एक्सप्लोरर

RBI: आरबीआई ने बजाज फाइनेंस पर लगाई पेनल्टी, RBL बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर भी लगाया तगड़ा जुर्माना

RBI Action on Banks & NBFC: भारतीय रिजर्व बैंक ने आरबीएल बैंक लिमिटेड पर 64 लाख रुपये की भारीभरकम पेनल्टी लगाई है. वहीं बजाज फाइनेंस और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर भी तगड़ा वित्तीय जुर्माना लगाया है.

RBI Action on Bajaj Finance: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजाज फाइनेंस पर मौद्रिक पेनल्टी लगाई है. बजाज फाइनेंस लिमिटेड पुणे (महाराष्ट्र) पर 8.50 लाख रुपये का वित्तीय जुर्माना लगाया है. आरबीआई ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए 'रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों 2016 के तहत एनबीएफसी में धोखाधड़ी की मॉनिटरिंग' का अनुपालन ना करने की वजह से बजाज फाइनेंस लिमिटेड पर ये जुर्माना लगाया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 के अंतर्गत आने वाले सेक्शन 58 G के सब सेक्शन 1 के क्लॉज (बी) के तहत ये शक्ति आरबीआई के पास है कि वो वित्तीय पेनल्टी लगा सकता है.

हालांकि यहां ये जानना जरूरी है कि रेगुलेटरी अनुपालन में कमियों पर ये वित्तीय दंड लगाया गया है और आरबीआई का उद्देश्य कंपनी के अपने ग्राहकों के साथ किसी भी ट्रांजेक्शव या समझौते पर फैसला सुनाने का नहीं है. ये आदेश बीती 28 सितंबर 2023 को जारी किया गया था.

RBL Bank Limited पर भी आरबीआई का एक्शन

28 सितंबर को ही जारी किए गए एक अन्य आदेश में भारतीय रिजर्व बैंक ने आरबीएल बैंक लिमिटेड पर 64 लाख रुपये की भारीभरकम पेनल्टी लगाई है. आरबीआई के दिशानिर्देशों के पालन ना करने के कारण निजी सेक्टर के इस पॉपुलर बैंक पर ये मॉनिटरी पेनल्टी लगाई गई है. 2015 के प्राइवेट सेक्टर बैंक के शेयरों के अधिग्रहण और वोटिंग राइट्स के पूर्व मंजूरी से जुड़े आरबीआई के गाइडलाइंस के उल्लंघन के कारण देश के केंद्रीय बैंक ने ये वित्तीय जुर्माना आरबीएल बैंक पर लगाया है.  

यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 46 (4) (i) के साथ पठित धारा 47 ए (1) (सी) के प्रावधानों के तहत आरबीआई को मिली हुई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए लगाया गया है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर भी आरबीआई का बड़ा वित्तीय जुर्माना

3 अक्टूबर 2023 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के एक बड़े बैंक 1 करोड़ रुपये की मॉनिटरी पेनल्टी लगाई है. यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 46 (4) (i) और 51(1) के साथ पठित धारा 47 ए (1) (सी) के प्रावधानों के तहत आरबीआई को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लगाया गया है. आरबीआई ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर ये पेनल्टी इसलिए लगाई है क्योंकि बैंक ने 'लोन एंड एडवांसेज - वैधानिक और अन्य प्रतिबंध' गाइडलाइंस का अनुपालन नहीं किया है.

ये भी पढ़ें

यूक्रेन-रूस युद्ध के साथ मौजूदा इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष ग्लोबल इकोनॉमी के लिए दोहरी मार- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: 'ब्लैक मंडे' के बाद आज मंगलमय शेयर बाजार, 500 अंक से ऊपर चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 23000 के पार
'ब्लैक मंडे' के बाद आज मंगलमय शेयर बाजार, 500 अंक से ऊपर चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 23000 के पार
LPG Price Today: दुनिया में अकेले भारत में सबसे कम गैस सिलेंडर की कीमत, फटाफट चेक करें आज का रेट
दुनिया में अकेले भारत में सबसे कम गैस सिलेंडर की कीमत, फटाफट चेक करें आज का रेट
Petrol-Diesel Price: कम होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत... केंद्रीय मंत्री के बयान से आम आदमी को राहत, जानें आज का रेट
कम होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत... केंद्रीय मंत्री के बयान से आम आदमी को राहत, जानें आज का रेट
Cheap Petrol: 20 रुपये सस्ता पेट्रोल मिलना तो शुरू हो गया, लेकिन अब तक नहीं आया कोई खरीदार, क्यों?
20 रुपये सस्ता पेट्रोल मिलना तो शुरू हो गया, लेकिन अब तक नहीं आया कोई खरीदार, क्यों?

वीडियोज

Iran-US-Israel War Update: हूती विद्रोहियों का अब तक का सबसे बड़ा हमला | Trump| Middle East Crisis
Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: पीक पर पहुंचा मॉनसून, दिल्ली, यूपी-बिहार में कब होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने बता दी तारीख
पीक पर पहुंचा मॉनसून, दिल्ली, यूपी-बिहार में कब होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने बता दी तारीख
UP Weather: यूपी में वाराणसी समेत 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून को लेकर भी IMD ने दिया अपडेट
यूपी में वाराणसी समेत 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून को लेकर भी IMD ने दिया अपडेट
अमेरिका ने जब्त किया 1 अरब डॉलर का क्रिप्टो फंड तो गुस्से से तमतमाया ईरान, कहा - 'बौने चोर के जिस्म पर...'
US ने जब्त किया 1 अरब डॉलर का फंड तो गुस्से से तमतमाया ईरान, कहा - 'बौने चोर के जिस्म पर...'
जायसवाल-पंत समेत 7 खिलाड़ी अचानक टीम इंडिया से बाहर, BCCI ने बदल दिया स्क्वाड
जायसवाल-पंत समेत 7 खिलाड़ी अचानक टीम इंडिया से बाहर, BCCI ने बदल दिया स्क्वाड
Bandar BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
'यूसुफ पठान सरकारी जमीन पर कब्जा कैसे कर सकते हैं?' हाई कोर्ट ने TMC सांसद को लगाई लताड़
'यूसुफ पठान सरकारी जमीन पर कब्जा कैसे कर सकते हैं?' हाई कोर्ट ने TMC सांसद को लगाई लताड़
PG छात्रों के लिए काम की खबर, सरकार दे रही हर महीने 15K की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई?
PG छात्रों के लिए काम की खबर, सरकार दे रही हर महीने 15K की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई?
अब Nissan Gravite को खरीदना हो गया पहले से महंगा, जानिए किस वेरिएंट में हुई कितनी बढ़ोतरी?
अब Nissan Gravite को खरीदना हो गया पहले से महंगा, जानिए किस वेरिएंट में हुई कितनी बढ़ोतरी?
Embed widget