एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुड‘सुई धागा- मेड इंडिया’ के ट्रेलर लॉन्च पर ‘मौजी-ममता’ ने की जमकर मस्ती, देखें तस्वीरें
‘सुई धागा- मेड इंडिया’ के ट्रेलर लॉन्च पर ‘मौजी-ममता’ ने की जमकर मस्ती, देखें तस्वीरें
Written By : एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | Updated at : 13 Aug 2018 07:50 PM (IST)
1/10

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अनुष्का और वरुण मस्ती के मूड में नज़र आए. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
2/10

ट्रेलर में फिल्म की कहानी को बेहद खूबसूरती से बयां किया गया है. इसमें मौजी बने वरुण और ममता बनीं अनुष्का की जिंदगी की कहानी और उनकी जद्दोजेहद को दिखाया गया है. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
3/10

ट्रेलर लॉन्च के दौरान वरुण धवन अनुष्का के साथ सेल्फी भी लेते नज़र आए. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
4/10

यशराज फिल्म्स की 'सुई धागा - मेड इन इंडिया' में वरुण अनुष्का पहली बार एक साथ नजर आएंगे. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
5/10

फिल्म ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
6/10

फिल्म के निर्माता मनीष ने बताया था कि अपनी फिल्म में ऐसी अभिनेत्री चाहते थे, जो बिना प्रयास किए किरदार में उतर जाए. जो बुद्धिमान, मजबूत और शांत रहते हुए भी अपनी बात कहना जानती हो. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
7/10

आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए वरुण और अनुष्का दोनों ने ही सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिग भी ली है. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
8/10

फिल्म को लेकर निर्माता मनीष शर्मा का कहना है कि इस फिल्म के लिए वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर काम किया है. मनीष ने कहा,"वरुण और अनुष्का ने ग्लैमर छवि के बावजूद कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर इस तरह के साधारण छवि वाले किरदार किए हैं." (तस्वीर: मानव मंगलानी)
9/10

साथ ही फिल्म का रिलीजिंग टाइम भी गांधी जयंती के पास का ही रखा गया है. फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
10/10

ट्रेलर देखकर आसानी से फिल्म की कहानी को समझा जा सकता है. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
Published at : 13 Aug 2018 07:50 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
बॉलीवुड
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
बॉलीवुड
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
बॉलीवुड
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद




















