एक्सप्लोरर

एलन मस्क से टकराव के बाद डोनाल्ड ट्रंप बेचेंगे अपनी रेड टेस्ला मॉडल S? जानें इस कार की खासियत

Donald Trump Red Tesla: डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क के बीच बढ़ता विवाद अब व्हाइट हाउस तक पहुंच गया है. ट्रंप अब अपने टेस्ला कार को बेचने पर विचार कर रहे हैं. आइए इस कार की खासियत जानते हैं.

Donald Trump Red Tesla Model: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच का तनाव अब निजी संपत्ति तक पहुंच गया है. खबर है कि ट्रंप अब अपनी खास रेड टेस्ला मॉडल S को बेचने का मन बना चुके हैं. व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रंप इस कार को अब "तनाव का प्रतीक" मानने लगे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं.

दरअसल, इस कार को उन्होंने इसी साल मार्च 2025 में खरीदा था और यह टेस्ला की परफॉर्मेंस से भरपूर फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार मानी जाती है. इसे लगभग 80 लाख की कीमत पर खरीदा गया था.

ट्रंप की टेस्ला मॉडल S

टेस्ला मॉडल S का ये वेरिएंट दुनिया भर में अपनी अत्यधिक स्पीड और तकनीकी खूबियों के लिए मशहूर है. इस कार की अधिकतम गति 200 मील प्रति घंटा यानी लगभग 322 किलोमीटर प्रति घंटा है. यह मॉडल इतनी तेज़ है कि मात्र 2 सेकंड से भी कम समय में 0 से 60 मील प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी 

इसमें टेस्ला का फुल सेल्फ-ड्राइविंग फीचर्स दिया गया है, जो ऑटोमेटिक ब्रेकिंग, स्टीयरिंग और एक्सेलेरेशन जैसे फ़ंक्शन्स को संभव बनाता है. इसके अलावा, यह कार एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर लगभग 660 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है, जो इसे लॉन्ग ड्राइव्स के लिए आदर्श बनाता है. टेक्नोलॉजी और सुविधाओं की बात करें तो, यह कार लक्ज़री सेगमेंट में आने वाली दूसरी किसी भी कार को टक्कर देती है. इसमें 17 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन डिस्प्ले, 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और 9.4 इंच की स्क्रीन रियर पैसेंजर्स के लिए दी गई है.

सेफ्टी फीचर्स

इस कार में सेंट्री मोड नामक एक खास सेफ्टी फीचर्स भी है, जो चारों ओर की गतिविधियों की निगरानी करता है और जरूरत पड़ने पर कैमरा फीड के जरिए अलर्ट भी भेजता है. साथ ही, इसमें 360-डिग्री कैमरा, लेन डिपार्चर वार्निंग, फॉरवर्ड कोलिजन अलर्ट, और पार्किंग असिस्ट जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं.

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच टकराव 

हाल के दिनों में डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के CEO एलन मस्क के बीच कई मुद्दों पर टकराव देखा गया है, जिनमें इलेक्ट्रिक वाहन नीति से लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक बयानबाज़ी तक शामिल है. इसी बढ़ते तनाव के चलते ट्रंप ने अपनी टेस्ला मॉडल S को बेचने का निर्णय लिया है. व्हाइट हाउस से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी कि ट्रंप अब इस कार को सिर्फ एक वाहन के रूप में नहीं देखते, बल्कि यह उनके और मस्क के बीच बने तनाव और खटास का प्रतीक बन चुकी है, इसलिए वे इससे छुटकारा पाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में भी अब ट्रक ड्राइवरों को मिलेगी राहत,Tata Motors ने ट्रकों के लिए लॉन्च किया फैक्ट्री-फिटेड AC सिस्टम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget