एक्सप्लोरर

दिसंबर 2020 में किस कंपनी की कार सबसे ज्यादा बिकीं ? Maruti Suzuki समेत इन कंपनियों की बढ़ी सेल

साल 2020 में कोरोना महामारी की वजह से भले ऑटोसेक्टर की रफ्तार कम रही हो, लेकिन दिसंबर 2020 में कार बिक्री में जबरदस्त इज़ाफा हुआ है. कार सेल के आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2021 में ऑटोसेक्टर काफी तेजी से आगे बढ़ेगा. आइये देखते हैं ऑटो सेक्टर में वाहनों की सेल रिपोर्ट.

साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में नए साल पर ऑटोमोबाइल समेत सभी कंपनियों की नज़र टिकी हुई है. कार कंपनियां इस साल गाड़ियों की अच्छी सेल की उम्मीद कर रही हैं. आपको बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है. कार कंपनियों की सेल भी 2020 में कुछ खास नहीं रही. हालांकि त्योहार के सीजन में ऑटो सेक्टर ने थोड़ी रफ्तार जरूर पकड़ी है. दिवाली से कार सेल में काफी बढ़ोत्तरी हुई है और क्रिसमस और नए साल के मौके पर भी लोगों ने जमकर वाहन खरीदे हैं. इसकी एक बड़ी वजह ये भी थी कि 2021 में कई कार कंपनियों ने अपने दाम बढ़ा दिए हैं. इसीलिए लोगों ने दिसंबर 2020 में जमकर वाहन खरीदे हैं. आज हम आपको दिसंबर 2020 की कार सेल के आंकड़े बता रहे हैं जिसमें कौन सी कंपनी की कितनी कार बिकीं और किस कंपनी की सेल का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले बढ़ा है. आइये जानते हैं पूरी जानकारी.

Maruti Suzuki- दिसंबर 2020 में मारुति कंपनी की ओर से जो आंकड़े पेश किए गए हैं उसमें कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 20 प्रतिशत सालाना दर से बढ़ी है. दिसंबर में वाहनों की कुल 160,226 यूनिट्स बेची गईं. साल की तीसरी तिमाही के आंकड़ों को देखें तो घरेलू और निर्यात बिक्री 495,897 यूनिट्स की रही. जिसमें 2019 के मुकाबले कंपनी ने 13.4 प्रतिशत ग्रोथ की है.

वहीं दिसंबर 2020 में मारुति के मिनी कार सेगमेंट में 4.4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 24,927 यूनिट बिकीं, जबकि साल 2019 में ये सेल 23,883 यूनिट की थी. अगर कॉम्‍पैक्‍ट कार सेगमेंट की सेल देखें तो दिसंबर में 18.2 फीसद सेल बढ़कर 77,641 यूनिट बिकीं, जबकि 2019 में दिसंबर में ये आंकड़ा 65,673 यूनिट का था. वहीं कंपनी के मिड साइज सेगमेंट में बिक्री काफी घटी है. दिसंबर 2020 में सेल 28.9 प्रतिशत घटकर 1270 यूनिट रही, जबकि 2019 में 1786 यूनिट की सेल हुई थी. यूटिलिटी सेगमेंट की सेल 8 फीसदी बढ़ी है जिसमें 25,701 यूनिट की बिक्री हुई. आपको बता दें मारुति सुजुकी के निर्यात में साल 2020 में 31.4 फीसद बढ़त हुई है. कंपनी ने इस साल 9,938 यूनिट की सेल की.

Tata Motors- टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2020 में घरेलू बाजार में 21 फीसद की बढ़त के साथ 53,430 यूनिट्स बेची. कंपनी ने दिसंबर 2019 में घरेलू बाजार में 44,254 वाहनों की सेल की थी. वहीं कंपनी ने घरेलू यात्री वाहन की सेल बढ़ने की जानकारी देते हुए कहा है कि दिसंबर में 23,545 यूनिट्स बिकीं जबकि दिसंबर 2019 में ये आंकड़ा 12,785 का था.

Mahindra and Mahindra- महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी अपनी सेल बढ़ने के आंकड़े पेश किए हैं. जिसमें घरेलू बाजार में कंपनी ने 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 16,182 यात्री वाहन की बिक्री की है. ये आंकड़ा दिसंबर 2019 में 15,691 यूनिट्स था. हालांकि कंपनी की कुल बिक्री दिसंबर 2020 में अच्छी नहीं रही. दिसंबर में कंपनी की कुल बिक्री 10.3 फीसदी घटकर 35,187 यूनिट्स ही रही.

Toyota- टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भी दिसंबर 2020 में अपने कार सेल में बढ़ोत्तरी की है. कंपनी ने अपनी घरेलू बिक्री में 14 फीसदी की वृद्धि करते हुए 7,487 यूनिट्स की सेल की. जबकि कंपनी ने 6,544 यूनिट्स दिसंबर 2019 में बेची थीं.

Honda Cars India- होंडा की सेल भी दिसंबर 2020 में 2.68 प्रतिशत बढ़ी है. कंपनी की घरेलू बिक्री 2019 के मुकाबले दिसंबर 2020 में 8,638 यूनिट्स की रही. जबकि दिसंबर 2019 में 8,412 यूनिट की सेल हुई थीं.

Hyundai- कोरोनो महामारी के बावजूद हुंडई मोटर्स ने दिसंबर 2020 में कुल 33.14 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है. कंपनी ने इस महीने 66,750 यूनिट्स की सेल की. जबकि दिसंबर 2019 में ये आंकड़ा 50,135 यूनिट्स का था. कंपनी का कहना है कि घरेलू बिक्री में 47,400 यूनिट्स बिकीं जो पिछले साल के मुकाबले 24.89 प्रतिशत ज्यादा थी. कंपनी की ये एक महीने में सबसे ज्यादा सेल थी. वहीं दिसंबर 2020 में कंपनी के निर्यात में 58.84 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख के बजट में कौन सी SUV है आपकी फैमिली के लिए बेहतर? यहां देखें लिस्ट
10 लाख के बजट में कौन सी SUV है आपकी फैमिली के लिए बेहतर? यहां देखें लिस्ट
Duster, Creta या Kia Seltos, फीचर्स के मामले में किसका पलड़ा भारी, खरीदने से पहले जान लें फर्क
Duster, Creta या Kia Seltos, फीचर्स के मामले में किसका पलड़ा भारी, खरीदने से पहले जान लें फर्क
महंगे फ्यूल और बढ़ते पॉल्यूशन से मिलेगी निजात! EV पॉलिसी 2.0 में आपके लिए क्या है खास?
महंगे फ्यूल और बढ़ते पॉल्यूशन से मिलेगी निजात! EV पॉलिसी 2.0 में आपके लिए क्या है खास?
City Drive के लिए कैसी है ये Exter को टक्कर देने वाली नई इलेक्ट्रिक SUV? एक क्लिक में जानें सबकुछ
City Drive के लिए कैसी है ये Exter को टक्कर देने वाली नई इलेक्ट्रिक SUV? एक क्लिक में जानें सबकुछ

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
CUET UG 2026: कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
Embed widget