एक्सप्लोरर

Layoff: अरबों की फंडिंग मिलते ही AI कंपनी का छंटनी का एक्शन, इतने एंप्लाइज की जाएगी नौकरी

AI Job Cuts: इस एआई कंपनी की छंटनी इस कारण चर्चा में है क्योंकि महज एक दिन पहले उसे 500 मिलियन डॉलर का फंड मिला और अब उसने इस तरह का फैसला लिया है...

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पिछले एक साल का सबसे चर्चित टॉपिक है. एआई के डेवलपमेंट के बीच सबसे ज्यादा बहस इस बात पर हो रही है कि आने वाले समय में जॉब मार्केट पर इसका क्या असर होगा. इन सब के बीच अब एक एआई कंपनी चर्चा बटोर रही है. यहां भी चर्चा के केंद्र में जॉब ही है, लेकिन चर्चा की वजह एकदम अलग है.

यह मामला है जेनरेटिव एआई स्टार्टअप कंपनी Cohere का. खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि एआई स्टार्टअप कंपनी छंटनी करने जा रही है. कंपनी ने इसके बारे में प्रभावित होने वाले कर्मचारियों के सूचित कर दिया है. मजेदार है कि स्टार्टअप कंपनी ने छंटनी की तैयारियां ऐसे समय में शुरू की हैं, जब महज एक दिन पहले उसने भारी-भरकम फंड जुटाने में सफलता हासिल की है.

एक दिन पहले मिला इतना फंड

फॉर्च्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्टअप Cohere ने इसी सप्ताह मंगलवार को नए फंडिंग राउंड में 500 मिलियन डॉलर की पूंजी जुटाई और अब छंटनी करने जा रही है. एक दिन पहले कंपनी नई पूंजी जुटाने और मूल्याकंन के नए उच्च स्तर को लेकर चर्चा में थी. ताजे फंडिंग राउंड में कंपनी की वैल्यू 5.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है. उसके एक दिन बाद कंपनी छंटनी को लेकर चर्चा में है.

5 फीसदी वर्कफोर्स पर असर

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने करीब 20 कर्मचारियों को काम से निकाल रही है. कंपनी के पास अभी कुल 400 कर्मचारियों का वर्कफोर्स है. यानी कंपनी अपने वर्कफोर्स से करीब 5 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. कंपनी के सीईओ ऐदान गोमेज ने कर्मचारियों को लेटर लिखकर संभावित छंटनी के बारे में बताया है.

सीईओ ने बताया छंटनी का ये कारण

गोमेज का कहना है कि इंडस्ट्री में आगे व उच्च प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सही जगहों पर सही लोग हों. यही सुनिश्चित करने के लिए कंपनी छंटनी कर रही है. साथ ही उन्होंने यह भरोसा भी दिलाया कि उनकी एआई स्टार्टअप कंपनी आगे भी तेजी से लोगों को हायर करना जारी रखेगी. कंपनी का फोकस खाली पदों को भरने और ग्रोथ के लिए चुने गए रणनीतिक क्षेत्रों में नए लोगों को लाने पर रहेगा.

ये भी पढ़ें: सोने पर बजट में कम हुई कस्टम ड्यूटी, निवेशकों को हो गया एक झटके में इतना नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget