एक्सप्लोरर

TVS: 75000 रुपये से भी कम में आ जाएगा टीवीएस का ये दमदार स्कूटर, खरीदने से पहले जानें ये 5 बातें

TVS Jupiter 110 Five Things To Know: टीवीएस का नया स्कूटर जुपिटर 110 मार्केट में बिकने के लिए आ गया है. पुराने मॉडल की तुलना में इस स्कूटर के डिजाइन से लेकर इंजन तक में बदलाव किया गया है.

TVS Jupiter 110: टीवीएस जुपिटर का नया मॉडल भारतीय बाजार में कदम रख चुका है. टीवीएस ने इस नए मॉडल को जुपिटर 110 (TVS Jupiter 110) के नाम के साथ मार्केट में पेश किया है. लॉन्च होने के साथ ही ये स्कूटर मार्केट में सेल के लिए आ गया है. इस स्कूटर को खरीदने से पहले इससे जुड़ी पांच बातों को जानना जरूरी है.

टीवीएस जुपिटर 110 का डिजाइन

टीवीएस के नए स्कूटर में इसका डिजाइन स्ट्राइकिंग और स्लीक दोनों है. टीवीएस ने इसके फ्रंट एप्रॉन को अलग तरह से डिजाइन किया है. इस स्कूटर में बीच में एलईडी लाइट बार दिया गया है, जो कि इंडिकेटर में भी बदल जाता है. इस स्कूटर में नई एलईडी हेडलैम्प्स का इस्तेमाल किया गया है.

टीवीएस के नए स्कूटर का इंजन

टीवीएस जुपिटर 110 में नया 113.3 cc एयर-कूल्ड इंजन लगा है. इसके साथ ही इसमें फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. टीवीएस के इस स्कूटर में लगे इंजन से 5,000 rpm पर 7.91 bhp की पावर मिलती है और 5,000 rpm पर ही 9.2 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. इस इंजन के ट्रांसमिशन टाइप की बात करें, तो इसमें CVT का इस्तेमाल किया गया है. ये स्कूटर सबसे ज्यादा 82 kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है.

जुपिटर 110 में कौन-कौन से कलर?

टीवीएस ने जुपिटर 110 को छह कलर स्कीम के साथ मार्केट में पेश किया है. इस स्कूटर में Dawn ब्लू मैटे, Galactic कॉपर मैटे, Titanium ग्रे मैटे, स्टारलाइट ब्लू ग्लॉस, लूनर व्हाइट ग्लॉस और Meteor रेड ग्लॉस कलर शामिल है.

नए स्कूटर के फीचर्स

टीवीएस जुपिटर 110 में इतना अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है कि इसमें आसानी से दो हेलमेट रखे जा सकते हैं. आपके मोबाइल को चार्ज करने के लिए इस स्कूटर में USB पोर्ट भी दिया गया है. इस स्कूटर में एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा है. इसके साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया गया है.

टीवीएस ने अपने इस स्कूटर में कई नए फीचर्स को जोड़ा है, जिसमें इमरजेंसी स्टॉप सिंग्नल, ऑटोमेटिक टर्न इंडिकेटर्स, वॉयस कमांड फंक्शनेलिटी, हजार्ड लैम्प्स और फॉलो-मी हेडलैम्प्स शामिल है.

टीवीएस जुपिटर 110 की कीमत

टीवीएस जुपिटर 110 चार वेरिएंट्स के साथ मार्केट में आया है. इसमें ड्रम, ड्रम अलॉय, ड्रम SXC और डिस्क SXC शामिल हैं. इस स्कूटर की एक्स-शोरूम प्राइस 73,700 रुपये से शुरू है और इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 87,250 रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

Upcoming Electric Cars: वॉल्वो हो या मर्सिडीज, ये कंपनियां प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च करने जा रहीं हैं इलेक्ट्रिक कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget