एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, AAP से कौन होगा शामिल?

All Party Meeting: पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होगी. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह इसमें शामिल होंगे.

Pahalgam Terror Attack All Party Meeting: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होने जा रही है. इस बैठक में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह शामिल होने वाले हैं. इसके लिए संजय सिंह अयोध्या से दिल्ली के लिए फ्लाइट से रवाना होंगे.

कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले पर संजय सिंह ने लखनऊ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. अब दिल्ली के लिए वह अयोध्या से दोपहर 1.00 बजे रवाना होंगे. 

विपक्षी दलों को जानकारी देने की अपील की थी
लखनऊ में संजय सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा था कि यह खुफिया एजेंसी का फेलियर है. भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी और जवाब देना होगा. संजय सिंह ने सवाल किया कि खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी थी या नहीं, सुरक्षाबल वहां तैनात किया गया था या नहीं, आगे का क्या प्लान है, इसकी जानकारी विपक्षी दलों को दी जानी चाहिए.

संजय सिंह ने कहा था कि आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सरकार जो भी सख्त कदम उठाएगी, आम आदमी पार्टी सरकार के साथ है. 

कांग्रेस की मांग- पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता
कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मांग रखी है कि पहलगाम हमले पर होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग की अध्यक्षता खुद पीएम करें. जयराम रमेश ने लिखा, "22 अप्रैल की रात को ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पहलगाम में हुए क्रूरतम आतंकी हमले और बड़ी संख्या में पर्यटकों की टारगेट किलिंग के मद्देनज़र एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी."

जयराम रमेश ने आगे लिखा, "मामले की अत्यधिक गंभीरता और देश की जनभावनाओं को देखते हुए, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपेक्षा करती है कि आज शाम 6.00 बजे प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता स्वयं प्रधानमंत्री करें. सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लें और एक साझा संकल्प का निर्माण करें."

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'
बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'
पंजाब: अमित शाह के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार, याद दिलाए 'तीन काले कानून'
पंजाब: अमित शाह के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार, याद दिलाए 'तीन काले कानून'
'भीख में मिले देश से तुलना...', नेहा बोरा के बयान पर भड़के शाहनवाज हुसैन
'भीख में मिले देश से तुलना...', नेहा बोरा के बयान पर भड़के शाहनवाज हुसैन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget