एक्सप्लोरर

दिल जीत लेगा Hero Karizma XMR 210 का नया टॉप वैरिएंट, अब मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

Updated Hero Karizma XMR 210: हीरो ने करिज्मा XMR 210 के दो नए हाई-स्पेक वैरिएंट लॉन्च कर दिए हैं, जिनमें TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ और USD फोर्क जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं.

Hero Karizma XMR 210 New Model Launched: हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में करिज्मा XMR 210 का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसमें दो नए हाई-स्पेक वैरिएंट शामिल किए गए हैं. बाइक के इन वैरिएंट्स में मैकेनिकल और फीचर-लेवल पर कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इस नए अपडेट में एक टॉप वैरिएंट और एक नया रेंज-टॉपिंग कॉम्बैट एडिशन शामिल है. इनकी एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख रुपये और 2.02 लाख रुपये तय की गई है, जबकि बेस वैरिएंट की कीमत 1.81 लाख रुपये है.

TFT स्क्रीन और ब्लूटूथ जैसे प्रीमियम फीचर्स

करिज्मा XMR अब एक नए TFT कलर डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा दी गई है. यह डिस्प्ले राइडर को कॉल और SMS अलर्ट, व्हीकल की बैटरी की स्थिति, और म्यूजिक कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स देता है. टॉप वैरिएंट और कॉम्बैट एडिशन में अब USD (Upside Down) फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं, कॉम्बैट एडिशन में ग्रे और ब्लैक बेस कलर के साथ येलो हाइलाइट्स दी गई हैं,जो इसे एक स्पोर्टी और एग्रेसिव लुक देती हैं. 

बाइक का इंजन परफॉर्मेंस 

हीरो करिज्मा XMR 210 में 210cc का लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन मिलता है, जो 9,250 rpm पर 25 bhp की अधिकतम पावर और 7,250 rpm पर 20.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. पुराने मॉडल के इंजन ने मिड-रेंज में फ्लैट टॉर्क डिलीवरी और शानदार टॉप एंड परफॉर्मेंस दी थी. हालांकि, 2025 मॉडल के इंजन मैपिंग में बदलाव हुआ है या नहीं, यह जानकारी रोड टेस्टिंग और रिव्यू आने के बाद ही पता चल पाएगा.

फरवरी 2025 में एक भी यूनिट नहीं बिकी

जहां एक तरफ कंपनी की दूसरी बाइक्स जैसे हीरो स्प्लेंडर फरवरी 2025 में 2 लाख रुपये यूनिट्स की बिक्री के आंकड़े छू रही हैं, वहीं दूसरी ओर करिज्मा XMR 210 को इस महीने एक भी ग्राहक नहीं मिला. यह गिरावट चौंकाने वाली है, क्योंकि ठीक एक साल पहले यानी फरवरी 2024 में इस मोटरसाइकिल की 2,128 यूनिट्स बिकी थीं. यहां तक कि नवंबर 2024 के बाद से अब तक इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी है, जो इसके बाजार में कमजोर प्रदर्शन को बताता है.

यह भी पढ़ें:-

 बिक्री के मामले में Hyundai Creta का कोई तोड़ नहीं! भारत की मोस्ट-सेलिंग SUV बनी क्रेटा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget