एक्सप्लोरर

23 साल के इस करोड़पति की सलाह- जिंदगी खराब कर देगी नौकरी, अमीर बनने के लिए करना होगा ये काम!

Billionaire Advice: केवल 23 साल की उम्र में यह लड़का करोड़पति बन चुका है. उसने युवाओं को 9 से 5 की नौकरी के जाल में न फंसने की सलाह दी है. उसका मानना है कि नौकरी से कोई भी इंसान अमीर नहीं बन सकता है...

Young Billionaire Advice: हर व्यक्ति का यह सपना होता है कि उसके पास पैसे की कमी न हो. इस सपने को साकार करने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं. आमतौर पर नौकरी करने वाले बहुत मेहनत करते हैं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द प्रमोशन मिलें. अगर आप भी ऐसा मानते हैं तो 23 साल के इस करोड़पति लड़के की बात सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. जिस उम्र में आमतौर बच्चे करियर ऑप्शन को चुनते हैं, उस उम्र में यह लड़का करोड़ों का मालिक बन चुका है. इसका नाम विश्व के यंग मिलेनियर्स की लिस्ट में आ गया है.

9 से 5 की नौकरी न करने की दे रहा सलाह

द सन की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले इस लड़के का नाम कैम मोआर (Cam Moar) है. पहले यह नौकरी करता था, जिसे छोड़कर बाद में ई-कॉमर्स बिजनेस की शुरुआत की थी. इस बिजनेस को शुरू करने के बाद मोआर ने कुछ ही दिनों में तगड़ी कमाई करनी शुरू कर दी. उसका नाम कुछ ही दिन में यंगेस्ट मिलेनियर्स की लिस्ट की लिस्ट में जुड़ गया. कैम मोआर ने कहा कि पैसे कमाने के लिए उसे नौकरी करने की जरूरत नहीं है बल्कि पैसा उसके पास खुद चलकर आता है. मोआर ने बताया कि पहले उसे 12 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ती थी. ऐसे में कुछ दिन तक ट्रेनिंग करने के बाद उसने नौकरी छोड़ने का फैसला किया. इसके साथ ही उसने कहा कि लोग 9 से 5 बजे की नौकरी में कमरतोड़ मेहनत करके कभी अमीर नहीं बन सकते हैं. नौकरी लोगों के जीवन को खराब कर रही है.

ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में रखा कदम

साल 2020 में नौकरी छोड़ने के बाद मोआर ने ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में कुछ बड़ा करने का फैसला लिया. उनका यह कदम बिल्कुल सही साबित हुआ. डेली मेल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका रिस्क लेना बिल्कुल सही साबित हुआ और अब वह हर महीने 2 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भले ही मेरे इस बिजनेस में बहुत रिस्क शामिल था, लेकिन मैंने अपने दम पर सब कुछ कर लिया.

भेड़चाल मानसिकता से बचना चाहिए

मोआर ने कहा कि लोग स्कूल जाते हैं और उसके बाद कॉलेज से डिग्री लेने के बाद भेड़चाल की मानसिकता के साथ नौकरी करना शुरू कर देते हैं. इसके बाद बैंक से लोन लेकर बाद में उसे जिंदगी भर चुकाते रहते हैं, मगर उन्हें इस तरह की भेड़चाल की मानसिकता से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि शुरू में मुझे भी रिस्क को देखकर थोड़ी चिंता हुई, लेकिन जब मैंने अच्छे पैसे कमाने शुरू कर दिया तो मैं फिर कभी पीछे नहीं हटा. रिपोर्ट के मुताबिक मोआर फिलहाल 6.46 करोड़ रुपये के घर में रह रहे हैं. इसके पास BMW M5 कार है. इसके साथ ही वह छुट्टियां मनाने के लिए विश्व की कई जगहों पर आते जाते रहते हैं.

ये भी पढ़ें-

Fly91: सस्ता होगा हवाई सफर, किंगफिशर की जगह उड़ान भरने आ रही है ये कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
बच्चों के हाथ में Vape, नए निकोटीन प्रोडक्ट्स पर सख्ती की मांग
बच्चों के हाथ में Vape, नए निकोटीन प्रोडक्ट्स पर सख्ती की मांग
SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget