एक्सप्लोरर

BLOG: कप्तान विराट की नवंबर क्रांति

जार्ज बर्नाड शॉ ने एक बार कहा कि जीवन खुद को खोजने का नाम नहीं है बल्कि जीवन खुद को बनाने का नाम है. बर्नाड शॉ ने तकरीबन 90 या 100 साल पहले ये बात कही थी. लगभग एक शताब्दी बाद यही बात क्रिकेट के मैदान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली सच करते दिख रहे हैं.

नई दिल्ली: जार्ज बर्नाड शॉ ने एक बार कहा कि जीवन खुद को खोजने का नाम नहीं है बल्कि जीवन खुद को बनाने का नाम है. बर्नाड शॉ ने तकरीबन 90 या 100 साल पहले ये बात कही थी. लगभग एक शताब्दी बाद यही बात क्रिकेट के मैदान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली सच करते दिख रहे हैं. वो क्रिकेट की गलाकाट स्पर्धा में खुद को बनाने की नई लीक खोल रहे हैं. आप जितने भी साल से क्रिकेट देख रहे हैं और भारतीय क्रिकेट के फैन रहे हों, बता दीजिए कब आपने देखा कि कोई भारतीय कप्तान किसी घरेलू सीरीज़ में स्पिन की मददगार पिच छोड़कर कोलकाता जैसी सीमिंग और स्विंगिंग कंडीशंस को गले लगाता हो? कोई दूसरा कप्तान होता तो कोलकाता टेस्ट के बाद ही कह देता बस बहुत हुआ, स्पिन वाली पिच बनाओ, सीरीज़ जीतेंगे और चौड़े से जाएंगे दक्षिण अफ्रीका. एक वाकया याद आता है जो यहां बेहद मौजू है. भारतीय कप्तानों की फेहरिस्त में सबसे बड़े दिल वाले कप्तानों में सौरव गांगुली को माना जाता है . नागपुर में साल 2004 में ऑस्ट्रेलियाई टीम से मुकाबला था. गांगुली कप्तान थे और हनक से कप्तानी कर रहे थे. नागपुर की पिच पर घास देखकर गांगुली भी दहल गए और उन्होंने प्लेइंग इलेवन से ही खुद को बाहर कर लिया . ये गांगुली का तेज़ पिचों पर खौफ नहीं था जितना इस बात का गुस्सा कि हिंदुस्तान में तेज गेंदबाजों की मदद वाली पिच बन कैसे गई? बहरहाल गांगुली ने इस पिच की काफी आलोचना भी की. भारतीय क्रिकेट को 13 साल फास्ट फारवर्ड कीजिए और आज कप्तान कोहली को देखिए . BLOG: कप्तान विराट की नवंबर क्रांति घर में ही तेज़ पिच पर लोहा लेंगे विराट कोहली की कप्तानी में पिछले दो सालों में करीब-करीब आधा दर्जन टेस्ट मैच ऐसे हैं जो भारत ने ऐसे ही कंडीशंस में भारत में खेले हैं. कोलकाता में बल्लेबाजों की कब्रगाह बनी सो बनी लेकिन विराट सीरीज़ के अगले दो टेस्ट मैचों के लिए भी तेज़ पिच ही मांग रहे हैं और वो उन्हें मिलेगी भी. विराट ऐसा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में होने वाली सीरीज़ की तैयारी के लिए कर रहे हैं. ये प्रयोग भारतीय क्रिकेट में पहली बार हो रहा है. ये तो ऐसे ही है कि टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका जाए और वहां उसे स्पिनिंग ट्रैक्स मिलें. ऐसा क्रिकेट में होता नहीं है. लेकिन टीम को हर कंडीशन के लिए तैयार करने और विदेशों में भी जाकर जीत का दम भरने के लिए विराट के ये प्लान वाकई तारीफ के काबिल है क्योंकि ये ऐसा कप्तान है जिसे पूरी दुनिया जीतनी है और अपनी शर्तों पर जीतनी है . चौथी पारी में चार चांद हिंदुस्तान में जैसा कि अक्सर होता है, अधिकतर या यूं कहें 90 फीसदी बल्लेबाज पहली पारी के शेर होते हैं लेकिन चौथी पारी में भारतीय बल्लेबाजों का दमखम कम ही देखने को मिलता है. विराट भी बाकी बल्लेबाजों की तरह पहली पारी में शानदार रिकॉर्ड रखते हैं . पहली पारी में विराट का औसत शानदार 54.13 का है जबकि दूसरी पारी में ये 43.83 हो जाता है. लेकिन विराट लगातार इस पर मेहनत कर रहे हैं. 2014 में एडिलेड में आखिरी दिन शानदार 141 रन की पारी के बाद कोलकाता की पारी इसकी मिसाल है. कोलकाता में विराट ने अर्धशतक के शतक के बीच सिर्फ 39 गेंदें लीं. Virat_Pujara लेकिन सबसे तारीफ वाली बात ये है कि आखिरी दिन कुल 241 रन बनाए और 14 विकेट गिरे. इन 241 रनों में से 104 अकेले कोहली ने ही बनाए. श्रीलंका को 231 रन का लक्ष्य देने के बाद विराट के गेंदबाजों ने जैसे शेरदिल दिखाया वैसे भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कम ही देखने को मिलता है. विराट एक ऐसे कप्तान बन चुके हैं जिसे सिर्फ लड़ना नहीं आता है बल्कि वो जीतना भी चाहता है. दक्षिण अफ्रीका की चुनौती के लिए जो तैयारी विराट कर रहे हैं, अगर उसमें सफल हो गए तो यकीन रखिएगा. वो भारतीय इतिहास की सबसे सफल क्रिकेट टीम की नींव रख चुके होंगे.
View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ,  कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget