एक्सप्लोरर

बढ़िया माइलेज के साथ लेनी है सस्ती बाइक? तो ये हैं बेस्ट ऑप्शंस

मार्केट में कई ऐसी मोटरसाइकल्स हैं जो आपके बजट में आ सकती हैं और इनका माइलेज भी शानदार है. आइए ऐसी बाइक्स पर डालते हैं एक नजर

नई दिल्ली: कोरोना काल में ऑटो इंडस्ट्री को थोड़ी बहुत रफ्तार मिली है. पिछले कुछ समय में टू-व्हीलर्स की बिक्री में इजाफा हुआ है. इस दौर में महंगी बाइक लेना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में अगर आप सस्ती और बढ़िया माइलेज वाली बाइक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं बेस्ट ऑप्शन.हम आपको ऐसी चार बीएस6 मोटरसाइकिल के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपने बजट में खरीद सकते हैं.

Hero Hf Deluxe Bs6 भारत की सबसे बड़ी टू व्हीलर निर्माता कंपनी अपनी बजट बाइक्स के लिए जानी जाती है. अगर आपका बजट कम है तो आपके लिए Hero Hf Deluxe Bs6 एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. हीरो की इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 46,800 रुपये है. इसमें 97.2cc का इंजन दिया गया है, जो कि 8000 Rpm पर 5.9 kW की पावर और 6000 Rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. डाइमेंशन के लिहाज से Hf Deluxe Bs6 की लंबाई 1965 mm, चौड़ाई 720 mm, ऊंचाई 1045 mm, सैडल ऊंचाई 805 mm, व्हीलबेस 1235 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 9.6 लीटर है. अगर ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. हीरो की इस बाइक की कीमत एक्स शोरूम में 49,000 रुपये है.

TVS Radeon BS6 बजट सेगमेंट में TVS Radeon BS6 भी एक अच्छा विकल्प है. इसकी कीमत शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 58,992 रुपये तय की गई है. टीवीएस की इस बाइक में 109.7cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो कि 7350 Rpm पर 8 Hp की पावर और 4500 Rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. साथ ही डाइमेंशन की बात करें तो TVS Radeon BS6 की लंबाई 2025 mm, चौड़ाई 705 mm, ऊंचाई 1080 mm, व्हीलबेस 1265 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm, कर्ब वेट 116 किलो (ड्रम) और 118 किलो (डिस्क) और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर है. इस बाइक के फ्रंट में 240 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 110 mm ड्रम ब्रेक लगे हैं.

TVS Star City + इन दोनों बाइक के अलावा इस लिस्ट में TVS Star City + का नाम भी शामिल है. टीवीएस की इस बाइक में 109.7 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो कि 7350 Rpm पर 8.08 Hp की पावर और 4500 Rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी लंबाई 1980 mm, चौड़ाई 750mm, ऊंचाई 1080 mm, व्हीबलेस 1260mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 172mm, कुल वजन 109 किलो और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर है. इस बाइक के फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110 mm ड्रम ब्रेक लगे हैं. इसके मोनोटोन वेरिएंट की कीमत 62,034 रुपये और ड्यूल टोन वेरिएंट की कीमत 62,534 रुपये रखी है. ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं. BS4 वेरियंट के मुकाबले BS6 वेरियंट की कीमत करीब 8,532 रुपये ज्यादा है.

Honda CD 110 Dream BS6 कम बजट में Honda CD 110 Dream BS6 पर भी विचार किया जा सकता है. होंडा ने अपनी इस बाइक की कीमत 64,505 रुपये तय की है. अगर इंजन की बात करें तो इसमें 109.5cc का इंजन दिया गया है, जो कि 7500 Rpm पर 6.47 की पावर और 5500 Rpm पर 9.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं डाइमेंशन के लिहाज से इसकी लंबाई 2044 mm, चौड़ाई 736 mm, ऊंचाई 1076 mm, व्हीलबेस 1285 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 162 mm और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 9.1 लीटर है. Honda CD 110 Dream BS6 के फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget