एक्सप्लोरर
'सेक्रेड गेम्स 2' में नजर आएंगी सुरवीन चावला, कहा- मन करता था सेट से भाग जाऊं
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 12 Aug 2019 01:00 PM (IST)
1/7

आपको बता दें कि 'सेक्रेड गेम्स' में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य रोल में हैं. इनके अलावा कई सपोर्टिंग कैरेक्टर्स इसमें अहम रोल अदा करते नजर आ रहे हैं. (सभी तस्वीरें - इंस्टाग्राम @surveenchawla )
2/7

'सेक्रेड गेम्स' के पहले सीजन में सुरवीन छोटे से किरदार में नजर आईं थी. इस पर उन्होंने कहा, ''सीजन और किरदार की लंबाई मेरे लिए महत्व नहीं रखती. मैं पूरी तरह से कॉन्फीडेंट थी कि मैं जोजो के किरदार के साथ कुछ अच्छा ही करूंगी.''
3/7

सुरवीन चावला ने आगे कहा कि वो फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं और उन पर यकीन करती हैं. उन्होंने कहा, ''अगर अनुराग मुझसे कहेंगे कि कूद जाओ तो मैं उनसे पूछूंगी कि कितनी ऊंचाई से कूदना है.''
4/7

उन्होंने कहा, ''मेरे लिए जोजो का किरदार निभाना काफी मुश्किल था. मैं उस समय प्रेग्नेंट थी. आप अपनी भावनाओं के अंत को तलाशने की कोशिश करते हैं लेकिन उसे हासिल नहीं कर पाते. प्रेग्नेंसी में ये आपके लिए बहुत अच्छी जगह नहीं है. कभी-कभी तो मुझे ऐसा लगता था कि मैं सेट से भाग जाऊं.''
5/7

सुरवीन ने हाल ही में न्यूज एंजेंसी पीटीआई से अपने इस किरदार के बारे में खुलकर बात की और कई खुलासे भी किए. सुरवीन ने बताया कि जब वो इसकी शूटिंग कर रही थी तो वह प्रेग्नेंट थीं.
6/7

इसके पहले सीजन में एक्ट्रेस सुरवीन चावला एक छोटे से रोल में नजर आईं थी. लेकिन इसके दूसरे सीजन में वो एक अहम किरदार निभाती नजर आने वाली हैं. इस किरदार का नाम है 'जोजो'.
7/7

नेटफ्लिक्स की सुपरहिट वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है. सेक्रेड गेम्स के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके पहले सीजन के कई किरदार बहुत पॉप्यूलर हुए थे. इस बार भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है.
Published at : 12 Aug 2019 12:52 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
बॉलीवुड
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
बॉलीवुड
LIVE: गौरी स्प्रैट संग शादी के बाद आमिर खान की दिखी पहली झलक, फंक्शन अटेंड करने पहुंचे मुकेश अंबानी समेत ये सेलेब्स
बॉलीवुड
आमिर खान या गौरी स्प्रैट, कौन है ज्यादा अमीर, लाइमलाइट से दूर कैसे करती हैं कमाई? जानें नेटवर्थ

























