एक्सप्लोरर

200 रुपये का नोट लाने की तारीख तय और छपाई शुरूः सूत्र

इसी महीने ऐसे खबरें आई थीं कि आरबीआई जल्द ही 200 रुपये के नए नोट जारी करेगा. सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्रालय से विचार विमर्श करने के बाद इसी साल मार्च में आरबीआई ने 200 रुपये के नोट छापने का फैसला किया था. 200 रुपये के नये नोट बाजार में लाने से छोटे नोटों की कमी दूर करने की आरबीआई की कोशिश है.

नई दिल्लीः आरबीआई के सूत्रों से खबर मिली है कि 200 रुपये के नोट लाने की तारीख तय हो चुकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के तहत अगले महीने 200 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे. अगस्त महीने के पहले हफ्ते में लोगों के हाथ में 200 के नये नोट होंगे. इस नोट की छपाई काफी समय से मैसूर में जारी है. जिससे जल्द ही आम लोगों की जेब में 200 रुपये का नया नोट पहुंचेगा. जानकारों की मानें आरबीआई प्रेस में 500 रुपये के नोट की छपाई भी बढ़ा दी गयी है.

इसी महीने ऐसे खबरें आई थीं कि आरबीआई जल्द ही 200 रुपये के नए नोट जारी करेगा. सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्रालय से विचार विमर्श करने के बाद इसी साल मार्च में आरबीआई ने 200 रुपये के नोट छापने का फैसला किया था. 200 रुपये के नये नोट बाजार में लाने से छोटे नोटों की कमी दूर करने की आरबीआई की कोशिश है.

सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि रिजर्व बैंक को 200 रुपए के नोटों को लेकर एक खास प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि 200 रुपये के नोट को एटीएम के जरिए बाजार में न लाया जाए. सिफारिशें हैं कि इस नोट को सिर्फ बैंक के जरिए ही देने की सुविधा रखी जाए. इस सुझाव को देने की एक वजह ये है कि देश के सभी ATM को 200 रुपये के हिसाब से बनाने की परेशानी से भी मुक्ति मिल जाएगी.

2000 के नोटों को लेकर भी सरकार ने दी जानकारी आज सरकार ने जानकारी दी कि सरकार ने पहले ही तय कर लिया था कि 2000 रुपये के नोट असीमित स॔ख्या में नहीं छापे जा सकते हैं. 2000 रुपये के नोटों की छपाई की संख्या पहले से तय थी और तय संख्या के मुताबिक इनकी छपाई करीब 5 महीने पहले पूरी हो चुकी है. अबसे आगे 2000 रुपये के नोटों की तय संख्या के हिसाब से ही छपाई होगी. हर सूरत में 2000 के नोटों की कानूनी मान्यता बनी रहेगी. सरकार ने उन अफवाहों को भी खारिज किया है जिसमें कहा है कि 2000 रु के नोटों को बंद किया जाएगा. हालांकि 2000 रुपये के नोटों की बड़े पैमाने पर जमाखोरी होने की आशंका से सरकार ने इंकार नहीं किया.

क्या 2000 रुपये के नोट छपने बंद हो गए हैं? राज्यसभा में उठे सवाल

आज 2000 रुपये के नोट को लेकर राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने सरकार से पूछा है कि क्या 2000 रुपये के नोट छपने बंद हो गए हैं? नरेश अग्रवाल ने कहा, ‘’सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपए के नोट की छपाई बंद कर दी है.’’ वहीं, जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने भी केंद्र सरकार से मांग की है, ‘’सरकार दो हजार रुपए के नोट के छापने की स्थिति को स्पष्ठ करें नहीं तो जनता में अफवाह फैल जाएगी.

ध्यान रहे कि देश में 8 नवंबर 2016 को पीएम मोदी ने 500 और 2000 रुपये के नए करेंसी नोट का ऐलान किया था. 500-1000 रुपये के पुराने करेंसी नोटों पर नोटबंदी के ऐलान के साथ ये नए नोट लाए गए थे. 1000 रुपये का नोट बंद होने के बाद देश में बड़े नोटों का एक और करेंसी नोट लाने की मांग लंबे समय से थी. लिहाजा देश में पहली बार 200 का नोट लाया जा सकता है.

क्या ऐसा होगा 200 रुपये का नया नोट? सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget