एक्सप्लोरर

UP Election 2022: पीएम मोदी ने आखिर क्यों दिलाई सहारनपुर के दंगों की याद?

PM Modi UP Election: वेस्ट यूपी में पहले चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जिस अंदाज में समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है, वह दूसरे चरण की 55 सीटों पर होने वाले मतदान के लिहाज से ज्यादा तीखे तेवर भरा है. मोदी ने सूबे को दंगामुक्त बनाए रखने के लिए बीजेपी को दोबारा सत्ता में लाने की अपील उस सहारनपुर से की है, जिसका दंगों का पुराना इतिहास रहा है.

बड़े पैमाने पर वोटों का ध्रुवीकरण
दरअसल, पीएम मोदी अपनी हर रैली में पिछली सपा सरकार में हुए दंगों पर सबसे ज्यादा फोकस रखते हुए लोगों को बार-बार इसकी याद इसलिए भी दिला रहे हैं कि यही वो औजार है, जिसके जरिये बड़े पैमाने पर वोटों का ध्रुवीकरण करना आसान होता है. पहले चरण के प्रचार में मोदी,अमित शाह और सीएम योगी ने साल 2013 में हुए मुजफ्फरनगर के दंगों और उसके बाद कैराना से हिंदू परिवारों के पलायन की याद दिलाकर ध्रुवीकरण कराने का जो प्रयोग किया, उसका नजारा आज 58 सीटों पर हुई वोटिंग के दौरान देखने को मिला.

हालांकि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान का प्रतिशत कितना अधिक होता है, ये तो देर शाम ही पता लगेगा, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि बीजेपी हिंदू वोटों को गोलबंद करने में काफी हद तक कामयाब रही है. पीएम मोदी ने आज सहारनपुर की एक जनसभा में समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि' "पहले की सरकारों में दंगे होते थे, लेकिन जबसे बीजेपी की सरकार आई, प्रदेश दंगा मुक्त हो गया है. इसलिए सूबे को दंगामुक्त रखने वालों को वोट दें. राज्य के लिए बीजेपी बहुत जरूरी है."

ये भी पढ़ें - Uttarakhand Election: 'कांग्रेस ने जनरल रावत को सड़क का गुंडा कहा था, अब उनके नाम का इस्तेमाल कर रही', पीएम मोदी का 'पंजे' पर बड़ा हमला

सपा उम्मीदवारों को लेकर पीएम मोदी का निशाना
दरअसल,सहारनपुर और आसपास की सीटों पर सपा ने कुछ ऐसे दागियों को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिन पर दंगों में शामिल होने के आरोप लगे हैं. लिहाज़ा, मोदी ने इसके लिए सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि "सहारनपुर के दंगों के बड़े गुनहगारों को अब इन माफियावादियों ने इस चुनाव में अपना साथी बना लिया है. ये सिर्फ सहारनपुर की बात नहीं है. पूरे पश्चिमी यूपी में इन लोगों ने चुन-चुन कर अपराधियों को उतारा है. हालत ये है कि ये लोग राष्ट्र विरोधियों को अपना प्रस्तावक तक बना रहे हैं."

दरअसल, 25 जुलाई 2014 को सहारनपुर शहर में मुस्लिमों और सिखों के बीच सांप्रदायिक दंगे हुए थे. तब इन दंगों को भड़काने का आरोप समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता मुहर्रम अली पप्पू पर लगा था. उन दंगों में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे.

वैसे जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके मुताबिक दूसरे चरण की 55 सीटों पर 25 फीसदी से ज्यादा उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमे हैं. सबसे अधिक 67 प्रतिशत आपराधिक छवि वाले चेहरों को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. हालांकि सत्तारूढ़ बीजेपी ने भी 34 प्रतिशल दागियों को टिकट दिया है.

आपराधिक छवि वाले नेताओं की भरमार
चुनाव सुधार के लिए काम करने वाली संस्था यूपी इलेक्शन वॉच और असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने दूसरे चरण के उम्मीदवारों का लेखा-जोखा जारी किया है. इस चरण में कुल 586 उम्मीदवार हैं. रिपोर्ट के अनुसार इसमें 147 उम्मीदवार यानी करीब 45% आपराधिक छवि वाले हैं. जबकि 19% उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन पर गंभीर अपराधों से जुड़ी धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं.

सबसे अधिक मुकदमे वाले तीनों लोगों को सपा ने ही अपना उम्मीदवार बनाया है. योगी सरकार के निशाने पर रहे मोहम्मद आजम खान पर 87 मुकदमे हैं और वे रामपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पर 43 मुकदमे हैं और सपा ने उन्हें स्वार सीट से उम्मीदवार बनाया है. जबकि नसीर अहमद खान पर 30 मुकदमे हैं और सपा ने उन्हें चमरौआ सीट से मैदान में उतारा है.

यूपी की जनता से बदला लेना चाहते हैं ये लोग - पीएम मोदी
यही वजह है कि दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर पीएम मोदी सपा के खिलाफ और भी ज्यादा हमलावर तेवर में आ गए हैं. इसलिये,उन्होंने आज सहारनपुर की सभा के जरिये सूबे के लोगों को आगाह किया कि "इनका इरादा आप जरूर समझिए.
योगी जी की सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की, उन्हें जेल भेजा. इसलिए इनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है. ये लोग यूपी के लोगों से बदला लेना चाहते हैं. लेकिन मैं ये देखकर हैरान हूं, जो लोग उस समय दंगाइयों को कोस रहे थे, वो इस चुनाव में दंगाइयों के साथ गले मिल रहे हैं, उनके साथ खड़े हो गए हैं."

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

ये भी पढ़ें - UP Election 2022: 'सबने गंगा में तैरती लाशों को देखा, कोई आपके साथ खड़ा हुआ?', जयंत चौधरी की पत्नी का ये चुनावी भाषण हो रहा वायरल

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget