एक्सप्लोरर

कर लें तैयारी, भारत में जल्द आएंगी ये नई 7-सीटर फैमिली कारें, हुंडई से लेकर टोयोटा तक लिस्ट में

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम 7-सीटर फैमिली कार टोयोटा फॉर्च्यूनर को जेनरेशन अपडेट मिलने वाला है. इस एसयूवी के नए मॉडल के 2024 के अंत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की उम्मीद है.

New 7-Seater SUVs Arriving: भारतीय कार खरीदारों के बीच 7-सीटर फैमिली कारें लंबे समय से एक पॉपुलर ऑप्शन रही हैं, जो कि इनके सेल्स के आंकड़ों से पता चलता है. इन वाहनों को उनके बड़े केबिन, प्रैक्टिकलिटी, एफिशिएंसी और हाइ रीसेल वैल्यू के लिए पसंद किया जाता है. इस सेगमेंट में पहले से ही कई ऑप्शन उपलब्ध हैं, जबकि चार नए मॉडल जल्द ही लांच होने वाले हैं. आइए इन अपकमिंग 7-सीटर फैमिली कारों के प्रमुख डिटेल्स के बारे में जानते हैं. 

हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट 

हुंडई अल्काजार 3-रो एसयूवी सितंबर या अक्टूबर 2024 तक अपने फेसलिफ्ट अपडेट के साथ भारतीय बाजार में आने की संभावना है. इस अपडेट किए गए मॉडल में मौजूदा इंजन सेटअप को बनाए रखते हुए स्टाइलिंग और इंटीरियर में थोड़ा सुधार होगा. अधिकांश बदलाव इसके फ्रंट फेशिया में किए जाएंगे, जिसमें क्रेटा से इंस्पायर्ड ग्रिल के साथ स्प्लिट पैटर्न वाले नए एलईडी हेडलैंप होंगे. स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि इसमें ADAS सूट की उपस्थिति हो सकती है. नई क्रेटा की तरह ही, 2024 हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 10.25-इंच इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ डुअल स्क्रीन सेटअप होगा. हालांकि इसके इंटीरियर लेआउट और इंजन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

जीप मेरिडियन फेसलिफ्ट

जीप मेरिडियन फेसलिफ्ट को इस साल के अंत में लॉन्च किया जाना है. इस SUV में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए जाने की संभावना है. इसके फ्रंट ग्रिल और फ्रंट बंपर को थोड़ा अपडेट किया जा सकता है, साथ ही फ़ॉग लैंप हाउसिंग के चारों ओर नए सिल्वर एक्सेंट होंगे. नया ADAS रडार मॉड्यूल सेंट्रल एयर इनटेक के अंदर फिट किया जाएगा.

मेरिडियन फेसलिफ्ट में पिछले मॉडल के तरह ही सभी फीचर्स मिलेंगे, जिसमें 9-स्पीकर अल्पाइन-ट्यून्ड ऑडियो सिस्टम, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार तकनीक, पैनोरमिक सनरूफ, 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग शामिल हैं. 2024 जीप मेरिडियन फेसलिफ्ट में 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ एकमात्र 170bhp, 2.0L डीजल इंजन मिलेगा.

न्यू जेनरेशन किआ कार्निवल

फोर्थ जेनरेशन किआ कार्निवल 2024 के त्यौहारी सीज़न के दौरान भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. इस MPV में क्रोम हाइलाइट्स वाली नई ग्रिल के साथ स्ट्रेट नोज, L-शेप के DRL के साथ वर्टिकल हेडलैम्प और एक छोटा एयर इनटेक वाला थोड़ा अपडेटेड बम्पर होगा, जिसमें एक एल्यूमीनियम स्किड प्लेट मिलेगा. इसके रियर में एल-आकार का थीम मिलता रहेगा, जिसमें एलईडी लाइट बार के जरिए जुड़े टेललैंप मिलेंगे. रियर बंपर में फॉक्स सिल्वर ट्रिम और मैट ब्लैक प्लास्टिक का मिलेगा. इंटीरियर थीम डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले, सेंट्रल स्क्रीन के नीचे रखे गए अपडेटेड एसी और ऑडियो कंट्रोल, फ्रंट और रियर डैश कैमरे, एक रोटरी ड्राइव सिलेक्टर, एक डिजिटल रियरव्यू मिरर, HUD, एक अपडेटेड डिजिटल की और एम्बिएंट लाइटिंग के साथ मिनिमलिस्टिक डिजाइन मिलेगा. भारत में, 2024 किआ कार्निवल में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ समान 201bhp, 2.2L टर्बो डीजल इंजन मिलता रहेगा.

न्यू जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम 7-सीटर फैमिली कार टोयोटा फॉर्च्यूनर को जेनरेशन अपडेट मिलने वाला है. इस एसयूवी के नए मॉडल के 2024 के अंत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की उम्मीद है, और इसका बाजार में लॉन्च 2025 की शुरुआत में होने की संभावना है. 2024 टोयोटा फॉर्च्यूनर को TNGA-F प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा, जो नई टोयोटा टैकोमा, लैंड क्रूजर 300 और लेक्सस LX500d के लिए भी इस्तेमाल किया गया है. यह आर्किटेक्चर ICE और हाइब्रिड पावरट्रेन दोनों को सपोर्ट करता है. सबसे बड़ा बदलाव हाइब्रिड पावरट्रेन के होगा, जिसमें 2.8L डीजल इंजन मिलेगा, जिसे 48V सेटअप और इलेक्ट्रिक मोटर जनरेटर के साथ जोड़ा गया है. इसका कंबाइंड पॉवर और टॉर्क क्रमशः 201bhp और 500Nm है. एसयूवी को RWD और 4X4 ड्राइवट्रेन सिस्टम दोनों के साथ पेश किया जाएगा. फीचर्स के मामले में, नई फॉर्च्यूनर में ADAS तकनीक, एक व्हीकल स्टेबिलिटी सिस्टम स्थिरता और एक हाइड्रोलिक स्टीयरिंग सिस्टम मिलेगा.

यह भी पढ़ें -

इंडियन मार्केट में कितनी है टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत? टॉप स्पीड समेत अन्य फीचर्स भी जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget