एक्सप्लोरर

2 ट्रक खींचने की पॉवर, सिंगल चार्ज पर तय करेगी 323 KM, भारत में लॉन्च हुई ये शानदार Electric Bike

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ultraviolette ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक F77 Mach 2 लॉन्च की है. यह Ultraviolette F77 का अपग्रेडेड वर्जन है. इस बाइक में 27kW का मोटर और 7.1kWh की बैटरी है.

Ultraviolette F77 Mach 2 Lunched in India: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी अल्ट्रावायलेट (Ultraviolette) ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर दी है. इस ई-बाइक का नाम F77 Mach 2 रखा है, और यह कंपनी की ही F77 का अपग्रेड वर्जन है, जिसे कुछ साल पहले लॉन्च किया गया था. कंपनी की नई बाइक काफी पॉवरफुल इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है. कंपनी का ये भी दावा है कि ये इलेक्ट्रिक बाइक एक साथ दो ट्रकों को खींच सकती है. 

इंडियन कंपनी की ये ई-बाइक काफी स्टाइलिश डिजाइन की है और कई शानदार फीचर्स से लैस है. कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह दुनिया की सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि इस बाइक की कीमत कितनी है और इसकी रेंज और फीचर्स कैसे हैं.

बुकिंग और कीमत 

Ultraviolette F77 Mach 2 को दो वेरिएंट; स्टैंडर्ड और रिकॉन में लॉन्च किया गया है. इस ई-बाइक की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रखी गई है. हालांकि, अभी ये शुरुआती 100 ग्राहकों के लिए ही तय की गई है. इसके बाद बाइक की कीमत बढ़कर 3,99,000 रुपये हो जाएगी. इस बाइक को बाद में लोग 9 अलग-अलग कलर में खरीद सकते हैं. बाइक की डिजाइन को इसके पुराने वर्जन से लिया गया है. बाइक की बैटरी, कंपोनेंट्स और कई इंस्ट्रूमेंट पूरी तरह से अपडेटेड हैं. 
अगर आप भी इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी ने बुकिंग स्टार्ट कर दी है, आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 5 हजार रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं.

बैटरी, रेंज और फीचर्स 

F77 Mach 2 के स्टैंडर्ड मॉडल में कंपनी ने 27kW का मोटर लगाया है. इसके अलावा, स्टैंडर्ड मॉडल में 7.1kWh और रिकाॅन में 10.3kWh की बैटरी लगाई गई है. दावा है कि यह अब तक किसी टू-व्हीलर में लगाई गई सबसे बड़ी बैटरी है. इस बैटरी के ई-बाइक को 323km की सिंगल चार्ज रेंज मिलती है. यह बाइक महज 7 सेकेंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. कंपनी का यह भी दावा है कि इस बाइक को 1,00,000 किलोमीटर तक चला लेने के बाद भी इसकी बैटरी लाइफ 95% तक बची रहेगी.

ये भी पढ़ें-

Kia कर रही फर्स्ट पिक-अप ट्रक लाने की तैयारी, साल 2025 में होगा लॉन्च!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्सप्रेसवे पर लेन बदली तो कटेगा चालान, नया हाईवे नियम लागू
एक्सप्रेसवे पर लेन बदली तो कटेगा चालान, नया हाईवे नियम लागू
Car Leaking Water: कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
Tata Nexon CAMO Edition हुआ लॉन्च, Brezza की बढ़ी टेंशन
Tata Nexon CAMO Edition हुआ लॉन्च, Brezza की बढ़ी टेंशन
PUC Certificate Rules : क्या 10 साल पुरानी गाड़ियों का नहीं बनेगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट? जानें नियम
क्या 10 साल पुरानी गाड़ियों का नहीं बनेगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट? जानें नियम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget