एक्सप्लोरर

5 महीने में सजा, आजीवन कारावास..., कोलकाता रेप केस में कोर्ट के त्वरित फैसले ने जगाई इंसाफ की उम्मीद

पश्चिम बंगाल के आरजी कर अस्पताल की 31 वर्षीय जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के मामले में निचली अदालत ने फैसला सुनाते हुए उसे दोषी माना और उम्रकैद की सजा दी. कोर्ट ने इसे जधन्यतम अपराध की श्रेणी में नहीं माना है और फांसी की सजा देने से इनकार किया. दरअसल,  ये हमारे समाज के लिए एक बहुत बड़ी घटना थी, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. पूरा समाज इस घटना से बहुत शोक में डूब था. 

ऐसे में जिस तरह का फैसला सुनिया गया है, ये निश्चित तौर पर पूरी न्यायिक व्यवस्था पर विश्वास को बढ़ाता है. इतने कम दिनों में इतना सख्त निर्णय अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि जैसी हमारी न्यायिक व्यवस्था है, उसमें दंड देने में काफी समय लगता है.

चूंकि इस केस में इतना जल्दी दंड दिया गया है, ये न्यायिक व्यवस्था की सक्रियता को बताता है. दूसरी तरफ, जिसने वारदात को अंजाम दिया है, उसे काफी बड़ा दंड मिला है तो वहीं पीड़िता जो अब इस दुनिया में नहीं रही, उसके परिवारवालों के जख्म पर काफी हद तक इस फैसले से मरहम भी लगा है. हालांकि, इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है. 

त्वरित फैसले से बढ़ा विश्वास

यानी, ये कहा जा सकता है कि कोर्ट का एक अच्छा फैसला है. जिस तरह से सभी साक्ष्यों को एकत्रित करके कोर्ट के सामने रखा गया, ये  एक बहुत बड़ा प्रयास था और बहुत बड़ा निर्णय भी था. पूरा देश चाहता था कि जिसने अपराध किया है उसको सजा दी जाए और ज्यादा से ज्यादा सजा दी जाए ताकि उस तरह का व्यक्ति कोई नया अपराध आगे से  ना करें.


5 महीने में सजा, आजीवन कारावास..., कोलकाता रेप केस में कोर्ट के त्वरित फैसले ने जगाई इंसाफ की उम्मीद

हाई प्रोफाइल केस में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता के तहत) आने के बाद ये पहली ही सजा होगी. चूंकि, बीएनएस के जितने भी मामले हैं, अभी उसमें कोई निर्णय नहीं आया है. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) जब से लागू किया गया है, उसके बाद से ये पहला बड़ा इस तरह से फैसले सुनाया गया है. दरअसल, रेप के मामले में कोर्ट का इतनी जल्दी फैसला नहीं आ पाता है. जो भी हमारे पास उसके तथ्य है उसे  तथ्य के आधार पर मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि दोषी को अच्छे तरीके से सजा मिली है और कड़ी से कड़ी धाराओं में सजा मिली है.

जहां तक सजी की बात की जाए तो पहले में और अब में बहुत ज्यादा का अंतर नहीं है. जब अपराध को जघन्यतम श्रेणा का माना जाता है तो उसमें मृत्युदंड की सजा दी जाती है. जिस अपराध को जघन्यतम नहीं माना जाता है, उसमें फांसी की नहीं बल्कि आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है.

साक्ष्य के आधार पर फैसले

ये साक्ष्य के आधार पर तय किया जाता है और उसमें अगर सीधी संलिप्तता होती है तो निश्चित रुप से उसे अधिकतम सजा अदालत की तरफ से दी जाती है. पहले उम्रकैद का मतलब 14 साल माना जाता था, लेकिन अब उसकी परिभाषा बदल गई है. अब उम्रकैद का मतलब कोर्ट ने कहा है कि biological life of a person.
उदाहरण के लिए कोई भी शख्स अगर किसी का कत्ल करता है तो उसमें तीन तरह की सजा दी जाती है. 10 साल की सजा भी दी जाती है, उम्रकैद भी मुकर्रर की जाती है और फांसी की सजा भी सुनाई जाती है. ये सबकुछ साक्ष्य से तय होता है.


5 महीने में सजा, आजीवन कारावास..., कोलकाता रेप केस में कोर्ट के त्वरित फैसले ने जगाई इंसाफ की उम्मीद

जहां तक बंगाल रेप केस में आए फैसले से समाज में संदेश की बात की जाए तो इसमें सजा आजीवन कारावास की दी गई है, जो पर्याप्त है. इसमें वो बाहर जेल से नहीं निकल पाएगा. इसे कड़ी सजा माना जा सकता है और इससे कड़ा संदेश भी गया है. अगर से 10 या 15 साल की सजा दी जाती तो फिर वे जेल जाकर बाहर आ सकता था और दोबारा इस तरह के वारदात को अंजाम दे देता. इस केस में उसे पूरा जीवन जेल के अंदर बिताना होगा.  

अपराध पर न हो राजनीति

इस सजा का दूसरा पहलू ये है कि फैसले पर कभी भी राजनीति नहीं होनी चाहिए. अगर कोई अपराधी है तो उसी परिप्रेक्ष्य में देखने की जरूरत है और उसके लिए जो भी प्रयत्न  हो, उसे किया जाना चाहिए. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगर कोलकाता रेप केस में फांसी की मांग की है तो ये विशुद्ध रुप से राजनीति है.

जिसे ये सजा दी गई है वो निश्चित रुप से अपील में जाएगा. ऊपर अदालत इस फैसले को पलट भी सकती है या फिर फांसी की सजा भी दी जा सकती है. ये एक अपना अलग सोचने का तरीका है, लेकिन निश्चित तौर पर जिसे सजा मिली है, वो पहले उच्च न्यायलय और उसके बाद फिर उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे.

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही ज़िम्मेदार है.]   

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget