एक्सप्लोरर

Nissan: धांसू फीचर्स और शानदार बूट स्पेस के बावजूद इतनी कम कीमत में लॉन्च हुई निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट

Nissan Magnite Facelift Launched In India: निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है. कंपनी ने अपनी कार में कई अपडेट्स दिए हैं. इसके साथ ही कार की कीमत का ऐलान भी कर दिया गया है.

New Nissan Magnite Price: निसान इंडिया ने मैग्नाइट फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. निसान मैग्नाइट भारत में पहली बार साल 2020 में आई थी. कंपनी ने तब से अब तक इस कार की 1.50 लाख से ज्यादा यूनिट्स की सेल की है. वहीं अब निसान मैग्नाइट को कई अपडेट्स के साथ मार्केट में लाया गया है.

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट में क्या है खास?

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को मॉडर्न और डायनेमिक डिजाइन के साथ लाया गया है. निसान की इस कार में R16 डायमंड कट अलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है. मैग्नाइट फेसलिफ्ट को नया रंग सनराइज कॉपर ऑरेंज दिया गया है. ये एसयूवी टोटल 13 रंगों में लोगों के लिए उतारी गई है, जिसमें 8 मोनोटॉन और 5 डुअल टोन कलर वेरिएंट शामिल हैं.

निसान की इस कार की सबसे खास बात ये है कि इसमें क्लस्टर आयोनाइजर लगाया गया है. इस डिवाइस की मदद से गाड़ी के अंदर की हवा को क्लीन किया जा सकता है. इसके साथ ही हानिकारक बैक्टीरिया को भी हटाया जा सकता है.

Nissan: धांसू फीचर्स और शानदार बूट स्पेस के बावजूद इतनी कम कीमत में लॉन्च हुई निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट

निसान मैग्नाइट की पावर

निसान मैग्नाइट के अपडेटेड मॉडल के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये कार 1.0-लीटर टर्बो इंजन के साथ मिल रही है. कंपनी के मुताबिक, ये कार इंजन के साथ लगे मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 20 kmpl का माइलेज देगी और CVT के साथ ये कार 17.4 kmpl का माइलेज दे सकती है.

मैग्नाइट फेसलिफ्ट के सेफ्टी फीचर्स

निसान ने इस कार में खासतौर पर सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान दिया है. अपने लॉन्चिंग इवेंट में कंपनी की ओर से बताया गया कि 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 6 एयरबैग्स भी शामिल हैं. इसके साथ ही व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और हिल असिस्ट सिस्टम के फीचर को भी दिया गया है.

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट की कीमत

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट में कई सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा गया है. कंपनी इस कार में 336 लीटर का बूट स्पेस दे रही है. नए फीचर्स के बाद भी इस कार की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है. निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट की एक्स-शोरूम प्राइस 5.99 लाख रुपये से शुरू है.

Nissan: धांसू फीचर्स और शानदार बूट स्पेस के बावजूद इतनी कम कीमत में लॉन्च हुई निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट

ये भी पढ़ें

Mahindra vs TATA: आनंद महिंद्रा ने टाटा मोटर्स को बताया 'बड़ा भाई', वजह जानकर करेंगे सलाम

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
बस एक दिन और...Maruti नए अवतार में पेश करने जा रही मोस्ट-पॉपुलर ब्रेजा, जानिए फीचर्स
बस एक दिन और...Maruti नए अवतार में पेश करने जा रही मोस्ट-पॉपुलर ब्रेजा, जानिए फीचर्स
E20 फ्यूल की जगह चाहिए कोई सस्ती डीजल कार, ये ऑप्शन्स आपके लिए रहेंगे बेस्ट, जानें नाम
E20 फ्यूल की जगह चाहिए कोई सस्ती डीजल कार, ये ऑप्शन्स आपके लिए रहेंगे बेस्ट, जानें नाम
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान? सरकार का ये फैसला बचा सकता है आपके हजारों रुपये
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान? सरकार का ये फैसला बचा सकता है आपके हजारों रुपये

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget