एक्सप्लोरर

50 साल की उम्र में हासिल करने हैं 5 करोड़ रुपये? कैसे होगा ये मुमकिन, जानिए 3 स्ट्रेटेजी

5 Crore Rupees Fund: जल्दी रिटायर होने के लिए 5 करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहते हैं तो यहां तीन रणनीतियां दी गई हैं जो आप अपनी उम्र और निवेश सीमा के हिसाब से चुन सकते हैं.

5 Crore Rupees Corpus: ग्लोबल मार्केट में आजकल रिटायरमेंट जल्दी लेने का ट्रेंड चल रहा है. नौकरी या बिजनेस या कोई भी रोजगार करने वालों का मानना है कि बुढ़ापे के लिए पैसे का इंतजाम हो जाए तो 60 साल तक काम करने की जरूरत क्या है. ऐसे लोग अर्ली रिटायरमेंट लेकर अपने ऊर्जावान दिनों में जिंदगी का आनंद लेना चाहते हैं और अपने औसत लाइफस्टाइल को बनाए रखने के लिए पैसे का इंतजाम करने की प्लानिंग भी करके चलते हैं. हम आपको ऐसी ही 3 स्ट्रेटेजी बता रहे हैं जिससे आप भी 50 साल की उमर तक 5 करोड़ रुपये का कोष हासिल कर सकते हैं और जल्दी काम से छुट्टी लेकर अपना जिंदगी एंजॉय कर सकते हैं.

स्ट्रेटेजी 1

मान लीजिए कि निवेशक 25 साल का है और उसके मनमाफिक रिटायरमेंट (50 साल की आयु) के लिए अभी 24 साल बाकी हैं. 50 साल की उम्र में 5 करोड़ रुपये के फंड या कॉरपस के लिए ऐसे निवेशक को हर साल 1,92,500 रुपये यानी 1.92 लाख रुपये सालाना बचाने होंगे. यानी आपको हर महीने 16,042 रुपये का मंथली इंवेस्टमेंट करना होगा. अगर आप इसी लक्ष्य पर चलते हैं तो इस सेविंग के लिए 10 फीसदी सालाना रिटर्न रेट के हिसाब से मानक रखें.

स्ट्रेटेजी 2

अगर इंवेस्टर 30 साल का है तो मनचाहे रिटायरमेंट के लिए अभी 19 साल बाकी हैं. 50 साल की उम्र में 5 करोड़ रुपये हासिल करने के लिए आपके जैसे लोगों को 4 लाख रुपये हर साल बचाने होंगे. इसे हर महीने में बांटने के लिहाज से देखें तो 33,333 रुपये का मासिक निवेश करना होगा. यानी 1 लाख रुपये तक की मासिक सैलरी वाले औसत एंप्लाई को अपनी मंथली इनकम का 30 फीसदी बचाना होगा. ये ज्यादा इसलिए लग सकता है क्योंकि अगर आपने 30 साल की उम्र से ये निवेश या बचत शुरू की है तो थोड़ी देर कर दी है, लिहाजा बचत भी ऊंची करनी होगी. जैसा कि आप जानते हैं कि वित्तीय नियमों के तहत जैसे ही आप कमाना शुरू करते हैं, पैसा बचाना या निवेश करना भी तभी से चालू कर देना चाहिए.

स्ट्रेटेजी 3

35 साल की आयु वाले लोगों के पास 50 साल की उम्र में 5 करोड़ हासिल करने हैं तो उनके पास बचत के लिए अब केवल 14 साल बाकी हैं. लक्ष्य 5 करोड़ है तो हर साल आपको 8,85,000 रुपये बचाने होंगे. हर महीने 73,750 रुपये की सेविंग करने के जरिए आप ये 8.85 लाख रुपये बचा लेंगे. इस पर 10 फीसदी का औसत रिटर्न मानकर आप अपना 5 करोड़ रुपये का टारगेट हासिल कर सकते हैं.

औसत 10 फीसदी रिटर्न का बेंचमार्क क्यों लिया?

इस उदाहरण के लिए हमने मौजूदा वित्तीय ढांचे के हिसाब से 10 फीसदी का औसत रिटर्न एक बेंचमार्क माना है. इसको अलग-अलग उम्र के हिसाब से अलग-अलग रिटर्न का मानक भी दिया है क्योंकि फाइनेंशियल जगत में उम्र बदलने के साथ मिलने वाला रिटर्न भी ऊपर-नीचे होता है. इसके पीछे रिटर्न, ऐसेट क्लास का टाइप, जोखिम (रिस्क) और कितने साल का निवेश बचा है- ये सब कारक मुख्य रूप से अंतर डालते हैं.

वित्तीय जगत में औसत संभावित रिटर्न

40 साल की आयु तक 12 फीसदी 
41-45 साल की उम्र तक 9 फीसदी 
46-50 साल की उम्र तक 7 फीसदी 

नोटः ये रिटर्न इंडस्ट्री सामान्य स्टैंडर्ड के हिसाब से कैलकुलेट किए गए हैं.

ये भी पढ़ें

Ola Electric Share: 5 दिन में 75 फीसदी रिटर्न, ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में बेपनाह कमाई करने वाले मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget