एक्सप्लोरर

Volkswagen Electric Car: फॉक्सवैगन ने पेश की नई स्पोर्टी इलेक्ट्रिक कार, फास्ट-चार्जिंग का फीचर भी शामिल

Volkswagen ID.7 GTX Electric Sedan: फॉक्सवैगन लगातार इलेक्ट्रिक मॉडल्स भारतीय बाजार में उतार कर रही है. कार निर्माता कंपनी ने ID.7 GTX इलेक्ट्रिक सेडान को भी मार्केट में पेश कर दिया है.

Volkswagen ID.7 GTX: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की खूब डिमांड देखने को मिल रही है. एक-के-बाद-एक कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां भारतीय बाजार में आ रही हैं. फॉक्सवैगन ने भी अपने नए मॉडल को मार्केट में पेश किया है. फॉक्सवैगन ID.7 GTX एक इलेक्ट्रिक सेडान है. ये GTX बैच के साथ आने वाली लेटेस्ट ईवी है.

ID.7 GTX फॉक्सवैगन कारों में ID.3 हैचबैक, ID.4 एसयूवी, ID.5 एसयूवी-कूप, ID.Buzz MPV को जॉइन कर रही है. ये नई कार स्पोर्टी इलेक्ट्रिक मॉडल है.

फॉक्सवैगन ID.7 GTX से मिलेगी दमदार पावर

फॉक्सवैगन ID.7 GTX एक  शानदार इलेक्ट्रिक कार है. इस कार में ID.7 Pro S की तरह 86 kWh की बैटरी लगी है, जिसे 200 kW के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है. इस कार की बैटरी के 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज करने में 30 मिनट का समय लगेगा. 

अभी कंपनी ने इस गाड़ी की रेंज के बारे में खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस कार को पावरफुल गाड़ी के तौर पर लाया जा रहा है. इसके Pro S वेरिएंट सिंगल चार्जिंग में 685 किलोमीटर की रेंज देता है. वहीं उम्मीद की जा रही है कि ये कार Pro S वेरिएंट की तुलना में कम रेंज की आ सकती है.

ID.7 GTX का पावरट्रेन

ID.7 GTX में स्पोर्टियर स्टीयरिंग सेट-अप लगा है. साथ ही डायनेमिक चेसिस कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है. ये कार केवल 5.4 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. ID.7 GTX में ID.Buzz और ID.7 Tourer की तरह की डुअल-मोटर वाला पावरट्रेन मिलने वाला है, जिससे 54 hp की पावर मिलेगी.

फॉक्सवैगन की नई ईवी का स्टाइलिश लुक

फॉक्सवैगन की नई इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर को स्टाइलिश बनाने के लिए स्पोर्टी फीचर जोड़े गए हैं. इस कार में  बीस्पोक GTX फ्रंट बंपर लगा है. कार में एलईडी एरोहेड डे-टाइम रनिंग लाइट्स लगी हैं और साथ ही ब्लैक ग्लॉस ट्रिम का भी इस्तेमाल किया गया है.

वहीं इस कार के इंटीरियर की बात करें, तो GTX Tourer की तरह ही इसे रखा गया है. इस कार में रेड कलर की स्टिचिंग और GTX लेदरिंग के साथ में स्पोर्ट्स सीट दी गई हैं. कंपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार साल 2026 में मार्केट में लॉन्च कर सकती है.

ये भी पढ़ें

भारत में मिलने वाले टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, TVS-Bajaj से लेकर Ather तक शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Victoris लेने का बजट बना रहे हैं? पहले जानें EMI
Victoris लेने का बजट बना रहे हैं? पहले जानें EMI
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
कितनी खास है 502 KM रेंज वाली Curvv EV? खरीदने से पहले जानिए
कितनी खास है 502 KM रेंज वाली Curvv EV? खरीदने से पहले जानिए
Car Scrapping Process: स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget