एक्सप्लोरर

Car Care Tips: बारिश में भीगने से आपकी कार को हो सकता है नुकसान, जानें जंग से बचाने के टिप्स

Vehicle Rust In Monsoon: बारिश शुरू होते ही गाड़ी में जंग लगने की समस्या आम हो जाती है, आइए कुछ असरदार टिप्स जानते हैं, जो आपकी गाड़ी को मानसून में भी सुरक्षित रखेंगे.

Vehicle Rust In Monsoon: कार खरीदने के बाद उसकी सही देखभाल करना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है. खासकर बारिश के मौसम में गाड़ी का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि पानी और नमी के कारण इसमें जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है. जंग न सिर्फ कार की खूबसूरती बिगाड़ती है, बल्कि धीरे-धीरे उसके स्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचाती है.

दरअसल, कार की बॉडी आमतौर पर स्टील से बनी होती है, जो नमी और ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर जंग पकड़ सकती है. बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे कार की सतह पर पानी जमा हो सकता है. यही पानी अगर समय पर साफ न किया जाए, तो जंग लगने की शुरुआत हो जाती है. ऐसे में आइए कुछ असरदार टिप्स जानते हैं, जो आपकी गाड़ी को मानसून में भी जंग से सेफ रखेंगे.

1. वाटरप्रूफ कवर है जरूरी

बारिश में कार को बिना कवर के पार्क करना, बिलकुल ऐसे है जैसे किसी को बरसात में बिना छतरी के छोड़ देना. पानी, कीचड़ और हवा की नमी मिलकर कार के मेटल बॉडी पर धीरे-धीरे जंग लगाना शुरू कर देते हैं. बाजार में मिलने वाला वाटरप्रूफ कवर न सिर्फ आपकी कार को सूखा रखता है, बल्कि उस पर गिरी धूल, पेड़ों की पत्तियां और गंदगी से भी बचाता है. 

2. बारिश के बाद गाड़ी को धोना और सुखाना न भूलें

गाड़ी अगर बाहर बारिश में भीग जाए तो उसे ऐसे ही छोड़ देना एक बड़ी गलती है. बारिश का पानी एसिडिक होता है और जब यह गाड़ी के ऊपर कीचड़, धूल और अन्य गंदगी के साथ मिल जाता है तो पेंट को नुकसान पहुंचाता है और बॉडी पर जंग लगाता है. इसलिए गाड़ी को हल्के हाथ से धोकर एक माइक्रोफाइबर कपड़े से सुखाना भी चाहिए.

3. एंटी-रस्ट कोटिंग

जैसे फिल्मों में हीरो को गोली से बचाने के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट दी जाती है, वैसे ही आपकी कार को जंग से बचाने के लिए एंटी-रस्ट कोटिंग की जरूरत होती है. कार की अंडरबॉडी और साइलेंसर जैसी जगहों पर रस्ट जल्दी लगता है. एंटी-रस्ट कोटिंग से नमी इन हिस्सों तक नहीं पहुंच पाती और ये लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं. 

4. बाइक वाले चेन की करें खास देखभाल

अगर आप दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं, तो मानसून में आपकी बाइक की चेन सबसे ज्यादा परेशान हो सकती है. बारिश और कीचड़ से चेन पर जंग लगने लगता है, जिससे बाइक की स्मूथनेस कम हो जाती है. नियमित रूप से चेन की सफाई और लुब्रिकेशन जरूरी है. इसके लिए डीजल या बाजार में उपलब्ध चेन क्लीनर स्प्रे का इस्तेमाल करें. 

5. जहां पार्क करें, वहां पानी जमा न हो

कई बार लोग जल्दी में गाड़ी सड़क के किनारे या खुले मैदान में खड़ी कर देते हैं जहां पानी जमा होता है,लेकिन वहां खड़े रहने से टायर, ब्रेक्स, साइलेंसर और बॉडी के निचले हिस्से पूरी तरह पानी में डूब सकते हैं. इसका नतीजा होता है कि कार के नीचे से धीरे-धीरे जंग लगना शुरू हो जाता है. हमेशा शेड, छांव या ऐसे स्थान पर पार्किंग करें.

6. मेटल पार्ट्स की करें समय-समय पर ग्रिसिंग और ऑयलिंग

ब्रेक, साइलेंसर, नट-बोल्ट, और हिंग्स जैसे मेटल पार्ट्स बारिश के संपर्क में आते ही जंग की चपेट में आ जाते हैं. इनकी प्रॉपर ऑयलिंग और ग्रीसिंग से आप इन्हें नमी से बचा सकते हैं. अगर आप चाहें तो हर महीने खुद भी थोड़ा-थोड़ा लुब्रिकेशन कर सकते हैं या फिर कार सर्विस के दौरान इस बात का ध्यान दिला सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 5-स्टार सेफ्टी वाली Tata की ये SUV कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी? जानिए EMI का हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget