एक्सप्लोरर

Demat Account: आपका भी है डीमैट अकाउंट तो 31 दिसंबर तक जरूर निपटा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा खाता

Demat Account: डीमैट खाताधारकों के लिए एक विशेष सूचना है. अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो 31 दिसंबर से पहले हर हाल में यह काम निपटाकर अपने अकाउंट को बचा लें.

Demat Account: अगर आप भी डीमैट अकाउंट रखते हैं और म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो संभल जाइए. आपको 31 दिसंबर का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा. बाजार नियामक सेबी ने डीमैट और म्यूचुअल फंड अकाउंट में नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख तय कर दी है. अगर आपने 31 दिसंबर तक नॉमिनी नहीं जोड़ा तो नए साल से आपका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा. 

खत्म हो जाएंगे कानूनी विवाद, सुरक्षित रहेंगे एसेट  

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने बताया कि हम निवेशकों और उनके निवेश की सुरक्षा चाहते हैं. हम चाहते हैं कि डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड अकाउंट चलाने वालों के एसेट सुरक्षित रहें. किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद कोई विवाद पैदा ना हो और आसानी से ये एसेट उनके नॉमिनी को मिल जाएं. अक्सर ऐसे मामलों में विवाद फंस रहे हैं. इसके चलते डीमैट और म्यूचुअल फंड अकाउंट के एसेट लंबे समय तक फंसे रहते हैं. इसलिए नॉमिनी की जानकारी देना आवश्यक कर दिया गया है. नॉमिनी ऐड करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है. उसके बाद ऐसा नहीं करने वाले खातों पर कार्रवाई की जाएगी. 

आसानी से ऑनलाइन जोड़ा जा सकता है नाम 

मार्केट रेगुलेटर सेबी के अनुसार, पहले ही नॉमिनेशन डिटेल्स दे चुके डीमैट अकाउंट होल्डर्स को दोबारा ऐसा करने की कोई जरुरत नहीं है. उनका अकाउंट सुरक्षित रहेगा. डीमैट अकाउंट में नॉमिनी का नाम जोड़ना बहुत आसान प्रक्रिया है. इसे घर बैठे ऑनलाइन निपटाया जा सकता है. ई-सिग्नेचर सुविधा का इस्तेमाल करके नॉमिनेशन या डिक्लेरेशन फॉर्म भी ऑनलाइन भरे जा सकते हैं.

किसे बना सकते हैं नॉमिनी

डीमैट अकॉउंट चलाने वाले लोग अपने पिता-माता, पति-पत्नी, भाई-बहन, बच्चे या किसी अन्य व्यक्ति को भी नॉमिनेट कर सकते हैं. एक माइनर को भी नॉमिनी के रूप में जोड़ा जा सकता है. हालांकि, नाबालिग के अभिभावकों की डिटेल्स देनी होगी.

ये रही नॉमिनी ऐड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले डीमैट अकाउंट में लॉग इन करें.
  • ‘Profile segment’ पर जाकर ‘My nominees’ पर जाएं.
  • ‘Add nominee’ या ‘Opt-out’ चुनें.
  • डिटेल्स भरें और नॉमिनी व्यक्ति का एक आईडी प्रूफ अपलोड करें.
  • नॉमिनी हिस्‍से को फीसदी में दर्ज करें.
  • आधार ओटीपी के साथ डॉक्यूमेंट पर ई-सिग्नेचर कर दें. नॉमिनी व्यक्ति के डिटेल्स जांचने के बाद उसे आपके डीमैट अकाउंट से जोड़ दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें 

Bloomberg List: ये हैं दुनिया की सबसे रईस फैमिली, अकूत संपत्ति की हैं मालिक, इनकी दौलत सुनकर होश उड़ जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget