एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडयादें: बतौर हीरोइन फिल्मों में कर रही थीं काम, इस हादसे ने बना दिया ललिता पवार को विलेन
यादें: बतौर हीरोइन फिल्मों में कर रही थीं काम, इस हादसे ने बना दिया ललिता पवार को विलेन
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 18 Apr 2018 08:10 PM (IST)
1/7

मात्र 25 वर्ष की उम्र में अपनी एक आंख खो देने के बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम तो मिला लेकिन बतौर हीरोइन नहीं बल्कि कैरेक्टर एक्टर. ये वो दौर था जब फिल्मों में राज कपूर , दिलीप कुमार और देव आनंद जैसे एक्टर्स अपने पैर जमा रहे थे. हैरानी की बात तो ये थी कि इन अभिनेताओँ से उम्र में कुछ एक साल ही बड़ी ललिता को फिल्मों में उनकी मां तक के रोल निभाने पड़े थे.
2/7

ललिता पवार ने अपने 70 साल के करियर में करीब 700 फिल्मों में काम किया जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है. ललिता उन एक्टर्स में शामिल हैं जिन्होंने सिनेमा के सबसे शुरुआती दौर से लेकर आधुनिक दौर तक में काम किया. उन्होंने मूक फिल्मों, ब्लैकएंड वाइट फिल्मों और फिर कलर्ड फिल्मों में भी काम किया.
3/7

ज्यादातर लोगों को लगता है कि ललिता पवार की एक आंख बचपन से ही खराब थी लेकिन ये सच नहीं है. एक फिल्म के सेट पर एक्टर भगवान दादा को उन्हें एक थप्पड़ मारना था. वो थप्पड़ इतनी जोर से लगा कि जिसने ललिता की एक आंख की रौशनी हमेशा के लिए छीन ली. इस दौरान वो करीब तीन साल तक फिल्मों से दूर रहीं.
4/7

बहुत कम लोग जानते हैं कि ललिता पवार ने पहले बतौर बाल कलाकार और फिर हीरोइन के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. ललिता पवार देखने में तो खूबसूरत थी ही, साथ ही उनकी आवाज भी बहुत सुरीली थी जिसके चलते उन्हें फिल्मी दुनिया में खासी कामयाबी मिल रही थी. लेकिन फिर एक दुर्घटना ने सब बदलकर रख दिया.
5/7

इस सब के बावजूद ललिता पवार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने काम को दिन प्रतिदिन और निखारा. 1961 में भारत सरकार की ओर से ललिता पवार को फर्स्ट लेडी ऑफ इंडियन सिनेमा के सम्मान से नवाजा गया. इसके अलावा उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड और फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला. 24 फरवरी 1998 को पुणे में 81 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया.
6/7

ललिता पवार का असली नाम अंबा लक्ष्मण राव सगुन था और उनके पिता उस दौर के एक बड़े सिल्क और सूती कपड़े के व्यापारी थे. ललिता पवार ने अपने करियर की शुरुआत 1928 में फिल्म राजा हरिशचंद्र से की. उस वक्त इनकी उम्र महज 9 वर्ष थी.
7/7

ललिता पवार बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर उस दौर के अभिनेताओं को कड़ी टक्कर दी थी. ललिता पवार ने करीब तीन दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया है. 50, 60 और 70 के दशक में ललिता ने उस दौर के बड़े-बड़े विलेन्स को टक्कर दी और अपनी धाक जमाई. आज ललिता पवार की जयंती है. ललिता पवार का जन्म 18 अप्रैल 1916 में महाराष्ट्र के नासिक में हुआ.
Published at : 18 Apr 2018 07:56 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
बॉलीवुड
Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
बॉलीवुड
बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
बॉलीवुड
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू























