एक्सप्लोरर

हार्ले डेविडसन कंपनी ने भारत से समेटा कारोबार, ये है वजह

हार्ले डेविडसन के प्रबंधन ने कहा है कि कंपनी महत्वपूर्ण बाजार पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी और उन देशों से निकलने की योजना बनाएगी जहां वॉल्यूम और मुनाफा निवेश के मुताबिक नहीं आ रहा है.

अमेरिका की दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन (Harley-Davidson) भारत में अपना कारोबार समेटने जा रही है. कंपनी ने अपने खर्चों में 75 मिलियन डॉलर की कटौती की योजना बनाई है जिसमें वह भारत में मैन्युफैक्चरिंग बंद कर रही है. कंपनी अपने कारोबार को पुनर्गठित करने जा रही है.

हार्ले डेविडसन ने एक बयान जारी करके कहा है कि वह कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों से बाहर निकलने और भारत में अपनी ब्रिकी और विनिर्माण कार्यों को बंद कर रही है. दो महीने पहले ही हार्ले डेविडसन ने संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे अधिक लाभदायक मुख्य बाजारों में वापस ध्यान केंद्रित करने की रणनीति का खुलासा किया था.

हार्ले डेविडसन के प्रबंधन ने कहा है कि कंपनी महत्वपूर्ण बाजार पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी और उन देशों से निकलने की योजना बनाएगी जहां वॉल्यूम और मुनाफा निवेश के मुताबिक नहीं आ रहा है. भारतीय बाजार में 10 साल पहले कदम रखने वाली हार्ले डेविडस निवेश के बावजूद अपनी पकड़ बनाने में नाकाम रहीं.

बाइक निर्माता कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस प्रक्रिया के तहत, कंपनी बावल (हरियाणा) में अपनी विनिर्माण केन्द्र बंद करने और गुड़गांव में अपने बिक्री कार्यालय के आकार को काफी कम करने की योजना बना रही है. हार्ले डेविडसन ने कहा कि कंपनी के डीलर नेटवर्क अनुबंध अवधि के माध्यम से ग्राहकों की सेवा जारी रखेंगे. बयान में कहा गया है कि कंपनी भारत में अपने बिजनेस मॉडल को बदल रही है और अपने ग्राहकों की सेवा जारी रखने के लिए विकल्पों का मूल्यांकन कर रही है. उद्योग के सूत्रों ने कहा कि कंपनी देश में अपना कारोबार चलाने के लिए एक साझेदार के साथ गठजोड़ करना चाहती है. कंपनी के इस कदम से करीब 70 कर्मचारियों की छंटनी होगी. कंपनी को उम्मीद है कि 23 सितंबर, 2020 से लेकर अगले 12 महीनों के भीतर अनुमोदित पुनर्गठन गतिविधियों को पूरा किया जाएगा. हार्ले डेविडसन के पोर्टफोलियो में स्ट्रीट 750, आयरन 883 जैसी कुछ अन्य मोटरसायकिल शामिल हैं.

वित्त वर्ष 2019-2020) में कंपनी ने भारत में केवल 2,500 बाइक बेचे. इस साल कोरोना महामारी और ऑटो सेक्टर में जारी मंदी के बीच अप्रैल से जून की अवधि के बीच कंपनी केवल 100 बाइक ही बेच पाई है. जुलाई में दूसरी तिमाही के नतीजे आने के बाद ही हार्ले डेविडसन ने कहा था कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों से बाहर निकलने की योजना का मूल्यांकन कर रही है.

सिर्फ 1 रुपये में घर लाएं अपनी मनपसंद बाइक, ये बैंक दे रहा है धांसू ऑफर

6 वेरिएंट के साथ लॉन्च हुई टोयोटा अर्बन क्रूजर, हुंडई समेत इन 7 कारों से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा EV, किस नंबर पर भारत?
दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा EV, किस नंबर पर भारत?
10 लाख रुपये से सस्ती हुई नई Skoda Slavia, फीचर्स भी हैं धांसू
10 लाख रुपये से सस्ती हुई नई Skoda Slavia, फीचर्स भी हैं धांसू
Petrol और Electric भी? Skoda Octavia में आया नया Hybrid ट्विस्ट
Petrol और Electric भी? Skoda Octavia में आया नया Hybrid ट्विस्ट
Honda का Adventure वाला दांव, 2 नई Bikes ने मचाई खलबली
Honda का Adventure वाला दांव, 2 नई Bikes ने मचाई खलबली

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget