एक्सप्लोरर

ब्लॉग: ये शशिकला और पन्नीरसेल्वम के लिए परीक्षा की घड़ी है!

जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु की राजनीति में यह बहुत कठिन दौर है. अभी राज्य सरकार के साढ़े चार साल का कार्यकाल बचा हुआ है, ऐसे में लीडरशिरप का अभाव एक मुश्किल घड़ी है. पहली नजर में जयललिता के उत्तराधिकारी के तौर पर उनकी करीबी शशिकला का दावा मज़बूत नज़र आता है लेकिन यथार्थ के धरातल पर शशिकला को बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.

दरअसल, 1987 में जब एआईएडीएमके संस्थापक एमजीआर का निधन हुआ था तब भी तमिलनाडु की राजनीति में इसी किस्म का नेतृत्व अभाव सामने आया था और बाद में खूब रस्साकशी हुई थी. उस समय एमजीआर की पत्नी जानकी केवल 24 दिन सीएम रह पाईं थी. इसके अगले दो साल में ही एआईएडीएमके के कार्यकर्ताओं और नेताओं को यह आभास हो गया कि जानकी में राजनीतिक कुशलता और नेतृत्व का अभाव है. जयललिता ने जानकी की तमाम कमजोरियों का फायदा उठाते हुए अपने आप को सशक्त नेता के तौर पर पेश किया. इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में जयललिता का जलवा साफ नजर आया. जयललिता विधानसभा चुनाव जीतीं तो वहीं जानकी चुनाव हार गई.

इस सब के बीच समझने की बात ये है कि शशिकला की सारी शक्ति जयललिता के करीबी होने की है. उनका जनाधार, वाकपटुता, राजनीतिक कौशल का कोई बड़ा उदाहरण आज तक सामने नहीं आया है. केवल इसके कि जयललिता की नाराजगी के बाद वो दो बार अपनी राजनीतिक वापसी करने में कामयाब रहीं. लेकिन लाखों कार्यकर्ताओं का दिल जीतना, चुनाव जीतना और जातीय आधार पर बंटी तमिल राजनीति में अपनी पकड़ बनाना ये कुछ ऐसी चुनौतियां हैं जिनसे शशिकला को निपटना होगा. शशिकला के लिए एक और मुश्किल यह भी कि वह जिस थेवर समुदाय से आतीं हैं उनके प्रतिद्वंदी ओ पन्नीरसेल्वम भी उसी समुदाय से आते हैं. ऐसे में शिशकला का थेवर समुदाय से जुड़ा होना कोई विशेष उपलब्धि नहीं है.

इस उठापटक के बीच चेन्नई से आने वाली खबरों से ऐसा आभास होता है कि अभी एआईएडीएमके राजनीतिक स्थिरता का एक संदेश देना चाहती है. पन्नीरसेल्वम का सीएम बनना और शशिकला का पार्टी का जनरल सेक्रोटरी बनना इसी दिशा में एक कामचलाऊ व्यवस्था है. शशिकला के लिए सरकार में पकड़ बनाना और विधायकों और कार्डर का विश्वास जीतना और ओ पन्नीरसेल्वम और थम्मीदुरैई जैसे दिग्गज नेताओं की राजनीतिक काट करना उनके लिए बड़ी मुश्किल साबित हो सकता है. केंद्र सरकार और भाजपा का तमिलनाडु राजनीति में रुचि लेना स्वाभाविक है लेकिन इस दुख की घड़ी में किसी भी तरह का राजनीतिक जोड़तोड़ एआईएडीएमके लीडरशिप के लिए घातक साबित हो सकता है.

इस उठापटक के बीच ऐसी भी आशंक है कि पार्टी से अब भ्रष्टाचार के आरोप और उससे जुड़े राजनीतिक षडयंत्र भी अब धीरे धीरे सामने आ सकते हैं. ऐसे में पार्टी में फूट की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता. पार्टी को हर कदम फूंक फूंक कर रखना होगा. पार्टी को सही समय पर सही फैसला लेना होगा. ये कहने में आसान है लेकिन करने में बहुत कठिन साबित होता है.  इस वक्त शशिकला पन्नीरसेल्वम और पूरी पार्टी के लिए परीक्षा की घड़ी है. गौरतलब बात ये है कि ओ पन्नीरसेल्वम जीवन के शुरुआती दौर में चाय बेचते थे और जयललिता के जीते जी मुख्यमंत्री रहना और उनका विश्वास पात्र बने रहना उनके राजनीतिक कौशल को दर्शाता है.

जयललिता को उनकी अनगिनत खूबियों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा. जयललिता ने तमिलनाडु की पुरुष प्रधान राजनीति में ऐसा स्थान बनाया कि कोई भी उनके सामने बैठने तक का साहस नहीं कर पाता था. जयललिता एक ब्राह्मण महिला थी लेकिन द्रमुक के ब्राह्मण विरोधी आंदोलन के बावजूद वे तमिलनाडु में सर्वोच्च पद पर पहुंचीं. इसके साथ ही उनकी सबसे बड़ी खूबी थी राज्य के गरीबों के दिलों की हमेशा के लिए हिरोइन बनना. आपको दें कि तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जहां पर नास्तिकता का बोलबाला है. ऐसे में जयललिता ने धार्मिक आस्था में विश्वास के साथ अपनी राजनीति को ना सिर्फ बढ़ाया बाल्कि सत्ता भी हासिल की.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget