एक्सप्लोरर

आलिया को 'आलू' तो सोनम को 'जिराफ', इन बॉलीवुड कलाकारों के निक नेम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

1/16
‘NH10’, ‘पीके’ और ‘सुल्तान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बचपन में नुशी के नाम से पुकारा जाता था.

2/16
‘तनु वेड्स मनु’, ‘क्वीन’ और गैंगस्टर जैसी फिल्मों के जरिए अपने अभिनय के हुनर को दिखा चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत का निक नेम अरशद था.

3/16
फिल्म निर्माता डेविड धवन के बेटे वरुण धवन बॉलीवुड में लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं. ‘बदलापुर’, ‘दिलवाले’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ और ‘जुड़वा 2’ जैसी हिट फिल्में देने वाले वरुण को इनके साथी पप्पू कहते थे.

4/16
सोनम कपूर का नाम आते ही एक लंबी कदकाठी वाली लड़की की तस्वीर सामने आ जाती है. ‘रांझणा’, ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘नीरजा’ जैसी फिल्मों के जरिए सोनम ने अपने हुनर को साबित किया है. सोनम के पिता उनको जिराफ बुलाया करते थे.

5/16
एक जमाने में मशहूर विलेन और कॉमेडियन रह चुके शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर को आज फिल्म जगत की सफल अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है. अपनी पहली फिल्म ‘आशिकी 2’ से ही श्रद्धा ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी. श्रद्धा के बचपन के दोस्त वरुण धवन उन्हे चिरकुट कहकर बुलाते थे.

6/16
शाहिद कपूर अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग ही मुकाम बना चुके हैं. जब वी मेट, हैदर और मौसम जैसी फिल्में करने वाले शाहिद की लंबी फैन फॉलोविंग है. शाहिद के बचपन का नाम शाशी था.

7/16
रणबीर कपूर बॉलीवुड के चर्चित और लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार हैं. ‘तमाशा’, ‘राजनीति’ और ‘राकस्टार’ जैसी फिल्मों में रणबीर ने उम्दा अभिनय किया है. रणबीर को उनके दादा राज कपूर गंग्लू बुलाया करते थे, लेकिन घर के बाकी सदस्य उन्हें डब्बू के नाम से बुलाया करते थे.

8/16
बॉलीवुड में बेहद ही कम लोग हैं जो हॉलीवुड का भी सफर तय कर चुके हों. प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म बेवॉच के जरिए ये भी कर दिया है. ‘कमीने’, ‘डॉन’ और ‘बर्फी’ जैसी फिल्में करने वाली प्रियंका को वैसे तो अभिषेक बच्चन पिग्गी चोप्स बुलाते थे, लेकिन बचपन का नाम मिमि या मीठू हुआ करता था.

9/16
फिल्म ‘इशकजादे’ से अपने करियर की दमदार शुरूआत करने वाली परिणीति चोपड़ा ने ‘हंसी तो फंसी’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’ जैसी फिल्में भी की हैं जो हिट थी. परिणीति चोपड़ा के बचपन का नाम टिशा था.

10/16
वैसे तो हम सभी के असली नाम के अलावा घर पर भी कुछ न कुछ अलग नाम होते हैं और इस कड़ी में फिल्मी सितारे भी पीछे नही हैं. जी हां, आपके चहेते फिल्मी सितारों के भी उनके घर पर अलग नाम होते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ फिल्मी सितारों के निक नेम, यानि वो नाम जिससे उन्हें घर में पुकारा जाता है.

11/16
भारतीय फिल्मों में सुपरहीरो के किरदार की सफल शुरूआत करने वाले ऋतिक रोशन के बचपन का नाम डुग्गू था. ऋतिक ने ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कहो ना प्यार है’ और ‘अग्निपथ’ के अलावा कई हिट फिल्मों मे काम किया है. इनके पिता राकेश रोशन का नाम गुड्डू था और शायद इसी को उल्टा कर डुग्गू कर दिया गया.

12/16
हाल ही में शादी के बंधन में बंधी बिपाशा बसु को उनके घर पर बोनी के नाम से बुलाया जाता है. राज,धूम आक्रोश और रेस जैसी फिल्में करने वाली बिपाशा की आखिरी फिल्म अलोन थी. बताया जाता है कि जब बिपाशा का जन्म हुआ था तब वो काफी तंदरुस्त थी इसलिए उन्हें बोनी बुलाया जाता है जिसका मतलब होता है स्वस्थ्य.

13/16
आलिया भट्ट इंडस्ट्री की सबसे कम उम्र की हीरोइनों में शुमार हैं और दर्शकों के बीच अपने स्लिम फिगर को लेकर काफी लोकप्रिय भी हैं. ‘उड़ता पंजाब’ और ‘हाईवे’ जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली इस अदाकारा की आखिरी फिल्म डियर जिंदगी थी. फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी आलिया बचपन में काफी मोटी थीं और इसी वजह से घर पर उनका नाम आलू रखा गया था.

14/16
एक जमानें में हिट फिल्मों की मशीन कहे जाने वाले अजय आज भी कुछ कम नही हैं. ‘दिलजले’, ‘दिलवाले’ और ‘गंगाजल’ जैसी फिल्मों में अजय ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. इनकी मां इन्हे राजू के नाम से बुलाया करती थीं और वहीं इनकी पत्नी काजोल इन्हे सिर्फ जे नाम से बुलाती हैं.

15/16
विश्व सुंदरी रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन को शायद किसी परिचय की जरूरत नहीं है. देवदास, सरबजीत और उमराव जान जैसी फिल्में ऐश्वर्या की अदाकारी दर्शाने के लिए काफी हैं. वैसे तो हम सभी ऐश्वर्या को ऐश के नाम से ही जानते हैं, लेकिन बचपन में इनका नाम गुल्लू था.

16/16
आफताब शिवदेसानी का नाम फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों में शामिल है जो कभी भी बहुत बड़े स्टार तो नही बन सके लेकिन अपने अभिनय के दम पर सफल माने जाते हैं. ज्यादातर कामेडी फिल्मों में नजर आने वाले आफताब की आखिरी फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ थी. इसके अलावा ‘हंगामा’, ‘आवारा पागल दिवाना’ जैसी कई हिट फिल्में भी कर चुके हैं. इन्हे इनके दोस्त फैफी के नाम से बुलाया करते थे.

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: 'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 13 दिन पुरानी 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Viral Video: अंशुला कपूर के रिसेप्शन में रणवीर सिंह ने लूटी महफिल, अर्जुन कपूर संग जमकर किया डांस, देखें वीडियो
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में रणवीर सिंह ने लूटी महफिल, अर्जुन कपूर संग जमकर किया डांस, वीडियो वायरल
Alpha BO Collection Day 6: बुधवार को 'वेलकम टू द जंगल' से आगे निकली ‘अल्फा’, कमा डाले इतने करोड़, अब आधी लागत वसूलने से है इंचभर दूर
बुधवार को 'वेलकम टू द जंगल' से आगे निकली ‘अल्फा’, कमा डाले इतने करोड़
Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़

दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक

IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'

Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget