एक्सप्लोरर

2000 रुपये के नोट बदलने के लिए RBI के दफ्तरों में लगी लाइनें, एक बार में बदल सकते हैं सिर्फ इतनी कीमत के नोट

2000 Rupees Notes Exchange: पिछले शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि 2000 रुपये के कुल 3.43 लाख करोड़ रुपये के नोट वापस आए हैं और लगभग 12000 करोड़ रुपये के ऐसे नोट अभी चलन में हैं.

2000 Rupees Notes Exchange: कमर्शियल बैंकों के 2000 रुपये के नोट लेना बंद करने के बाद लोगों ने अब हाई मूल्यवर्ग के नोट बदलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 19 कार्यालयों में लाइनें लगानी शुरू कर दी हैं. आरबीआई ने इस साल 19 मई को 2000 रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा की थी. इस नोट की शुरुआत 2016 में नोटबंदी के बाद हुई थी. उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी.

पहले आरबीआई ने दिया था 30 सितंबर 2023 तक का समय

अपनी ताजा घोषणा में आरबीआई ने जनता और संस्थाओं से कहा था कि 2000 रुपये के नोट को 30 सितंबर तक बैंक शाखा में जाकर जमा कर दें या बदल लें. बाद में इस तारीख को 7 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था. इसके बाद बैंक शाखाओं में इन नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधाएं बंद कर दी गईं.

आरबीआई ने 7 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाई थी तारीख

पिछले शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि 2000 रुपये के कुल 3.43 लाख करोड़ रुपये के नोट वापस आ गए हैं और लगभग 12000 करोड़ रुपये के ऐसे नोट अभी भी चलन में हैं. आरबीआई गवर्नर ने ये जानकारी दी थी कि 7 अक्टूबर के बाद जिन लोगों के पास 2000 रुपये के नोट बचे हैं वो आरबीआई के ऑफिस में जाकर इन नोटों को जमा या एक्सचेंज करा सकते हैं.

आरबीआई के ऑफिसेज में 2000 रुपये के नोट एक्सचेंज करने के लिए लगी लाइनें

अब 7 तारीख के बाद से जब बैंकों ने 2000 रुपये के नोट जमा या एक्सचेंज करने से मना कर दिए तो लोग 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए दिल्ली सहित आरबीआई के कई ऑफिसेज में लाइनों में खड़े देखे गए. व्यक्ति या संस्थाएं आरबीआई के 19 कार्यालयों में एक बार में 20,000 रुपये की सीमा तक 2000 रुपये के नोट बदल सकते हैं.

ये भी पढ़ें

RBI: आरबीआई ने बजाज फाइनेंस पर लगाई पेनल्टी, RBL बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर भी लगाया तगड़ा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनतेरस से 1 दिन पहले महंगा हुआ सोना, चांदी 9000 रुपए उछली, जानें आज का ताजा भाव
धनतेरस से 1 दिन पहले महंगा हुआ सोना, चांदी 9000 रुपए उछली, जानें आज का ताजा भाव
नवंबर में रुपये पैसों के लेकर हुए कई बदलाव, पेंशनर से लेकर निवेश तक असर
नवंबर में रुपये पैसों के लेकर हुए कई बदलाव, पेंशनर से लेकर निवेश तक असर
RBI ने बैंकों में डाले 2.5 लाख करोड़, फिर भी महंगा हो सकता है लोन, जानें क्या है कारण
RBI ने बैंकों में डाले 2.5 लाख करोड़, फिर भी महंगा हो सकता है लोन, जानें क्या है कारण
दिवाली पर शेयर मार्केट बंद हैं या खुले? जानें, 8 नवंबर को कितने बजे होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
दिवाली पर शेयर मार्केट बंद हैं या खुले? जानें, 8 नवंबर को कितने बजे होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
'महाराज, जमीन पर उतरिए', अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर ने क्यों दी नसीहत?
'महाराज, जमीन पर उतरिए', अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर ने क्यों दी नसीहत?
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget