एक्सप्लोरर

Opinion: सुसाइड को रोकना पूरी तरह से मुमकिन, 'कब्रगाह' बनते कोटा को लेकर जरूरी है कुछ महत्वपूर्ण उपाय

राजस्थान का कोटा आईआईटी और नीट की तैयारियों के लिए जाना जाता है. लेकिन यहां पर छात्रों के लगातार सुसाइड ने आखिर ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इसे रोकने के लिए जो प्रयास किए गए, वो सारे बेअसर क्यों दिख रहे हैं. इस साल अब तक कोटा में 24 छात्रों ने मौत को गले लगा लिया है. लेकिन मौत का ये आंकड़ा उतना मायने नहीं रखता है बल्कि इस बात को हम महत्व दें कि सुसाइड को पूरी तरह से रोका जा सकता है.

दूसरी बात ये कि हम चाहें एक युवा को खोएं या आंकड़ा बड़ा हो, ये आंकड़े बढ़ रहे हो या कम हो रहा हो, हर एक युवा जिसे हम सुसाइड से खोते हैं, ये हमारे लिए, हमारे परिवार, देश और दुनिया के लिए एक बड़ा नुकसान है. क्योंकि ये युवा एक तरह से हमारी धरोहर है. लेकिन, यहां पर समझना ये जरूरी है कि एक ऐसी चीज रोकने योग्य है, उसमें हम युवाओं को खो रहे हैं. 

कैसे रोकेंगे सुसाइड?

अब दूसरा सवाल उठता है कि हम सुसाइड को कैसे रोकेंगे? इसको रोकने के लिए बहुत से प्रयास एक साथ करने की जरूरत है और वो लंबे समय तक करने की जरूरत है. बच्चों और युवाओं को उनके तनाव कम करने में मदद की जाए. इसमें कोई दो राय नहीं है. आखिर तनाव कहां से आता है? ये माता-पिता से आता है. उनके साथ बातचीत होनी चाहिए. चाहे मनोवैज्ञानिक उनके साथ बात करें या फिर टीचर उनसे बात करे.

दूसरा प्वाइंट ये कि टीचरों से बात होनी चाहिए. उनको वो स्किल्स मिलनी चाहिए कि जब युवाओं में तनाव हो तो वो क्या बेसिक सपोर्ट दे पाएं. क्या काउंसलिंग दे पाएं. कैसे समझ पाएं कि उनके लिए कुछ करना जरूरी है. तीसरा, छात्रों में हम स्किल सेट बढ़ाएं कि प्रेशर को कैसे हैंडल करना है. और अगर परेशानी आ रहा हो तो तुरत मदद की मांग करें.

अब मदद कैसे मिलेगी? तो इसके लिए हेल्पलाइन सरकार की और अन्य लोगों की भी है. उस हेल्पलाइन के बारे में जानकारी लें. इसके साथ ही, जितने भी ये इंस्टीट्यूट्स हैं, उन इंस्टीट्यूट्स में युवाओं को अलग-अलग माध्यम से साइकोलॉजिस्ट, साइकेट्रिस्ट का एक्सेस होना जरूरी है. जिससे उन्हें जब भी परेशानी हो तो वे उन तक पहुंच पाएं.    

इसके साथ ही, उनका माहौल, दोस्त और टीचर के साथ रिलेशनशिप पर काम करें, हम उनके वर्क लाइफ बैलेंस बताएं कि ब्रेक लेना, कब ब्रेक लेना, इसके अलावा अन्य खेल कूद की गतिविधियां.

हमें भी समझना होगा

इसके अलावा, ये भी हम समझें कि एक सामाजिक तौर पर हम जो दबाव पढ़ाई और मार्क्स का बनाते हैं, उन प्रेशर के बारे में भी हमें निरंतर काम करना है. ये कैसे होगा? तो इसके बारे में मीडिया में बात करके, रोल मॉडल सेलिब्रिटी की बात करें, हम उन्हें उदारण दें कि कैसे हम मेहनत करके अलग-अलग तरीके से क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं. सिर्फ एक-दो क्षेत्र में ही सफलता हासिल हो, ऐसा नहीं है. इसलिए सिर्फ उसी के पीछे हम न भागें.

अगर किसी एक एग्जाम में मार्स नहीं आए तो इसका मतलब ये नहीं है कि जीवन आगे नहीं बढ़ेगा. या कोई एक खास फील्ड में एंट्री नहीं मिली तो जीवन रुक जाएगा, ऐसा नहीं है. साथ में, जो कोचिंग इंस्टीट्यूट्स है, वो भी सही जानकारी दें. साथ में, ये जिम्मेदारी लें कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की ग्रोथ भी उनकी जिम्मेदारी है.

हम जब बात एजुकेशन की करते हैं तो एजुकेशन का मतलब सिर्फ मार्क्स नहीं है, एजुकेशन जीवन जीना भी है, ये सोशल इमोशन भी है. मेंटल ग्रोथ भी है. इन सारी चीजों को समझकर उन्हें सपोर्ट दें. इन सारी चीजों को समझना बहुत जरूरी है.

इन चीजों से करें परहेज

इसके अलावा, अगर किसी सुसाइड के बारे में हम बात कर रहे हैं तो ये न बताएं कि उसने कैसे खुदकुशी की. दूसरा हम कारण के बारे में ये पहले से न फैसला कर लें कि यही कारण रहा होगा. क्योंकि, ये दोनों पहलू युवाओं पर असर करते हैं. इसके अलावा, तीसरा जब भी सुसाइड के बारे में बात करें तो हेल्पलाइन्स के बारे में डिटेल्स जरूर दें.

बात ये नहीं है कि किसने क्या कहा और किसने क्या किया. बात ये है कि हम ओवरऑल क्या सपोर्ट सिस्टम बनाते हैं. इसलिए सामाजिक तौर पर वातावरण का ग्रोथ पर बहुत बड़ा रोल है. जब हम वातावरण की बात करते हैं तो चाहे वो पैरेंट्स हो या फिर टीचर हो, एजुकेशनिस्ट हो, मीडिया हो, सोशल मीडिया हो, रोल मॉडल्स हो, सबकी जिम्मेदारी है. तनाव सिर्फ एक जगह से आए ऐसा नहीं है. लेकिन साथ में तनाव की स्किल्स क्या है, ये भी उतनी ही जरूरी है.   

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.] 


  

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget