एक्सप्लोरर

ब्लॉग: पुतिन तानाशाह, किसी शेर से भी ज्यादा खतरनाक

चीन के महान दार्शनिक कन्फ्युशियस एक बार जंगल से गुजर रहे थे. वहां उन्हें एक महिला के रोने की आवाज सुनाई दी. अपने शिष्यों के साथ कन्फ्युशियस उस महिला के पास पहुंचे और रोने का कारण पूछा. उस महिला ने कहा कि उसके बच्चे को शेर खा गया. कन्फ्युशियस ने पूछा कि तुम इस जंगल में क्यों रहती हो तो उस महिला ने जवाब दिया कि यहां कोई तानाशाह नहीं रहता. कन्फ्युशियस अपने शिष्यों की तरफ मुड़े और कहा कि याद रखना, तानाशाह किसी शेर से भी ज्यादा खतरनाक होता है.

बात सही भी है क्योंकि शेर किसी दूसरे प्राणी पर घात लगाता है लेकिन तानाशाह किसी राष्ट्र, समाज और संपूर्ण नागरिकों पर घात लगाता है. आज दुनिया के सामने एक नया तानाशाह बनकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आए हैं. पुतिन ने जिस तरह यूक्रेन की सार्वभौमिकता को रौंदने की कोशिश की, जिस तरह से एक स्वतंत्र देश को अपने अहंकार, जिद और स्वार्थ के पैरों तले कुचलने का प्रयास किया, उसके बाद ये बात महत्वपूर्ण नहीं रह जाता कि भारत के साथ रूस के कितने अच्छे रिश्ते रहे हैं बल्कि महत्वपूर्ण ये है कि भारत समेत पूरी दुनिया के लिए पुतिन कितना बड़ा खतरा बन चुके हैं. निपट भावुकता कई बार खतरे में डाल देती है. इसीलिए ये कहकर हम अपने राष्ट्रीय और मानवीय कर्तव्यों से बच नहीं सकते कि रूस हमारा पुराना सहयोगी और मित्र राष्ट्र है.

पुतिन ने रूस को अपनी निजी जागीर बना ली!
दुनिया को बेहतर बनाने का सबसे शानदार माध्यम लोकतंत्र है. अमेरिका के महान राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने कहा था कि लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा चुनी हुई शासन व्यवस्था है. लेकिन पुतिन ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्होंने रूस को अपनी निजी जागीर बना ली. आज वो रूस के लोगों को सोवियत संघ के गौरवशाली अतीत का सपना दिखाते हैं लेकिन उस सपने की खाल में उनकी महत्वाकांक्षाएं अपने नख दंत छुपाकर बैठी हैं. पुतिन 22 साल पहले राष्ट्रपति बने थे. रूस के संविधान के मुताबिक कोई भी शख्स दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति नहीं रह सकता था, तो पुतिन ने संविधान तक बदल दिया. यहां तक कि 2021 में ऐसी व्यवस्था कर दी कि वो 2036 तक राष्ट्रपति बने रहेंगे. अगर 2036 तक पुतिन के हाथों में रूस की बागडोर रह गई तो वो स्टालिन के कार्यकाल को भी पीछे छोड़ देंगे.

पुतिन की एक तस्वीर देखी जिसमें वो लेनिन और स्टालिन की तस्वीर को बड़े गौर से देख रहे थे. क्या पता, वो लेनिन का नायकत्व और स्टालिन की तानाशाही को मिलाकर अपने लिए नई शख्सियत तलाश रहे हों! जर्मनी के कार्ल मार्क्स ने दुनिया की उपेक्षित वंचित तबकों के लिए समता, समानता और बेहतर भविष्य का एक सिद्धांत दिया जिसे समाजवाद कहते हैं. मार्क्स ने सर्वहारा की सर्वसत्ता का सपना देखा था और सोचा था कि ये सपना किसी दिन इंग्लैंड, फ्रांस या जर्मनी में पूरा होगा जब पूंजीवाद के खिलाफ वहां के मजदूर उठ खड़े होंगे. लेकिन मार्क्स के सिद्धांत को व्यावहारिक धरातल पर रूस के व्लादिमीर लेनिन ने उतारा. रूस तब तक मूलरूप से कृषि प्रधान लेकिन जार की तानाशाही के बीच एक सामंती समाज था. लेकिन लेनिन ने वहां के मेहनतकश लोगों की जिंदगी में वोल्शेविक क्रांति की वो रोशनी फूंक दी, जिसकी ताप से सिकुड़ी हुई मानवता गरमाहट महसूस करती है. लेकिन पहले रूस और फिर सोवियत संघ की सत्ता संभालने के सात साल के अंदर ही लेनिन की मृत्यु हो गई. लेनिन के पास शीर्ष पद के लिए दो दावेदार थे- ट्राट्स्की और स्टालिन. दोनों में तीन साल के सत्ता संघर्ष के बाद स्टालिन को सोवियत संघ की बागडोर मिल गई. स्टालिन ने सोवियत संघ के विकास की योजना तो बनाई लेकिन 26 साल तक सोवियत संघ स्टालिन के खौफ और तानाशाही का गुलाम बना रहा. स्टालिन में आत्ममुग्धता इतनी ज्यादा थी कि अपने पोलित ब्यूरो में वो अपने से लंबे कद के आदमी को नहीं रखते थे.

