हिंदी न्यूज़बॉलीवुडबेटी के जन्म के बाद काम पर लौटीं नेहा धूपिया, कहा- मेहर है मेरे लिए सबसे जरूरी
बेटी के जन्म के बाद काम पर लौटीं नेहा धूपिया, कहा- मेहर है मेरे लिए सबसे जरूरी
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 25 Feb 2019 10:20 PM (IST)
1/7
(सभी तस्वीरें- इंस्टाग्राम)
2/7
उन्होंने कहा, "आपके दिल और दिमाग में वह शख्स आपकी पहली प्राथमिकता होता है और आप सोचने लगते हैं 'महज एक सेकेंड में यह सब कैसे हो गया.' मेरी प्राथमिकता मेहर है. लेकिन, मैं निश्चित रूप से एक कामकाजी मां बनना चाहती हूं तो मैं काम को भी प्राथमिकता देती हूं."
3/7
नेहा ने कहा, "जब आप गर्भवती होती हैं तो कई लोग कई तरह की बातें आपको बताते हैं.जैसे कि जब तुम्हारे बच्चे होंगे तो 'तुम्हारी जिंदगी बदल जाएगी' और फिर बच्चे के जन्म के बाद सोने के समय में भी बदलाव होगा, मानसिकता बदलती है और आपके दिल में किसी के लिए जगह बन जाती है."
4/7
बेटी के जन्म के बाद नेहा धूपिया काम पर लौट आई हैं और वह 'रोडीज रियल हीरोज' में भी नजर आ रही हैं.
5/7
नेहा धूपिया का कहना है कि बेटी मेहर उनकी प्राथमिकता है, लेकिन वह अपने काम पर भी ध्यान देती रहेंगी.
6/7
नेहा और अंगद बेदी की बेटी मेहर धूपिया बेदी का जन्म पिछले साल 18 नवंबर को हुआ था.
7/7
आपको बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने पिछले साल 10 मई को एक दूजे संग शादी की थी.