एक्सप्लोरर

Volkswagen Virtus: फॉक्सवैगन वर्टस ने हासिल की 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग, मार्केट में मौजूद ये कारें भी हैं सुरक्षित

फॉक्सवैगन वर्टस 6 वेरिएंट्स Comforline, Highline, Topline और GT Plus के साथ आती है. इसकी कीमत की बात करें तो 11.32 लाख रुपये से शुरू होकर 18.42 लाख रुपये तक जाती है.

Volkswagen Virtus Safety Rating: मेड-इन-इंडिया फॉक्सवैगन वर्टस ने लैटिन NCAP (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम्स) टेस्ट प्रोटोकॉल के तहत 5-स्टार रेटिंग हासिल की है. एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 36.94 (92%) अंक मिले हैं, जिसमें फ्रंटल और साइड इम्पैक्ट क्रैश टेस्ट शामिल हैं. वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए 36.94 (92.35%) अंक स्कोर किया है. वर्टस ने ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन के लिए अच्छी सुरक्षा दी है. साथ ही ड्राइवर के चेस्ट की सुरक्षा को पर्याप्त माना गया.

फॉक्सवैगन वर्टस ने पैदल यात्री सुरक्षा में 25.48 (53.09%) अंक और सुरक्षा सहायता में 36.54 (84.98%) अंक हासिल किए हैं. परीक्षण किए गए मॉडल में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), सभी बैठने की स्थिति में सीटबेल्ट रिमाइंडर और स्पीड असिस्ट सिस्टम से लैस किया गया था.

फॉक्सवैगन वर्टस इंजन 

भारत में, Volkswagen Virtus दो इंजन विकल्पों के साथ आती है. जिसमें पहला 1.0L, 3-सिलेंडर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 115bhp की अधिकतम शक्ति और 178Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है. वहीं दूसरे विकल्प के तौर पर 1.5L, 4-सिलेंडर TSI पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 150bhp की पावर और 250Nm टार्क जनरेट करने में सक्षम है. ट्रांसमिशन विकल्पों की बात करें तो 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (केवल 1.5L पेट्रोल वेरिएंट के लिए) शामिल हैं.  

फॉक्सवैगन वर्टस फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स के तौर पर फॉक्सवैगन वर्टस में 6 एयरबैग मिलते हैं, जिसमें ड्राइवर, फ्रंट पैसेंजर, 2 कर्टेन, ड्राइवर साइड, फ्रंट पैसेंजर साइड को कवर किया गया है. अन्य फ़ीचर्स में सीट बेल्ट वार्निंग, ओवरस्पीड वार्निंग, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, एंटी थेफ्ट इंजन इम्मोबिलाइजर, मिडिल रियर थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, फ्लैशिंग इमरजेंसी ब्रेक लाइट, सेंट्रल लॉकिंग आदि शामिल है.

फॉक्सवैगन वर्टस कीमत

फॉक्सवैगन वर्टस 6 वेरिएंट्स के साथ आती है. इसकी कीमत की बात करें तो 11.32 लाख रुपये से शुरू होकर 18.42 लाख रुपये तक जाती है. सभी कीमते एक्स-शोरूम हैं.

मार्केट में मौजूद ये कारें भी हैं सुरक्षित

स्कोडा कुशाक - NCAP टेस्ट में इस एसयूवी ने वयस्को और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरे पांच स्टार रेटिंग प्राप्त किया है.

टाटा पंच - टाटा पंच ने वयस्को की सेफ्टी के लिए 5-स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए 4-स्टार रेटिंग हासिल किया है.

महिंद्रा एक्सयूवी300 - NCAP टेस्ट में इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है. वयस्को की सुरक्षा के लिए 5 और बच्चों की सुरक्षा के लिए फोर 4 स्टार रेटिंग हासिल है.

महिंद्रा एक्सयूवी700 - ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में इसे वयस्को की सेफ्टी के लिए 5-स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए 4-स्टार हासिल है.

यह भी पढ़ें :- MG Hector फेसलिफ्ट और Toyota Innova Hycross में कौन किस मामले में है बेहतर, देखिए फुल कंपेरिजन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget