एक्सप्लोरर

Triumph New Bike: ट्रायम्फ लॉन्च करने जा रही एक और मजेदार बाइक, Kawasaki Ninja 650 को देगी टक्कर

Triumph Daytona 660 Launched in India: ट्रायम्फ इंडिया भारतीय बाजार में जल्द ही नई बाइक की लॉन्चिंग करने वाली है. ये बाइक कावासाकी की दमदार मोटरसाइकिल निंजा 650 को कड़ी टक्कर दे सकती है.

Triumph Daytona 660 Launched: ट्रायम्फ इंडिया अपनी नई बाइक को लॉन्च करने की तैयारी में है. ट्रायम्फ डेटोना 600 (Triumph Daytona 660) जल्द ही मार्केट में कदम रख सकती है. कंपनी ने इस बाइक को अपनी वेबसाइट पर भी शोकेस कर दिया है. ये बाइक ट्रायम्फ लाइन-अप में 660 cc सेगमेंट में सबसे महंगी बाइक हो सकती है.

कब लॉन्च होगी ट्रायम्फ की नई बाइक?

ट्रायम्फ की नई बाइक डीलरशिप स्टोर तक पहुंच गई है. ये बाइक जून के आखिर तक या जुलाई महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में आ सकती है. ये बाइक तीन कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में आएगी, जिसमें सेटिन ग्रेनाइट, सिफायर ब्लैक और कार्निवल रेड वेरिएंट शामिल है. इस बाइक के फ्रंट में ट्विन-पोड हेडलैम्प्स लगी हैं. साथ ही एक मसक्यूलर फ्यूल टैंक और एक फेयरिंग भी दी गई है.

ट्रायम्फ की बाइक कितनी दमदार?

डेटोना 600 में ट्राइडेंट (Trident) और टाइगर स्पोर्ट (Tiger Sport) के जैसा 660 cc का इंजन दिया गया है. इसमें इन-लाइन, थ्री-सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है, जो कि 240-डिग्री फायरिंग ऑर्डर का इस्तेमाल करता है. इस इंजन से 11,250 rpm पर 93.70 bhp की मैक्सिमम पावर मिलती है और 8,250 rpm पर 69 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है.

अगर इस बाइक के इंजन की तुलना ट्राइडेंट 660 से करें, तो उसमें 10,250 rpm पर 80 bhp की पावर मिलती है और 6,250 rpm पर 64 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. ट्रायम्फ की इन दोनों ही मोटरसाइकिल में 6-स्पीड गियर बॉक्स लगा है. कंपनी ने नई बाइक में रेन (Rain) और रोड (Road) मोड के अलावा  स्पोर्ट  (Sport) मोड को शामिल किया है.

कावासाकी निंजा 650 को देगी टक्कर

ट्रायम्फ की नई दमदार बाइक कावासाकी निंजा 650 की राइवल बाइक हो सकती है. कावासाकी निंजा 650 की कीमत 7.16 लाख रुपये है. इस बाइक को कंपनी ने पिछले साल अगस्त में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था. कावासाकी की इस बाइक में 649 cc, लिक्विड कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जिससे 8,000 rpm पर 67.3 bhp की पावर मिलती है और 6,700 rpm पर 64 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है.

ट्रायम्फ डेटोना 660 के दमदार फीचर्स

ट्रायम्फ की बाइक में ट्यूबूलर स्टील पेरीमीटर फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है. इस स्पोर्ट बाइक में फ्रंट में 4-पिस्टन कैलिपर्स के साथ ट्विन 310 mm डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है और पीछे के पहिए के लिए सिंगल-पिस्टन कैलिपर के साथ 220 mm के डिस्क ब्रेक लगे हैं. इल बाइक में डुअल-चैनल ABS का फीचर भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Maruti Suzuki Cars: फ्रोंक्स वेलोसिटी एडिशन का नया ट्रिम्स हुआ लॉन्च, लिमिटेड समय के लिए लाया गया मॉडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget