एक्सप्लोरर

मार्केट में जल्द लॉन्च होने वाली है Honda की दो नई SUV, इसमें इलेक्ट्रिक 5-सीटर भी है शामिल

Honda Upcoming SUVs: होंडा इंडिया ने साल 2025 की शुरुआत में अब तक कोई नया मॉडल लॉन्च नहीं किया है, लेकिन अब कंपनी जल्द ही एक नई इलेक्ट्रिक और 7-सीटर SUV के साथ मार्केट में वापसी की तैयारी कर रही है.

Honda Upcoming SUVs: 2025 में अब तक कोई नया मॉडल न लॉन्च करने के बावजूद, Honda Cars India अब पूरी तैयारी में है और जल्द ही भारतीय बाजार में दो नई SUV पेश करने जा रही है.

इनमें एक फुली इलेक्ट्रिक 5-सीटर मिड-साइज़ SUV और दूसरी एक प्रीमियम 7-सीटर ICE SUV होगी, जो कंपनी के नए PF2 आर्किटेक्चर पर आधारित होगी. दोनों मॉडल्स को लेकर ऑटो इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हैं और उम्मीद की जा रही है कि ये गाड़ियां अपने सेगमेंट में Hyundai Creta EV, Maruti eVX, Mahindra BE.6 और Toyota Innova HyCross जैसी गाड़ियों को टक्कर देंगी.

होंडा इलेक्ट्रिक 5-सीटर SUV

Honda की अपकमिंग इलेक्ट्रिक 5-सीटर SUV अगले 9 से 12 महीनों के भीतर भारतीय सड़कों पर दस्तक दे सकती है. यह SUV एक मिड-साइज़ 5-सीटर लेआउट में पेश की जाएगी और खासतौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की जा रही है. इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta EV, Maruti e-Vitara, और Mahindra BE.6 जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होने की उम्मीद है.

पावरट्रेन और फीचर्स

इस SUV में फुली इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ADAS (Advanced Driver Assistance System) फीचर्स, और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जा सकती हैं. रेंज के लिहाज से यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज में लगभग 400 से 500 किलोमीटर तक चलने में सक्षम हो सकती है, जिससे यह लॉन्ग ड्राइव और शहरी उपयोग दोनों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है. Honda ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वह भारत के लिए एक नया EV प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है.

होंडा 7-सीटर SUV

Honda की दूसरी बड़ी लॉन्चिंग एक ऑल-न्यू 7-सीटर SUV होगी, जिसे कंपनी 2027 के अंत तक भारतीय बाजार में पेश करने की योजना बना रही है. यह SUV एक 3-रो लेआउट में उपलब्ध होगी और Honda के नए PF2 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. इस SUV को Honda की जापान और थाईलैंड की R&D टीमों की ओर से संयुक्त रूप से डिजाइन और डेवलप किया जा रहा है, जिससे इसके डिजाइन और परफॉर्मेंस में अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता देखने को मिलेगी.

इंजन स्पेसिफिकेशन

इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एक 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जिसे अधिकतम एफिशिएंसी के लिए ट्यून किया जाएगा. इस SUV में संभावित रूप से ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS टेक्नोलॉजी, और कनेक्टेड कार फीचर्स जैसे कई मॉडर्न ऑप्शन्स दिए जा सकते हैं. 

लॉन्च टाइमलाइन

Honda की अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV को 2025 के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की संभावना है. इस इलेक्ट्रिक SUV का सीधा मुकाबला Hyundai Creta EV और Mahindra BE.6 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से हो सकता है. वहीं, Honda की नई 7-सीटर SUV को कंपनी 2027 के अंत तक बाजार में उतारने की योजना बना रही है. यह प्रीमियम SUV अपने सेगमेंट में Toyota Innova HyCross और Mahindra XUV700 जैसे पॉपुलर मॉडल्स को टक्कर दे सकती है.

ये भी पढ़ें: Car Wiper Maintenance: आंधी आ जाए या फिर तूफान, अगर जान गए ये जुगाड़ू टिप्स तो हमेशा कार की वाइपर रहेगी सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई गाड़ियों में क्यों नहीं आता हेडलाइट्स ऑफ करने का फीचर, क्यों सरकार की मजबूरी बन गया यह?  
नई गाड़ियों में क्यों नहीं आता हेडलाइट्स ऑफ करने का फीचर, क्यों सरकार की मजबूरी बन गया यह?  
Used Car खरीदते समय सबसे पहले चेक करें ये रिकॉर्ड, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Used Car खरीदते समय सबसे पहले चेक करें ये रिकॉर्ड, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Nissan Tekton का Patrol से क्या है कनेक्शन? डिजाइन से परफॉर्मेंस तक जानिए दोनों में अंतर
Nissan Tekton का Patrol से क्या है कनेक्शन? डिजाइन से परफॉर्मेंस तक जानिए दोनों में अंतर
ट्रैफिक चालान पर बड़ा बदलाव, लोक अदालत जाने से पहले देनी पड़ सकती है आधी रकम
ट्रैफिक चालान पर बड़ा बदलाव, लोक अदालत जाने से पहले देनी पड़ सकती है आधी रकम

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
Embed widget