पुतिन की तानाशाह
आज वही आत्ममुग्धता, वही अहंकार, वही महत्वाकांक्षा पुतिन में दिखती है. यूक्रेन के युद्ध के जरिए वो रूस में राष्ट्रवाद का उन्माद पैदा करना चाहते हैं ताकि अपने खिलाफ लोगों के असंतोष और विद्रोह की आवाज को कुचल सकें. पिछले साल के जनवरी में मॉस्को से लेकर दूसरे तमाम शहरों में लाखों लोगों ने पुतिन के खिलाफ मार्च किया तो उनमें बहुत सारे लोगों को जेलों में ठूंस दिया गया. पुलिस की लाठियां बरसीं, वो अलग से. लोग किस कदर नाराज हैं, उसे इस बात से समझिए कि याकुत्स्क में भी हजारों लोग माइनस पचास डिग्री की ठंड में सड़कों पर आए. ऐसा इसलिए हुआ कि वहां के एक नागरिक एलेक्सी नवेलनी ने पुतिन के भ्रष्टाचारों को उजागर किया. लोकतंत्र की मांग की तो नवेलनी को जेल में डाल दिया गया.

नवेलनी का गुनाह ये है कि उन्होंने पुतिन के काले धंधे, काले साम्राज्य और अतृप्त रह जाने वाली काली महत्वाकांक्षा का कच्चा चिट्ठा खोल दिया. नवेलनी का गुनाह ये है कि वो अपने देश से प्यार करते हैं और इसीलिए अपने देश को चलाने के लिए किसी तानाशाह को नहीं बल्कि जनता के चुने हुए नेता की दरकार रखते हैं और इसी गुनाह के कारण उनको जेल में जहर तक दिया गया ताकि धीरे धीरे उनकी सोचने समझने की शक्ति कुंद होती जाए.

अब आप ही सोचिए कि हमें दोस्त के रूप में कैसा रूस चाहिए. वो रूस जिसका राष्ट्रपति अपनी सुविधाओं का राजमहल खड़ा करता है और अपने अपराधों को छुपाने के लिए देश को युद्ध की भटठी में झोंक देता है? वो रूस जिसका राष्ट्रपति किसी कमजोर देश पर हमला करता है और जब उसकी दाल नहीं गलती तो एटम बम चलाने की बचकानी और कायराना धमकी देता है? या फिर ऐसा रूस दोस्त के रूप में चाहिए जो लोकतंत्र के मर्म को समझे और हथियारों का कारोबारी बनने की जगह बेहतर दुनिया बनाने में मददगार बने?

बेशक रूस एक महान देश है जिसकी गौरवशाली परंपरा है और ऐतिहासिक विरासत भी. जिसका भारत से पुराना और प्रगाढ़ संबंध है. लेकिन उस रूस को चलाने के लिए कोई सनकी शासक नहीं होना चाहिए. और हां, जब मैं रूस की बात कर रहा हूं तो इसका ये मतलब बिल्कुल मत निकालिए कि मैं अमेरिका का पक्षधर हो रहा हूं. एक पत्रकार के रूप में मेरी ये दृढ़ मान्यता है कि इस दुनिया को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि सुपर पावर की ग्रंथि किसी देश में घर न करे और किसी देश में कोई तानाशाह अचानक अपने स्वार्थों के लिए दुनिया को मौत के मुहाने पर ना ले जाए. इसीलिए अमेरिका, रूस और चीन तीनों ही इस दुनिया के लिए आज बहुत खतरनाक हैं. आखिर शेर से भी खतरनाक कोई तानाशाह जो होता है.

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
IPL 2026: MI की प्लेइंग 11 पर संकट, बुमराह की वापसी के बाद भी दो खिलाड़ियों को लेकर सस्पेंस बरकरार
MI की प्लेइंग 11 पर संकट, बुमराह की वापसी के बाद भी दो खिलाड़ियों को लेकर सस्पेंस बरकरार
Friday OTT Release: 'ओ रोमियो' से  'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें एंजॉय
ABP Premium

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार  | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish:  राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
IPL 2026: MI की प्लेइंग 11 पर संकट, बुमराह की वापसी के बाद भी दो खिलाड़ियों को लेकर सस्पेंस बरकरार
MI की प्लेइंग 11 पर संकट, बुमराह की वापसी के बाद भी दो खिलाड़ियों को लेकर सस्पेंस बरकरार
Friday OTT Release: 'ओ रोमियो' से  'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें एंजॉय
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
BSEB Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
Signs Of Situationship: प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
Embed widget