एक्सप्लोरर

न अडानी, न अंबानी! इस शख्स ने खरीदी देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट, कीमत जानकर हिल जाएगा दिमाग

Expensive Number Plate: आजकल लोग महंगी गाड़ियों और वीआईपी नंबर प्लेट का शौक रखते हैं. भारत में इस शख्स के पास देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट है. उसने इसके लिए 47 लाख रुपये दिए. आइए विस्तार से जानते हैं.

लग्जरी कारें रखना कई लोगों का सपना होता है और देश के बड़े सेलिब्रिटी और बिजनेसमैन अक्सर अपनी गाड़ियों के लिए सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन, कारों के साथ-साथ उनका रजिस्ट्रेशन नंबर यानी VIP नंबर प्लेट भी लोगों की शान बढ़ाता है. आपने अक्सर महेंद्र सिंह धोनी, शाहरुख खान और मुकेश अंबानी जैसी हस्तियों की गाड़ियों की खास नंबर प्लेट्स के बारे में सुना होगा,लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट इन सितारों के पास नहीं है? यह खिताब केरल के रहने वाले टेक कंपनी के सीईओ वेणु गोपालकृष्णन के नाम है.

47 लाख रुपये में खरीदी VIP नंबर प्लेट

  • लिटमस7 (Litmus7) कंपनी के सीईओ वेणु गोपालकृष्णन ने हाल ही में अपनी कार कलेक्शन में एक नई लग्जरी SUV शामिल की है. उन्होंने करीब 4.2 करोड़ की कीमत वाली Mercedes-Benz G63 AMG खरीदी. हालांकि कार जितनी खास है, उससे भी ज्यादा चर्चा में उसकी नंबर प्लेट है. उनकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर KL 07 DG 0007 है. इस अनोखे नंबर के लिए वेणु ने 47 लाख रुपये का भुगतान किया है, जो देश की अब तक की सबसे महंगी नंबर प्लेट मानी जाती है.

Mercedes-Benz G63 AMG

  • वेणु गोपालकृष्णन ने अपनी SUV को बेहद खास बनाने के लिए सैटिन मिलिट्री ग्रीन कलर चुना है, जो इसे शाही और दमदार लुक देता है. इसमें ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स और प्रीमियम लेदर फिनिश वाला इंटीरियर है. पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए उन्होंने डुअल स्क्रीन सीट एंटरटेनमेंट पैकेज भी इंस्टॉल कराया है. इस कार में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन है, जो 585 bhp पावर और 850 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 9-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जो इसे स्पीड और स्मूथ ड्राइविंग दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनाता है.

क्यों खास है यह नंबर प्लेट?

  • भारत में VIP नंबर प्लेट्स का क्रेज हमेशा से रहा है, लेकिन 47 लाख में खरीदी गई यह नंबर प्लेट अब तक की सबसे महंगी है. आमतौर पर लोग अपनी पसंद का नंबर लेने के लिए कुछ हजार या लाखों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन KL 07 DG 0007 को चुनकर वेणु गोपालकृष्णन ने इसे देश की सबसे एक्सक्लूसिव नंबर प्लेट बना दिया है.

ये भी पढ़ें: क्या है नई Royal Enfield Hunter की कीमत? खरीदने से पहले जान लीजिए डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?
नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
दमदार लुक के साथ आज लॉन्च होगी नई Toyota Hilux, जानें खासियत
दमदार लुक के साथ आज लॉन्च होगी नई Toyota Hilux, जानें खासियत
3 साल में 1 बार पॉल्यूशन टेस्ट, सरकार बदलने जा रही PUC नियम
3 साल में 1 बार पॉल्यूशन टेस्ट, सरकार बदलने जा रही PUC नियम

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget