एक्सप्लोरर

EPFO: आसान हुआ पीएफ से पैसे निकालना, जून तिमाही में ईपीएफओ ने सेटल किए 25 फीसदी ज्यादा क्लेम

EPFO Claim Settlement: ईपीएफओ ने एक बयान जारी कर जून तिमाही में दावे और उनके बदले किए गए भुगतान के आंकड़ों की जानकारी दी है...

ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स को जून तिमाही के दौरान क्लेम के बदले हजारों करोड़ रुपये का भुगतान मिला. ईपीएफओ के आंकड़े बताते हैं कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2024 के दौरान क्लेम सेटलमेंट में 25 फीसदी की तेजी आई है.

1.36 करोड़ से ज्यादा दावे हुए सेटल

ईपीएफओ ने एक दिन पहले जारी एक स्टेटमेंट में इन आंकड़ों की जानकारी दी है. ईपीएफओ के बयान के अनुसार, 2024-25 की पहली तिमाही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सब्सक्राइबर्स के 1 करोड़ 36 लाख 68 हजार 13 दावों को सेटल किया. यह आंकड़ा साल भर पहले की समान अवधि यानी वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही की तुलना में 25.09 फीसदी ज्यादा है. पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ईपीएफओ ने 1 करोड़ 9 लाख 26 हजार 376 दावों को सेटल किया था.

रकम के हिसाब से इतना बढ़ा आंकड़ा

ईपीएफओ के द्वारा क्लेम के सेटलमेंट में तेजी आने से ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स यानी पीएफ खाताधारकों को ज्यादा रकम मिल पाई है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पीएफ खाताधारकों को 1.36 करोड़ से ज्यादा क्लेम के बदले 57,316.09 करोड़ रुपये का भुगतान मिला है. साल भर पहले यह आंकड़ा 45,820.69 करोड़ रुपये का था. यानी रकम के हिसाब से भुगतान में 25.08 फीसदी की तेजी आई है.

इन मौकों पर मिलती है विड्रॉल की सुविधा

ईपीएफओ दुनिया का सबसे बड़ा सोशल सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन है, जो भारत में निजी क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि का प्रबंधन करता है. ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स के लिए पीएफ अकाउंट सबसे प्रमुख सोशल सिक्योरिटी है. उन्हें कई मौकों पर पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा मिलती है. कोविड के समय इसी कारण कोविड एडवांस की शुरुआत की गई थी. सब्सक्राइबर नौकरी चले जाने, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, बच्चों की शादी, घर बनाने, घर की मरम्मत कराने, नया घर खरीदने आदि जैसे मौकों पर पीएफ से पैसे निकाल सकते हैं.

इस तरह चेक कर सकते हैं रिजेक्शन के कारण

पीएफ से पैसे निकालने की प्रक्रिया काफी हद तक ऑटोमेटेड और डिजिटल हो चुकी है. ईपीएफओ का कहना है कि अगर किसी सब्सक्राइबर के क्लेम को रिजेक्ट किया जाता है तो उसे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस भेजकर उसके बारे में बताया जाता है. साथ ही एसएमएस में एक लिंक भी दिया रहता है, जिस पर क्लिक कर सब्सक्राइबर क्लेम रिजेक्ट होने का कारण जान सकते हैं.

ये भी पढ़ें: एक दिन पहले मिली अरबों की फंडिंग, फिर भी इस कंपनी ने लटकाई कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget