एक्सप्लोरर

TVS Motors: इस साल कई नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लाएगी टीवीएस, कंपनी ने दी जानकारी

TVS मोटर फिलहाल प्रत्येक तिमाही में अपनी EV बिक्री को डबल करने का प्रयास कर रही है. इस कारण iQube इस समय सबसे ज्यादा बिकने वाली हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है.

TVS Electric Vehicles: टीवीएस मोटर ने पिछले साल अपनी iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक नया रूप दिया. इसके बाद अब कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्पेस में जल्द ही अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है. अपने इन्वेस्टर्स से बात करते हुए, कंपनी के डायरेक्टर और सीईओ, के एन राधाकृष्णन ने हाल ही में यह जानकारी दी है कि कंपनी अगले 18 महीनों में अलग अलग सेगमेंट में कई नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मॉडल लॉन्च करेगी. ये सभी वाहन 5kW से 25kW पावर आउटपुट के साथ आएंगे. 

कैसे होगें नए वाहन?

कंपनी के खुलासे के अनुसार यह जानकारी मिलती है कि TVS जल्द ही प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्पेस में एंट्री करने वाली है. साथ ही कंपनी कई इलेक्ट्रिक बाइक मॉडल्स भी ला सकती है. कंपनी के पहले मॉडल iQube में 4.4kW का मोटर मिलता है और नए मॉडल्स के इससे अधिक पॉवरफुल होने की उम्मीद है. इन नए मॉडल्स में 25kW तक का पॉवरफुल मोटर मिल सकता है. 

कंपनी ने क्या कहा?

आने वाले इलेक्ट्रिक मॉडल्स के फिक्स्ड या स्वैपेबल बैटरी पैक के साथ आने के सवाल का जवाब देते हुए राधाकृष्णन ने बहुत अधिक डिटेल में तो कुछ बताया, लेकिन उन्होंने यह दावा किया कि कंपनी के नए प्रोडक्ट्स ग्राहकों को बहुत पसंद आएंगे. हालांकि आने वाले नए मॉडलों में स्वैपेबल/रिमूवेबल बैटरी मिलने की उम्मीद की जा रही है.  

जल्द ही आएगा एक नया ICE मॉडल

TVS मोटर फिलहाल प्रत्येक तिमाही में अपनी EV बिक्री को डबल करने का प्रयास कर रही है. इस कारण iQube इस समय सबसे ज्यादा बिकने वाली हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है. कंपनी ने कहा है कि वह इस वृद्धि को बनाए रखने का प्रयास करती रहेगी. इसके साथ ही राधाकृष्णन ने यह भी बताया कि मौजूदा तिमाही में कंपनी एक नया ICE मॉडल लॉन्च करेगी, हालांकि इसकी डिटेल्स नहीं दी गई है. लेकिन यह मॉडल कंपनी के किसी मौजूदा मॉडल का नया वर्जन हो सकता है.

यह भी पढ़ें :- हार्ले-डेविडसन मना रही है अपनी 120वीं एनिवर्सरी, लॉन्च किए 6 नए लिमिटेड एडिशन मॉडल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget