एक्सप्लोरर

Maruti e-Vitara से लेकर Tata Sierra तक, जल्द लॉन्च होने जा रही ये 5 इलेक्ट्रिक कारें

Upcoming Electric SUVs: जल्द ही भारत में कई नई इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च होने जा रही है. इनमें Maruti e Vitara, Mahindra XUV 3XO EV से लेकर Tata Sierra EV तक के नाम शामिल हैं.

भारतीय कार बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. 2025 और 2026 की शुरुआत तक देश में कई नई Electric SUVs लॉन्च होंगी. इनमें Maruti Suzuki, Mahindra, Honda और Tata जैसी बड़ी कंपनियां अपनी गाड़ियां पेश करेंगी. इन SUVs की खासियत है कि इनमें 500 किमी से ज्यादा की रेंज, एडवांस फीचर्स और किफायती कीमतें देखने को मिलेंगी. आइए इन अपकमिंग Electric SUVs पर एक नजर डालते हैं.

Maruti Suzuki e Vitara

  • मारुति अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara को सितंबर 2025 में लॉन्च करने की योजना बना रही है. यह हार्टेक्ट-ई स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसे टोयोटा के साथ मिलकर बनाया गया है. इसमें 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलेंगे. बड़ा बैटरी पैक 500 Km से ज्यादा की रेंज देगा. ये SUV 142 से 172 bhp पावर वाले फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी. इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, 10.1-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, ADAS और 7 एयरबैग जैसे फीचर्स होंगे. इसकी कीमत 17-25 लाख के बीच हो सकती है और यह Hyundai Creta Electric और Tata Curvv को टक्कर देगी.

Mahindra XUV 3XO EV

  • महिंद्रा 2025 के बीच में XUV 3XO EV लॉन्च करेगी, जिसे अभी S240 कोडनेम दिया गया है. यह सब-4-मीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी और Tata Nexon EV जैसी पॉपुलर गाड़ियों से मुकाबला करेगी. इसमें 34.5 kWh और 39.4 kWh बैटरी पैक होंगे, जो करीब 400 Km की रेंज देंगे. इसका डिजाइन EV-स्पेसिफिक एलिमेंट्स जैसे नया ग्रिल और एयरो-ऑप्टिमाइज्ड व्हील्स के साथ आएगा. इसकी कीमत मौजूदा XUV400 से थोड़ी ज्यादा हो सकती है.

Honda Elevate EV

  • होंडा अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Elevate EV को 2026 में पेश करेगी. यह ICE Elevate के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी लेकिन EV के हिसाब से डिजाइन अपडेट मिलेगा. इसमें 40-50 kWh बैटरी पैक होगा, जो करीब 450 Km की रेंज देगा. इसका डिजाइन ICE मॉडल जैसा होगा, लेकिन इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स होंगे. इसकी टक्कर Maruti e Vitara और Mahindra BE 6 जैसी SUVs से होगी.

Mahindra XEV 7e

  • महिंद्रा का अगला बड़ा लॉन्च XEV 7e होगा, जो XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा. इसे 2025 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा. यह INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें 7-सीटर ऑप्शन भी होगा. XEV 7e में 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक होंगे, जो 542-656 Km की रेंज देंगे. इसके हायर ट्रिम्स में ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प भी होगा. इसमें EV-स्पेसिफिक ग्राफिक्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नई टचस्क्रीन देखने को मिलेगी. इसकी टक्कर Tata Harrier EV से हो सकती है.

Tata Sierra EV

  • टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक SUV को नए इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करेगी. Sierra EV 2025 के फेस्टिव सीजन में लॉन्च होगी और यह Acti.EV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. इसमें 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक होंगे, जो करीब 627 Km की रेंज देंगे. इसमें RWD स्टैंडर्ड और AWD का विकल्प होगा. इसका डिजाइन 1990 की सिएरा से प्रेरित होगा, जिसमें बड़ा रियर ग्लास होगा. इसका इंटीरियर Harrier EV जैसा होगा और इसमें V2L तथा V2V चार्जिंग कैपेसिटी मिलेंगी. इसकी कीमत 25-30 लाख हो सकती है.

ये भी पढ़ें: न अडानी, न अंबानी! इस शख्स ने खरीदी देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट, कीमत जानकर हिल जाएगा दिमाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Car Coolant: कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?
कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
Hybrid SUV: भारत में लॉन्च होने वाली हैं 4 Hybrid SUV, दमदार माइलेज के साथ 1000 किमी तक रेंज
भारत में लॉन्च होने वाली हैं 4 Hybrid SUV, दमदार माइलेज के साथ 1000 किमी तक रेंज

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget