एक्सप्लोरर

Upcoming Bikes: Suzuki-Hero से हार्ले-डेविडसन तक तहलका मचाने को तैयार ये नई बाइक, रेट से फीचर्स तक जानें सब कुछ

Upcoming Bikes in India: भारत में बहुत से नए बाइक मॉडल्स लॉन्च होने की तैयारी में हैं, जो न ही केवल शानदार डिज़ाइन और नई टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे, बल्कि उनकी परफॉर्मेंस भी और बेहतर होगी.

Upcoming Bikes : भारत  में बाइक मॉडल्स की चर्चा तेजी से बढ़ रही है. कई बाइक निर्माता कंपनियां अपने नए मॉडल्स लॉन्च की तैयारी में हैं. इन बाइक्स में नई टेक्नोलॉजी, स्टाइलिश डिजाइन और एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं, जो राइडिंग एक्सपीरियंस को और भी रोमांचक और सुरक्षित बनाएंगे. चलिए जानते हैं कि अगले महीने सितंबर में भारतीय बाजार में कौन-कौन सी बाइक कदम रख सकती हैं.

हार्ले-डेविडसन 750 (Harley Davidson 750)

हार्ले-डेविडसन की बाइक भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर हैं. अब इस कंपनी की एक और बाइक हार्ले-डेविडसन 750 अगले महीने 9 सितंबर को लॉन्च हो सकती है. हार्ले-डेविडसन 750 में कई शानदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जो इसे एक प्रीमियम बाइक बनाएंगे. इस बाइक में 750cc का V-Twin इंजन लगा मिल सकता है, जिससे जबरदस्त पावर और परफॉर्मेंस मिलेगी.

इस बाइक में डुअल डिस्क ब्रेक्स और ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) की सुविधा हो सकती है, जो सेफ्टी को और बेहतर बनाएगी. नई टेक्नोलॉजी के साथ, इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल हो सकता है, जिसमें स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज जैसी चीजें होंगी. हार्ले-डेविडसन 750 की कीमत 2.5 लाख रुपये के करीब हो सकती है.

हीरो 450 एडीवी (Hero 450 ADV)

हीरो 450 ADV  एक बेहतरीन एडवेंचर बाइक हो सकती है, जो राइडर्स को ऑफ-रोडिंग और लंबे सफर का आनंद देने के लिए डिज़ाइन की गई है. एडवेंचर बाइक लवर्स इस मोटरसाइकिल को खासा पसंद कर सकते हैं. इस बाइक के 15 सितंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है. हीरो 450 ADV  में 450cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा मिल सकता है, जो 40-45 bhp की पावर जेनरेट करेगा. यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से भी लैस हो सकता है.

हीरो की इस बाइक में ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और लॉन्ग ट्रेवल सस्पेंशन होगा, जिससे ये बाइक कठिन सड़कों पर भी आसानी से चल सकेगी. हीरो 450 ADV  की कीमत 2.2 लाख रुपए से शुरू होने की उम्मीद है.

सुजुकी जीएसएक्स 8आर (Suzuki GSX 8R)

सुजुकी GSX 8R एक शानदार स्पोर्ट्स बाइक है जो शानदार परफॉर्मेंस, स्टाइल और नए फीचर्स के साथ आ सकती है. इसमें 776cc का इंजन लगा मिल सकता है जिससे लगभग 80-85 bhp की पावर मिलेगी. इस इंजन के साथ दमदार और स्मूथ परफॉर्मेंस मिल सकती है. इसमें डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक्स भी लगे मिल सकते हैं जिससे सुरक्षित ब्रेकिंग मिलेगी. एडजस्टेबल सस्पेंशन भी लगा मिल सकता है, जो राइड को आरामदायक और बेहतर बनाएगा.

इस बाइक में LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स लगे मिल सकते हैं. सुजुकी GSX 8R की कीमत भारत में लगभग 11 से 12 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है और इसकी लॉन्चिंग डेट 17 सितंबर के आस-पास होगी.

ये भी पढ़ें :

Tata Motors: क्या आपको एक लाख रुपये सस्ती मिल सकती है टाटा पंच? जानें क्या करना होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
Traffic Rules: एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
Car Coolant Tips: लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?
लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget