्ति ने लिखा कि मैं एक एयरपोर्ट रिटेलिंग कंपनी का हिस्सा रहा हूं. डेवलपर को मिनिमम गारंटी या रेवेन्यू का 26 फीसदी हिस्सा चाहिए होता है. इसलिए आप एयरपोर्ट पर मैन्यूफैक्चर, डिस्ट्रीब्यूटर, डीलर, रिटेलर, एयरपोर्ट डेवलपर और टैक्स को मिलाकर भुगतान करते हैं. 

घर से खाना पैक कर के लाना चाहिए 

एक यूजर ने लिख दिया कि महंगे चार्ज से बचने के लिए इस शख्स को अपना खाना घर से पैक करके लाना चाहिए. किसी ने लिखा कि एयरपोर्ट बनाने में बहुत खर्च होता है. एयरपोर्ट पर जगह लेने में बहुत किराया जाता है. कर्मचारियों की वेतन के अलावा सुरक्षा का खर्च भी होता है. इसलिए यहां खाने-पीने की कीमत ज्यादा होती है. यह अंतर ठीक वैसा ही है जैसे 5 स्टार होटल और सड़क किनारे की दुकान में कॉफी पीना. 

250 रुपये की चाय और महंगी शराब का मुद्दा भी उछला 

किसी यूजर ने 250 रुपये की चाय और किसी ने शराब की महंगी कीमतों का मुद्दा उठाया. पिछले ही हफ्ते एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर 600 रुपये के मसाला डोसा और छाछ कॉम्बो का मसला उठाया था.

ये भी पढ़ें 

Land Purchase Ban: इस खूबसूरत पहाड़ी राज्य में बाहरी लोग नहीं खरीद सकेंगे जमीन, सरकार ने उठाया बड़ा कदम- जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget