एक्सप्लोरर

पुतिन-मोदी की गाड़ियों से कितनी अलग है USA राष्ट्र्पति की कार? केमिकल अटैक तक का बेअसर रहता है वार!

USA President Car: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर इस वक्त पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है. क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स माने जाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति किस कार से चलते हैं?

USA President Limousine Car: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार (5 नवंबर) को वोटिंग की जा रही है. इसके बाद काउटिंग की जाएगी और नतीजे सबके सामने होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति को दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स माना जाता है. अब ऐसे में राष्ट्रपति की कार को भी इसी हिसाब से तैयार किया जाता है. अमेरिका के राष्ट्रपति जिस कार में सफर करते हैं वो कोई छोटी-मोटी कार नहीं बल्कि 'द बीस्ट' उपनाम वाली लिमोजीन है.

अमेरिकी राष्ट्रपति की बुलेटप्रूफ कार का वजन 20 हजार पाउंड (9071.8 किलोग्राम) है, जोकि एक सिक्योर्ड लिमोजीन है. इसका लेटेस्ट मॉडल 2018 में ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के दौरान शुरू किया गया था. इस लिमोजीन में सात लोगों के बैठने की क्षमता है, जिसे जीएमसी टॉपकिक प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. यह प्लेटफॉर्म मिड साइज ड्यूटी ट्रकों के लिए उपयोग किया जाता है. इसका डिजाइन बाजार में उपलब्ध किसी भी अन्य कैडिलैक सेडान से बिल्कुल अलग है और यह लास्ट जेनरेशन एस्केलेड एसयूवी का सेडान वर्जन है.

कैमिकल अटैक से कैसे बचाती है ये कार? 

'द बीस्ट' को केमिकल अटैक से बचाने के लिए तैयार किया गया है और इसमें हमलावरों के खिलाफ रक्षात्मक उपकरणों के रूप में नाइट विजन इंस्ट्रूमेंट्स, स्मोक-स्क्रीन और ऑयल लेयर्स हैं. राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए डिजाइन किए गए इन सुरक्षा उपकरणों के अलावा कार में आपातकालीन चिकित्सा के लिए राष्ट्रपति के ब्लड ग्रुप का स्टोरेज भी सुरक्षित रहता है. इसमें एल्यूमीनियम, सिरेमिक और स्टील से बने कवच हैं. 

कार का हर दरवाजा बोइंग 757 के बराबर 

इस कार में पंप-एक्शन शॉटगन, रॉकेट-मूविंग ग्रेनेड, आंसू-गैस ग्रेनेड सहित कई अन्य सुविधाएं मौजूद हैं. इसके अलावा, कार में ऐसे टायरों का उपयोग किया जाता है जो केवलर-री इनफोर्स्ड, स्टील रिम और पंचर प्रूफ होते हैं. इसके अलावा एक बड़ी खासियत यह है कि द बीस्ट फटे टायरों पर भी चल सकती है. इस कार के हर दरवाजे का वजन बोइंग 757 के बराबर है. इसके डोर हैंडल अवांछित प्रवेश को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक शॉक दे सकते हैं.

कहा जाता है कि राष्ट्रपति की सीट पर एक सैटेलाइट फोन होता है जिसकी सीधी लाइन उपराष्ट्रपति के साथ-साथ पेंटागन से भी होती है. बूट में फायर फाइटिंग सिस्टम, रासायनिक हमले की स्थिति में ट्रंक में एक ऑक्सीजन सिस्टम, आंसू गैस और फॉग-स्क्रीन डिस्पेंसर हैं. साथ ही इसमें अन्य कई सुरक्षा उपकरण भी हैं, जिनकी जानकारी को सुरक्षा उद्देश्यों से छिपाई गई है.

यह भी पढ़ें:-

Honda की इस शानदार कार पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट! अभी खरीदने पर होगी लाखों की बचत 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Care Tips: अचानक बंद नहीं होगी कार, ये स्मार्ट गैजेट रखेगा बैटरी पर नजर
अचानक बंद नहीं होगी कार, ये स्मार्ट गैजेट रखेगा बैटरी पर नजर
भारत में हाइब्रिड कारों का बढ़ता ट्रेंड, जानें EV के मुकाबले क्यों बन रही हैं बेहतर विकल्प?
भारत में हाइब्रिड कारों का बढ़ता ट्रेंड, जानें EV के मुकाबले क्यों बन रही हैं बेहतर विकल्प?
Honda Unicorn 150 vs Bajaj Pulsar 150: माइलेज, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट में कौन आगे? यहां देखें पूरा कम्पैरिजन
Honda Unicorn 150 vs Bajaj Pulsar 150: माइलेज, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट में कौन आगे? यहां देखें पूरा कम्पैरिजन
Car Battery Tips: इन संकेतों से पहचानें कब बदलनी है कार की बैटरी, नहीं तो बीच रास्ते फंस सकते हैं आप
Car Battery Tips: इन संकेतों से पहचानें कब बदलनी है कार की बैटरी, नहीं तो बीच रास्ते फंस सकते हैं आप

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hormuz Crisis: 'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
दिल्ली: CR पार्क डबल मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में की बाप-बेटे की हत्या
दिल्ली: CR पार्क डबल मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में की बाप-बेटे की हत्या
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
Iran-US War: तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
सिर्फ 15 हजार की लागत और 1 लाख की कमाई, टमाटर की खेती ने कर दिया कमाल
सिर्फ 15 हजार की लागत और 1 लाख की कमाई, टमाटर की खेती ने कर दिया कमाल
Territorial Army Recruitment 2026: 161 पदों पर भर्ती, रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
161 पदों पर भर्ती, रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
Embed widget