एक्सप्लोरर

स्टाइलिश लुक और पावरफुल इंजन के साथ भारत में लॉन्च हुई Triumph Thruxton 400, जानें फीचर्स और कीमत

Triumph Thruxton 400: ट्रायम्फ ने भारत में Thruxton 400 को स्टाइलिश डिजाइन और पावरफुल 398cc इंजन के साथ लॉन्च किया है. आइए इसकी कीमत और मॉडर्न फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

अगर आप एक ऐसी बाइक का इंतजार कर रहे थे जो स्टाइलिश, रेट्रो लुक वाली हो और साथ ही टेक्नोलॉजी से भरपूर भी हो, तो Triumph Thruxton 400 आपके लिए बनी है. ट्रॉयम्फ ने इस बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सिर्फ 2.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. ये बाइक उन लोगों के लिए है जो राइडिंग के साथ-साथ स्टाइल में भी कोई समझौता नहीं करना चाहते. आइए इसके फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

थ्रक्सटन नाम की दमदार वापसी

  • Thruxton नाम हमेशा से कैफे रेसर स्टाइल की बाइक के लिए जाना जाता है. इस बार ट्रॉयम्फ ने Thruxton 400 को एक नए और मॉडर्न लुक में पेश किया है. इसमें 398cc का TR-सीरीज इंजन दिया गया है जो 42PS की पावर देता है. पावर और परफॉर्मेंस के मामले में ये बाइक अपने सेगमेंट की दूसरी बाइकों से आगे है. Thruxton 400 तेज रफ्तार और बेहतरीन कंट्रोल का अच्छा अनुभव देती है.

  • Triumph Thruxton 400 का लुक ऐसा है कि हर कोई मुड़कर देखेगा. इसका डिजाइन भीड़ में अलग दिखता है, क्योंकि इसमें मस्क्युलर और स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, क्लिप-ऑन हैंडलबार और कलर-कोडेड बुलेट सीट काउल जैसे खास एलिमेंट्स शामिल हैं. ये बाइक पूरी तरह से एक रेट्रो कैफे रेसर लुक देती है, लेकिन इसके साथ ही मॉडर्न टच भी देखने को मिलता है.

परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी

  • Triumph Thruxton 400 सिर्फ दिखने में ही नहीं, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी में भी शानदार है. इसमें स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है, जो फिसलन भरी सड़कों पर बाइक को स्थिर रखता है. टॉर्क-असिस्ट क्लच के कारण क्लच ऑपरेशन बेहद स्मूद होता है, जिससे लंबी राइड्स पर थकान महसूस नहीं होती. राइड-बाय-वायर थ्रॉटल की मदद से बाइक हर मोड़ पर बेहतरीन रिस्पॉन्स देती है. साथ ही इसका डेडिकेटेड चेसिस और अपग्रेडेड सस्पेंशन सिस्टम, राइड को और भी आरामदायक और कंट्रोल्ड बनाता है.

कितनी है एक्स-शोरूम कीमत?

  • Triumph Thruxton 400 की एक खास बात ये है कि इसमें सर्विस करवाने का गैप लंबा होता है, जिससे इसकी मेंटेनेंस लागत बहुत कम आती है. ट्रॉयम्फ की मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी दुनियाभर में पसंद की जाती है, और Thruxton 400 भी इसी भरोसे को साबित करती है. इस बाइक का लुक इंटरनेशनल है, लेकिन इसकी कीमत काफी किफायती रखी गई है. Thruxton 400 की एक्स-शोरूम कीमत 2,74,137 रुपये है, जो इसे एक बजट-फ्रेंडली प्रीमियम बाइक बनाती है. अब रेट्रो लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाली Triumph बाइक को खरीदना और भी आसान हो गया है.

ये भी पढ़ें: 6 एयरबैग और दमदार माइलेज के साथ आती है मारुति की ये कार, कीमत सिर्फ 5.79 लाख से शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget