एक्सप्लोरर

31 August Deadline: अगस्त का महीना खत्म होने से पहले जरूर निपटाएं 3 काम! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

31 August Deadline: अगर आप पीएम किसान स्कीम के लाभार्थी हैं और अभी तक केवाईसी नहीं कराया है तो इसे जल्द से जल्द करा लें. सरकार ने योजना के लिए केवाईसी की डेडलाइन 31 अगस्त 2022 रखी है.

31 August Deadline Alert: अगस्त का महीना खत्म होने वाला है. ऐसे में इस महीने की समाप्त होने से पहले कुछ जरूरी वित्तीय काम है जिसे निपटाना बहुत जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो इसके केवाईसी करने की डेडलाइन 31 अगस्त को खत्म होने वाली है. इसके साथ ही पीएनबी ने भी अपने खाताधारकों को एक जरूरी काम निपटाने को कहा है.

ऐसा न करने पर आपके खाते को निष्क्रिय कर दिया जाएगा. वहीं इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों के लिए भी यह खबर काम की है. आइए हम आपको बताते हैं कि महीना पूरी होने से पहले आपको किन कामों को पूरा करना बहुत जरूरी है.

1. पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) के लाभार्थी जल्द कराएं ई-केवाईसी
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभार्थी हैं और आपने अभी तक इसका केवाईसी नहीं कराया है तो इसे जल्द से जल्द करा लें. सरकार ने योजना के लिए केवाईसी की डेडलाइन 31 अगस्त 2022 रखी है. अगर आप इस काम को नहीं करते हैं  तो आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. गौरतलब है कि सरकार ने पहले केवाईसी करने की डेडलाइन 31 जुलाई 2022 (PM Kisan Scheme KYC Deadline) को रखी थी जिसे बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2022 कर दिया गया है. इससे पहले भी दिन लोगों ने इस प्रक्रिया का पूरा नहीं किया है उन्हें 11 वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार सितंबर के महीने में योजना की 12वीं किस्त जारी करने का ऐलान कर सकती है.

2. पीएनबी ग्राहक 31 अगस्त से पहले कराएं केवाईसी
अगर आप पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के कस्टमर है तो 31 अगस्त के पहले अपने अकाउंट का केवाईसी जरूरी करवा लें. ऐसा न करने पर आपके खाते को बैंक होल्ड पर रख देगा. बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि जिन कस्टमर्स ने 31 मार्च 2022 तक अपने खाते की केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है वह 31 अगस्त 2022 तक इस काम का कर लें वरना बाद में आपके खाते को होल्ड पर रख दिया जाएगा.

3. ITR वेरिफिकेशन का काम करें पूरा
अगर आपने 31 जुलाई 2022 के बाद इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया है तो आप इसके वेरिफिकेशन का काम 1 महीने यानी 30 दिनों के अंदर निपटा दें. बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह जानकारी दी है कि जिन लोगों आईटीआर 31 जुलाई की डेडलाइन के बाद फाइल किया है उन्हें इसके वेरिफिकेशन के लिए केवल 30 दिनों का ही वक्त मिलेगा. अगर आपने 1 अगस्त को रिटर्न फाइल किया है तो 31 को अपने वेरिफिकेशन की डेडलाइन खत्म हो रही है. बिना वेरिफिकेशन के आपके आईटीआर रिटर्न को पूरा नहीं माना जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price Today: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आज भी मिली राहत? जानें आज के लेटेस्ट रेट्स

IRCTC Data Monetization Update : अब यात्री और ग्राहको के डेटा को नहीं बेचेगी IRCTC, विरोध के बाद वापस लिया टेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: शेयर बाजार में छाई हरियाली, 400 अंक के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी भी 24000 के पार
शेयर बाजार में छाई हरियाली, 400 अंक के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी भी 24000 के पार
Gold-Silver Rate: सोने-चांदी में आज बड़ी गिरावट, हजारों रुपये कम हुए भाव; खरीदारी से पहले चेक करें रेट
सोने-चांदी में आज बड़ी गिरावट, हजारों रुपये कम हुए भाव; खरीदारी से पहले चेक करें रेट
Bank Holiday: आज मुहर्रम के दिन बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज मुहर्रम के दिन बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
LPG Rate Today: घरेलू रसोई गैस की कीमत आज बढ़ी है क्या? फटाफट चेक करें देश भर में एलपीजी का लेटेस्ट रेट
घरेलू रसोई गैस की कीमत आज बढ़ी है क्या? फटाफट चेक करें देश भर में एलपीजी का लेटेस्ट रेट

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Venezuela Earthquake: भूकंप ने वेनेजुएला में इस वजह से मचाई तबाही? USGS ने 'महाविनाश' पर कर दिया बड़ा खुलासा
भूकंप ने वेनेजुएला में इस वजह से मचाई तबाही? USGS ने 'महाविनाश' पर कर दिया बड़ा खुलासा
लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को मोहर्रम के मौके पर दी श्रद्धांजलि, हाथों में मोमबत्तियां लेकर पहुंचे लोग
लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को मोहर्रम के मौके पर दी श्रद्धांजलि, हाथों में मोमबत्तियां लेकर पहुंचे लोग
Russia On Nuclear Weapon: 'परमाणु हथियार ही दुनिया को...', रूस ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर ये क्या कहा? ट्रंप की बढ़ेगी टेंशन
'परमाणु हथियार ही दुनिया को...', रूस ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर ये क्या कहा? ट्रंप की बढ़ेगी टेंशन
सामंथा रूथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म, 'मां इंति बंगारम' की सक्सेस के बीच मैटरनिटी ब्रेक को लेकर कह दी ये बात
सामंथा रूथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म, मैटरनिटी ब्रेक को लेकर कह दी ये बात
Akash Deep Marriage: भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने लिए सात फेरे, शादी की पहली तस्वीर आई सामने; वीडियो भी वायरल
भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने लिए सात फेरे, शादी की पहली तस्वीर आई सामने; वीडियो भी वायरल
धरती हिली, इमारतें गिरीं, वेनेजुएला में भूकंप की तबाही का लाइव मंजर, सामने आए डरावने वीडियो
धरती हिली, इमारतें गिरीं, वेनेजुएला में भूकंप की तबाही का लाइव मंजर, सामने आए डरावने वीडियो
Alia Bhatt Fashion: भूल जाइए सारे रंग, आलिया भट्ट का ये 'पेस्टल येलो' लुक क्यों बना इंटरनेट का नया क्रश?
भूल जाइए सारे रंग, आलिया भट्ट का ये 'पेस्टल येलो' लुक क्यों बना इंटरनेट का नया क्रश?
क्यों करोड़ों की कारों में भी सेफ्टी फीचर्स नहीं संभाल पाते हादसे, जानिए क्या है वजह?
क्यों करोड़ों की कारों में भी सेफ्टी फीचर्स नहीं संभाल पाते हादसे, जानिए क्या है वजह?
Embed widget