एक्सप्लोरर

Delayed Projects: रोड ट्रांसपोर्ट और राजमार्ग क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट्स चल रहे देरी से, कौन सा प्रोजेक्ट है सबसे पीछे-जानें

Government Project: देश में कौनसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट सबसे देरी से चल रहे हैं, उनकी जानकारी आपको यहां मिल सकती है क्योंकि खुद सरकार ने इसकी जानकारी एक रिपोर्ट में दी है.

Government Project: रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे क्षेत्र में सबसे ज्यादा 460 प्रोजेक्ट लंबित हैं. इसके बाद रेलवे की 117 और पेट्रोलियम क्षेत्र में 90 प्रोजेक्ट देरी से चल रहे हैं. सरकार की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है.

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की परियोजनाओं पर जनवरी, 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, सड़क परिवहन और राजमार्ग क्षेत्र में 749 में से 460 परियोजनाओं में देरी हो रही है. रेलवे के 173 में से 117 प्रोजेक्ट अपने समय से पीछे चल रहे हैं. वहीं पेट्रोलियम क्षेत्र की 152 में से 90 प्रोजेक्ट अपने निर्धारित समय से पीछे चल रहे हैं. अवसंरचना और परियोजना निगरानी प्रभाग (आईपीएमडी) 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली केंद्रीय क्षेत्र की परियोजनाओं की निगरानी करता है. आईपीएमडी, सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत आता है.

कौन सा प्रोजेक्ट है सबसे पीछे 

रिपोर्ट से पता चलता है कि मुनीराबाद-महबूबनगर रेल परियोजना सबसे अधिक देरी वाली परियोजना हैं. यह अपने निर्धारित समय से 276 महीने पीछे है.

दूसरी सबसे देरी वाली परियोजना उधमपुर-श्रीनगर-बारापूला रेल परियोजना है. इसमें 247 महीने की देरी है. इसके अलावा बेलापुर-सीवुड शहरी विद्युतीकरण दोहरी लाइन परियोजना अपने निर्धारित समय से 228 महीने पीछे है. जनवरी, 2023 की रिपोर्ट में 150 करोड़ रुपये या इससे अधिक की लागत वाली केंद्रीय क्षेत्र की 1,454 परियोजनाओं का ब्योरा है.

रिपोर्ट के अनुसार, 871 प्रोजेक्ट अपने मूल समय से पीछे हैं. वहीं 272 प्रोजेक्ट ऐसी हैं जिनमें पिछले माह की तुलना में विलंब की अवधि और बढ़ी है. इन 272 परियोजनाओं में से 59 विशाल यानी 1000 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोजेक्ट हैं.

सड़क परिवहन के 749 लेट प्रोजेक्ट की लागत में हुआ इजाफा

सड़क परिवहन और राजमार्ग क्षेत्र के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि 749 प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन की मूल लागत 4,09,053.84 करोड़ रुपये थी, जिसके अब बढ़कर 4,27,518.41 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. इस तरह इन परियोजनाओं की लागत 4.5 फीसदी बढ़ने का अनुमान है. जनवरी, 2023 तक इन परियोजनाओं पर 2,34,935.32 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जो मूल लागत का 55 फीसदी है.

रेलवे के लेट 173 प्रोजेक्ट की लागत कितनी बढ़ी

इसी तरह रेलवे क्षेत्र में 173 परियोजनाओं के क्रियान्वयन की मूल लागत 3,72,761.45 करोड़ रुपये थी, जिसे बाद में संशोधित कर 6,26,632.52 करोड़ रुपये कर दिया गया. इस तरह इनकी लागत में 68.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इन परियोजनाओं पर जनवरी, 2023 तक 3,72,172.64 करोड़ रुपये या परियोजनाओं की अनुमानित लागत का 59.4 फीसदी खर्च किया जा चुका है.

पेट्रोलियम सेक्टर की लेट प्रोजेक्ट्स की लागत कितनी बढ़ी

पेट्रोलियम सेक्टर की 152 परियोजनाओं के क्रियान्वयन की मूल लागत 3,78,090.07 करोड़ रुपये थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 3,96,608.48 करोड़ रुपये कर दिया गया. इन परियोजनाओं की लागत में 4.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. जनवरी 2023 तक इन परियोजनाओं पर 1,49,364.38 करोड़ रुपये या उनकी अनुमानित लागत का 37.7 फीसदी खर्च हो चुका है.

ये भी पढ़ें

Market Cap: बीता हफ्ता सेंसेक्स की टॉप कंपनियों के लिए मिलाजुला, 5 कंपनियों का मार्केट कैप 88,605 करोड़ रुपये बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: फिर से महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हाल, देखें 24K, 22K, 18K गोल्ड- सिल्वर की रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: फिर से महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हाल, देखें 24K, 22K, 18K गोल्ड- सिल्वर की रेट लिस्ट
LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, जानिए घरेलू और कमर्शियल LPG के नए रेट
LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, जानिए घरेलू और कमर्शियल LPG के नए रेट
Petrol- Diesel Price Today: क्या आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? सुबह 6 बजे आया नया अपडेट, चेक करें लेटेस्ट रेट
Petrol- Diesel Price Today: क्या आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? सुबह 6 बजे आया नया अपडेट, चेक करें लेटेस्ट रेट
LPG News: ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget