एक्सप्लोरर

सावधान! पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आये 100-100 के नकली नोट

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अरविन्द और संजीव नाम के 2 आरोपियों को दिल्ली के सोनिया विहार से गिरफ्तार किया है. इनके पास से 6 लाख के नकली नोट बरामद किये गए. 6 लाख रुपये के ये सभी नकली नोट 100-100 रुपये के हैं. अमूमन देखा जाता है की लोग 100 के नोट को लेने और किसी को देने से पहले नोट की जांच नही करते हैं. लोगों की इसी बात का फ़ायदा उठा कर ये दोनों आरोपी नकली नोटों की तस्करी करते हैं. इन नोटों के यूपी इलेक्शन में भी इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है.

स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जब इन दोनों से पूछताछ की तो दोनों ही आरोपियों ने कबूला की 100- 100 के ये नकली नोट दोनों आरोपी ईस्टर्न यूपी से दिल्ली लाये थे. साथ ही इन दोनों आरोपियों ने ये भी कबूला की भारी मात्रा में नकली नोट भारत से सटे बॉर्डर्स से भी भारत में लाये जाते हैं जिसमें बांग्लादेश, नेपाल, और पाकिस्तान जैसे देश भी शामिल हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को ये भी आशंका है कि कहीं इन नकली नोटों का इस्तेमाल यूपी इलेक्शन में तो नही किया जाना था क्योंकि इन दोनों ही आरोपियों ने कबूला की ये दोनों पिछले 2 से 3 महीनों में लगभग 24 बार नकली नोट की खेप को ईस्टर्न यूपी से ले चुके हैं. पुलिस के मुताबिक 500 और 2000 के नए नोटों के फीचर इस तरह के हैं कि उनका छापा जाना भी काफी मुश्किल हो रहा है लिहाजा नकली नोटों से जुड़े गिरोह अब 100 के नोटों की छपाई और सप्लाई में जुटे हैं. पिछले 1 महीने में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल 19 लाख रुपये तक के नकली नोट दिल्ली से बरामद कर चुकी है. स्पेशल सेल अब जहां इन दोनों से पूछताछ कर रही है तो वही ये भी पता कर रही है की आखिरकार पाकिस्तान से भारी मात्रा में आने वाले नकली नोटों के पीछे आईएसआई किस तरह से काम कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget