एक्सप्लोरर

VinFast की भारत में एंट्री: इस जगह खुला पहला शोरूम, VF6 और VF7 जल्द होंगी लॉन्च

VinFast Entery In India: विनफास्ट ने भारत में सूरत, गुजरात में अपना पहला शोरूम खोला है और वहां VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs को शोकेस किया है. आइए विस्तार से जानते हैं.

भारत की तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक कार इंडस्ट्री में एक नया नाम (VinFast Auto India.) जुड़ गया है. वियतनाम की इस ग्लोबल EV निर्माता कंपनी ने गुजरात के सूरत शहर में अपना पहला भारतीय शोरूम लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही भारत में अपने सफर की शुरुआत कर दी है. आइए विस्तार से जानते हैं.

सूरत में खुला हाई-टेक VinFast शोरूम

  • VinFast का पहला शोरूम सूरत के पिपलोड इलाके में खुला है और यह करीब 3,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. यहां ग्राहक न सिर्फ कंपनी की गाड़ियों को देख और चला सकते हैं, बल्कि उन्हें एक इमर्सिव डिजिटल एक्सपीरियंस, स्मूद बुकिंग प्रक्रिया, और वर्ल्ड-क्लास आफ्टर सेल्स सपोर्ट भी मिलेगा. इस शोरूम को "Chandan Car" की ओर से प्रमोट किया गया है, जो ऑटोमोबाइल डीलरशिप सेक्टर का एक फेमस नाम है.

शोरूम में शोकेस हुईं ये दो लग्जरी EV SUVs

  • VinFast ने अपने सूरत शोरूम में दो नई इलेक्ट्रिक SUV मॉडल – VF6 और VF7 को पेश किया है. इन दोनों गाड़ियों को देखकर साफ समझा जा सकता है कि कंपनी डिजाइन, तकनीक और परफॉर्मेंस के मामले में बड़ी कंपनियों को सीधी टक्कर देने के इरादे से आई है.
  •  
  • दरअसल, VF6 एक छोटी लेकिन स्टाइलिश फैमिली SUV है, जो शहरों के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगती है. वहीं VF7 एक बड़ी और प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है, जो ज्यादा स्पेस, शानदार लुक और एडवांस फीचर्स के साथ आती है. दोनों SUVs में लेवल-2 ADAS (एडवांस सेफ्टी सिस्टम), बड़ा टचस्क्रीन और लंबी ड्राइविंग रेंज जैसे खास फीचर्स मिलते हैं. अगर आप इन गाड़ियों को खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. VF6 और VF7 की प्री-बुकिंग21,000 रुपये में की जा सकती है. बुकिंग के दो तरीके हैं- आप चाहें तो सीधे सूरत स्थित शोरूम में जाकर बुकिंग कर सकते हैं या फिर VinFastAuto.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं.

भारत में ही बनेंगी VinFast की इलेक्ट्रिक कारें?

VinFast सिर्फ भारत में गाड़ियां बेचने नहीं आया, बल्कि यहां मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू करने जा रहा है. कंपनी Thoothukudi (तमिलनाडु) में एक बड़ा EV मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बना रही है, जहां इन गाड़ियों का प्रोडक्शन किया जाएगा. इससे भारत को एक नया EV मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में मदद मिलेगी और लोकल प्रोडक्शन से कीमतों में भी कमी आएगी. VinFast सिर्फ गाड़ियां नहीं, एक पूरा इलेक्ट्रिक इकोसिस्टम खड़ा करने का प्लान लेकर आया है. इसके लिए कंपनी ने कई फेमस  ब्रांड्स से पार्टनरशिप की है.

ये भी पढ़ें: Upcoming Adventure Bikes: एडवेंचर राइडर्स की मौज! जल्द लॉन्च होंगी 5 नई एडवेंचर बाइक, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Creta या नई नवेली Nissan Tekton, किस गाड़ी को खरीदने में है फायदा? जानिए डिटेल्स
Hyundai Creta या नई नवेली Nissan Tekton, किस गाड़ी को खरीदने में है फायदा? जानिए डिटेल्स
कार का Insurance Expire होने पर कितने रुपये का चालान कटता है? ज्यादातर लोग नहीं जानते नियम
कार का Insurance Expire होने पर कितने रुपये का चालान कटता है? ज्यादातर लोग नहीं जानते नियम
India's First Hydrogen Train: जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget