एक्सप्लोरर

टीवीएस की ये बाइक अब 60 हजार रुपये से भी कम दाम में, हीरो-होंडा की मोटरसाइकिल को देती है टक्कर

TVS Radeon 110 cc In All-Black: टीवीएस ने भारतीय बाजार में अपने नए मॉडल को पेश किया है, जिसके चलते इस बाइक की कीमत और भी कम हो गई है. ये हीरो स्प्लेंडर प्लस को कड़ी टक्कर देती है.

TVS Radeon 110 cc Price: टीवीएस मोटर कंपनी ने रेडियॉन कम्यूटर मोटरसाइकिल के नए बेस वेरिएंट को मार्केट में लॉन्च कर दिया है. टीवीएस की ये बाइक अब और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. टीवीएस रेडियॉन 110 ऑल-ब्लैक कलर के ऑप्शन के साथ आई है. इस नए वेरिएंट के आने से बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 59,880 रुपये हो गई है, जो कि इस बाइक के मिड-वेरिएंट की कीमत की तुलना में 17,514 रुपये तक कम है.

TVS Radeon 110 की कीमत

टीवीएस रेडियॉन 110 तीन वेरिएंट में भारतीय बाजार में मौजूद है- बेस एडिशन, डिगी ड्रम और डिगी डिस्क. बेस एडिशन की दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस 59,880 रुपये है. वहीं डिगी ड्रम की एक्स-शोरूम प्राइस 77,394 रुपये है और डिगी डिस्क की एक्स-शोरूम प्राइस 81,394 रुपये है. बाकी राज्यों में इस बाइक की कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है.

टीवीएस की ये बाइक अब 60 हजार रुपये से भी कम दाम में, हीरो-होंडा की मोटरसाइकिल को देती है टक्कर

टीवीएस की बाइक का इंजन

टीवीएस रेडियॉन में 109.7 cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है. इस इंजन से 7,350 rpm पर 8.08 bhp की पावर मिलती है और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है. इस बाइक का इंजन 4-स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है. टीवीएस की इस बाइक के टैंक के फ्यूल कैपेसिटी 10 लीटर है.

रेडियॉन 110 का ब्रेकिंग सिस्टम

टीवीएस की बाइक की ब्रेकिंग पावर की बात की जाए, तो इसके फ्रंट में 130 mm के ड्रम ब्रेक लगे हैं. वहीं इसके टॉप वेरिएंट में 240 mm के फ्रंट डिस्क ब्रेक लगे हैं. इसके साथ ही बाइक के रियर व्हील के लिए 110 mm के ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है. रेडियॉन 110 के सभी वेरिएंट में 18-इंच के अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है. बाइक में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम भी लगा है.

टीवीएस की बाइक की राइवल

टीवीएस रेडियॉन 110 में LCD स्क्रीन और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर भी दिए गए हैं. ये बाइक होंडा CD 110 ड्रीम DX, हीरो स्प्लेंडर प्लस, बजाज प्लेटिना जैसी बाइक को कड़ी टक्कर देती है.

ये भी पढ़ें

Nissan: धांसू फीचर्स और शानदार बूट स्पेस के बावजूद इतनी कम कीमत में लॉन्च हुई निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल, डीजल और CNG भरवाने वालों के लिए खुशखबरी, कीमत से लेकर पंप पर भीड़ तक की मिलेगी जानकारी
पेट्रोल, डीजल और CNG भरवाने वालों के लिए खुशखबरी, कीमत से लेकर पंप पर भीड़ तक की मिलेगी जानकारी
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
आज से आपके घर डिलीवर हो रही Tata Sierra EV, जानिए दिल्ली में कितनी ऑन-रोड कीमत पर मिलेगी?
आज से आपके घर डिलीवर हो रही Sierra EV, दिल्ली में कितनी ऑन-रोड कीमत पर मिलेगी?
महंगा हो गया इन टोल प्लाजा पर गाड़ी चलाना, अब देना होगा ज्यादा टोल टैक्स, जानें डिटेल्स
महंगा हो गया इन टोल प्लाजा पर गाड़ी चलाना, अब देना होगा ज्यादा टोल टैक्स, जानें डिटेल्स

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
Embed widget