एक्सप्लोरर

ऐसा कोई सगा नहीं जिसको कुलदीप ने ठगा नहीं !!!

आपको कानपुर के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी है? नहीं है तो अपने किसी दोस्त से पूछिए. वो बताएगा कि कानपुर में रहकर कुलदीप यादव ने क्रिकेट के अलावा क्या-क्या सीखा है. दरअसल कानपुर में एक मिठाई की दुकान है. उस दुकान में मिलते हैं सिर्फ लड्डू. लड्डू भी ऐसे वैसे नहीं साहब, बड़े स्वादिष्ट. कहते हैं इस दुकान के मालिक ने कभी महात्मा गांधी को कहते सुन लिया था कि चीनी स्वास्थ्य के लिए अच्छी चीज नहीं है. बस तभी से उन्होंने अपने बनाए लड्डुओं को ठग्गू के लड्डू का नाम दे दिया.  दूर दूर से लोग इन लड्डुओं को खाने आते हैं. शहर की इस दुकान पर हमेशा भीड़ रहती है. अजी, आपको याद नहीं होगा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय की फिल्म बंटी और बबली में भी इस लड्डू का जिक्र है. फिल्म का एक सीन भी यहां शूट हुआ है. इतना ही नहीं गुलजार ने बाकयदा इस लाइन का इस्तेमाल किया है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको हमने ठगा नहीं. इससे पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने जब अभिषेक बच्चन की शादी की तो इस दुकान के मालिक भी लड्डू लेकर पहुंचे थे. खैर, कुल मिलाकर कहानी ये है कि कनपुरियों की एक पहचान ठग्गू के लड्डू भी हैं. जिसे बच्चन परिवार के अलावा और भी कई सुपरस्टार पसंद करते हैं. इस दुकान की ही कुछ ट्रिक गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी सीख ली है. कैसे हम बताते हैं आपको, इंग्लैंड के खिलाफ कल का मैच याद कीजिए. कुलदीप यादव ने आते ही पलट दी बाजी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गजब की फॉर्म में दिख रही इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ भी खतरनाक ढंग से शुरूआत की थी. बेहद आक्रामक. शुरूआती पांच ओवर में इंग्लैंड ने पचास रन ठोंक दिए थे. 12वें ओवर में सौ रन का स्कोर पहुंच गया था. दो सौ रनों का स्कोर बनता साफ दिख रहा था. विराट कोहली ने चौथे ओवर में यजुवेंद्र चहल को लगाया तो इंग्लिश बल्लेबाजों ने उनके एक ओवर में ही 16 रन ठोंक दिए. ऐसा लगा कि आज स्पिनर्स की धुनाई होने वाली है. ऐसा कोई सगा नहीं जिसको कुलदीप ने ठगा नहीं !!! विराट कोहली ने दसवें ओवर में कुलदीप यादव को गेंद दी. यादव की पहली ही गेंद पर बटलर ने चौका मारा. लगा कि कुलदीप यादव की वही हालत होने वाली है जो यजुवेंद्र चहल की हुई थी लेकिन कुलदीप यादव का दिन था. उन्होंने अगली पांच गेंदों में सिर्फ एक रन दिया. पांड्या के अगले ओवर में इंग्लैंड ने 18 रन बटोर लिए. कुलदीप यादव पर प्रेशर था. लेकिन उन्होंने अपने दूसरे ओवर में प्रेशर खुद लेने की बजाए इंग्लैंड को देना शुरू किया. उन्होंने हेल्स को पवेलियन की राह दिखाई. इस दबाव को बनाए रखने में चहल ने भी उनका साथ दिया. विकेट के दूसरे छोर से उन्होंने एक कसा हुआ ओवर फेंका. इंग्लैंड की पारी के 13 ओवर बीत गए थे. 14वें ओवर में कुलदीप यादव ने इंग्लिश टीम की बल्लेबाजी के किले को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने एक ही ओवर में तीन विकेट ले लिए. 14वें ओवर में आउट होने वाले बल्लेबाजों में मॉर्गन, बेयरस्टॉ और रूट रहे. इसमें से दो खिलाड़ियों को कुलदीप यादव ने धोनी के हाथों स्टंपिग कराया. 14वें ओवर में इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाकर 3 रन बनाए. उसका स्कोर हो गया 109 रन पर 5 विकेट. 17वें ओवर में इंग्लिश बल्लेबाज फिर आक्रामक हुए. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के एक ओवर में 20 रन ठोंके. विराट कोहली ने एक बार फिर अपना ट्रंपकार्ड चला. उन्होंने 18वां ओवर कुलदीप यादव को दिया. कुलदीप ने 18वें ओवर में बटलर को आउट किया. इस तरह उन्होंने अपने पांच विकेट पूरे किए और इंग्लैंड की टीम को 159 रनों पर रोक दिया. गेंदबाजी में क्या चालाकी करते हैं कुलदीप यादव    मैनचेस्टर के जिस मैदान में मैच हो रहा था वहां की पिच सपाट थी. कुलदीप यादव ने इस बात को समझ लिया. उन्होंने जानबूझकर गेंदों की रफ्तार कम कर दी. उन्होंने बीच बीच में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी कम पर गेंदबाजी की. उन्होंने गेंद की लेंथ के साथ छेड़छाड़ किए बिना बल्लेबाजों को हवा में बीट किया. एक ही ओवर में दो दो बड़े बल्लेबाजों को स्टंपिंग कराना बताता है कि वो अपनी गेंदबाजी में ठगते हैं. उनकी गुगली पहले से ही बल्लेबाजों को समझ नहीं आती. उस पर से रिस्ट स्पिनर होने के बाद भी वो शॉर्ट गेंद नहीं फेंकते हैं. यूपी में 20-20 ओवर की क्रिकेट कुलदीप ने खूब खेली है उसी का फायदा वो इंग्लैंड में उठाएंगे.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget