एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडचार दिनों में अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम' कथा ने कर ली है धमाकेदार कमाई, जानें कलेक्शन
चार दिनों में अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम' कथा ने कर ली है धमाकेदार कमाई, जानें कलेक्शन
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 16 Aug 2017 11:30 AM (IST)
1/10

ये सिर्फ चार दिनों यानि सोमवार तक का कलेक्शन है. ऐसा माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी का खूब फायदा इस फिल्म को मिला है और कल भी इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है. मंगलवार के कलेक्शन का अभी इंतजार है.
2/10

मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके कमाई की जानकारी दी है. शुक्रवार को फिल्म ने 13.10 करोड़, शनिवार को 17.10 करोड़, रविवार को 21.25 करोड़ और सोमवार को 12 करोड़ रुपए की कमाई है. कुल मिलाकर फिल्म ने चार दिनों में 63.45 करोड़ रूपये कमा लिए हैं.
3/10

फिल्म की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता भारत अभियान से प्रेरित है. ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें शौचालय जैसे सामाजिक मुद्दे को उठाया गया है.
4/10

फिल्म का लेखन और निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है.
5/10

बता दें कि वीकेंड में तो फिल्में अच्छी कमाई कर लेती हैं लेकिन सोमवार को अगर कोई फिल्म अच्छी कमाई करे तो इससे पता चलता है कि दर्शकों में उसे लेकर काफी दिलचस्पी है.
6/10

ये फिल्म भारत में कुल 3000 और विदेश में 590 स्क्रीन पर रिलीज हुई है.
7/10

फिल्म यूपी के एक छोटे से गांव की है जिसमें ये दिखाया गया है कि कैसे आज भी इस देश के कई इलाकों में शौचालय तक नहीं हैं, जिसके कारण एक महिला को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसी के साथ आपको भूमि और अक्षय की प्यारी सी लव स्टोरी भी दिखाई देगी जो इस शौचालय वाले मुद्दे को आगे बढ़ाने का आधार है.
8/10

इस फिल्म में अक्षय, भूमि के अलावा अनुपम खेर, दिव्येंदु शर्मा और सुधीर पांडे मुख्य भूमिका में हैं.
9/10

चार दिनों में इस फिल्म ने 63 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.
10/10

बॉलीवुड अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने चार दिनों में धमाकेदार कमाई की है. आगे जानें कलेक्शन
Published at : 16 Aug 2017 11:22 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
हॉलीवुड ट्रेनर से ली ट्रेनिंग, 'अल्फा' के लिए इस तरह सुपर-एजेंट बनीं आलिया भट्ट
बॉलीवुड
'रामायण' का सीन हुआ लीक, क्रिएटर का बड़ा दावा, बोले- फ्री मार्केटिंग के लिए मेकर्स ने जानबूझकर 'रामायण' में खराब VFX दिखाया
बॉलीवुड
अक्षय कुमार ने 18वीं मंजिल से कमाया 3.39 करोड़ से ज्यादा का प्रॉफिट, बेचे अपने 2 लग्जरी फ्लैट्स
बॉलीवुड
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, जानें- कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

























