एक्सप्लोरर

कार सेफ्टी और सिक्योरिटी की है टेंशन? तो कार इंश्योरेंस खरीदते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

कार खरीदने के बाद सबसे जरूरी है उसका इंश्योरेंस. हालांकि कई बार जब आप इंश्योरेंस कंपनी को क्लेम के लिये कॉल करते हैं तो पता चलता है कि ये क्लेम तो है ही नहीं या फिर ऑप्शन है लेकिन आपने नहीं लिया. ऐसे में कार इंश्योरेंस खरीदते वक्त सबसे जरूरी है कि आप सभी कवरेज के बारे में पूरी जानकारी लें ताकि मुसीबात के वक्त कार इंश्योरेंस काम आ सके.

नोएडा में रहने वाले मनीष वैसे तो अपनी कार को रेगुलर इस्तेमाल करते हैं लेकिन कोराना में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा मिलने के बाद कार का यूज एकदम कम हो गया. एक दिन मनीष किसी काम से बाहर निकले लेकिन कार की चाभी कार में ही रह गयी. मनीष ने तुरंत कार इंश्योरेंस कंपनी को कॉल किया तो पता चला कि अगर कार की खो जाये या कार में रह जाये तो इसका कवर होता है लेकिन मनीष ने उस ऑप्शन को नहीं लिया था इसलिये उनको इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा. बाद में मनीष ने अपनी पॉलिसी में चाभी वाले ऑप्शन को एड कराया.

कई बार कार इंश्योरेंस पॉलिसी में बहुत सारे बेनिफिट होते हैं और हम उन ऑप्शन्स को नहीं लेते हैं. लेकिन हमेशा याद रखें कि कार इंश्योरेंस खरीदते वक्त एजेंट से सारे ऑप्शन पूछें ताकि जो आपको जरूरी लगे उसे अपनी पॉलिसी में एड करा सकें. हालांकि ज्यादा ऑप्शन लेने से प्रीमियम थोड़ा महंगा हो जाता है लेकिन कई बार ये कवर बेहद काम भी आते हैं. आज हम आपको बतायेंगे कि हाल में कौन से नये कवर हैं जो लोग कार इंश्योरेंस में ले रहे हैं और ये कवर बेहद काम के हैं.ठ 24x7 रोड अस्सिटेंस- पहले कार अगर कहीं ब्रेक डाउन हो जाती थी तो उसका इंश्योरेंस कंपनी कोई कवर या सपोर्ट नहीं देती थी. लेकिन अगर आपने 24x7 रोड अस्सिटेंस का कवरेज लिया है तो रात या दिन में किसी भी वक्त और इंश्योरेंस के ज्योग्रोफिकल एरिया ( देश के बाहर कवर नहीं) के अंदर कार इंश्योरेंस कंपनी रोड साइड असिस्टेंस देगी. कार के ब्रेक डाउन होने पर इंश्योरेंस कंपनी कार को सबसे पास वाले सर्विस सेंटर पर ड्रॉप करेगी. ये एक अच्छा कवर है जिससे आप कार को कभी भी ले जा सकते हैं और कार के ब्रेक डाउन होने पर इंश्योरेंस कंपनी उसका ख्याल रखेगी. पिछले कुछ सालों में कार इंश्योरेंस में कुछ नये कवर जोड़े हैं जिसमें इंजन की सेफ्टी, बारिश में वाहन का डूब जाना या फिर इलेक्ट्रॉनिक पैनल में खराबी आ जाने जैसे रिस्क कवर होते हैं. कार इंश्योरेंस में ऐसे में प्रोविजन है आप पॉलिसी में ये भी सलेक्ट कर सकते हैं कि अगर आप लंबे टाइम तक कार यूज नहीं करते तो उस टाइम पीरियड के लिये पॉलिसी बंद कर सकते हैं और इस दौरान पॉलिसी कार चोरी के जोखिम को कवर करती रहेगी. खासतौर पर बारिश में कार डूब जाना या किसी वजह से कार में पानी भर जाना इसका कवर लेना भी आजकल जरूरी हो गया है. पिछले कुछ सालों में रिहाइशी इलाकों में भी बाढ़ का पानी आ जाता है या तेज बारिश की वजह से जलभराव हो जाता है और कार में पानी चला जाता है. कार इंश्योरेंस में क्या कवर नहीं

· अगर आपने एक्सीडेंट के वक्त शराब पी रखी है  कार इंश्योरेंस पॉलिसी भुगतान नहीं करती · अगर बिना लाइसेंस कार चला रहे हैं और फिर कोई एक्सीडेंट होता है तो कवर नहीं होती · इस्तेमाल करने की वजह से कार के पार्ट्स में आयी खराबियों को कवर नहीं करती. जैसे कार की बैटरी और टायर बदले जाते हैं या कोई और मेंटिनेंस से जुड़ा काम आप कराते हैं तो ये कवर में शामिल नहीं होता · वॉर या न्यूक्लियर अटैक के हालात में हुआ डैमेज कवर नहीं होता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget